जनता का बजट जनता से पूछकर , जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी बजट जनता से पूछकर बनाया जायेगा, यह पूरी तरह जनता का बजट होगा। हमनें एक नई शुरूआत की है। आम आदमी, गांववासियों, युवाओं , महिलाओं, सैनिकों, अनुसूचित जनजातियों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के सुझाव बजट में शामिल किये जायेंगे। केन्द्र सरकार द्वारा कृषि व सम्बिधत क्षेत्र हेतु 6000 करोड़ रूपये प्रदान किये गये है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किसानों से कहा कि फूड प्रोसेसिंग द्वारा कृषि उत्पादों की वैल्यू एडिशन होती है । किसानों को फूड प्रोसेसिंग व अच्छी पैकेजिंग पर ध्यान देना होगा। जहां विदेशों में कुल कृषि उत्पादों की 40 प्रतिशत…
उत्तराखंड का एक और लाल हुआ शहीद
देहरादून । उत्तराखंड का एक और लाल आंतकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया है। जम्मू कश्मीर के सुजवां में हुए आतंकी हमले के दौरान जवान राकेश रतूड़ी घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जम्मू कश्मीर के सुजवां में दो दिन पहले आतंकियों ने हमला किया था। इस दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए हवलदार राकेश रतूड़ी (44 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जवान राकेश रतूड़ी मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल…
आॅल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिण्टन चैम्पियनशिप का शुभारम्भ
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में आॅल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिण्टन चैम्पियनशिप का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न खेलों के लिए एक अन्तर्राष्ट्रीय कोचिंग सेंटर विकसित किया जायेगा। 13 फरवरी से 18 फरवरी तक होने वाली इस बैडमिण्टन प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 01 हजार 24 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के प्रसिद्ध बैडमिण्टन खिलाड़ी चेतन आनन्द, डी.दीजू, टी.रूपेश कुमार, अक्षय देवलकर भी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बैडमिण्टन कोर्ट में मैच खेलकर चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत…
एसटीएफ ने बैंक खातों में धोखाखड़ी मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार
देहरादून। एशिया इन्टरनेशनल कार्ड बने होने, उसमें काफी धनराशि होने एवं विदेश में सम्पत्ति प्राप्त किये जाने तथा 64 करोड़ कि लॉटरी जीतने के नाम पर फोन व ईमेल के माध्यम से सम्पर्क कर विभिन्न बैंक खातों में धोखाधड़ी से लगभग 38 लाख एवं 86 लाख रुपये जमा कराने के मामले में एसटीएफ ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी अनिल कुमर रतू़ड़ी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ की टीमों को 10000-10000 रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने…
सुद्धोवाला के 461 स्कूलों से अक्षय पात्र योजना प्रारम्भ
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुद्धोवाला, देहरादून में द हंस फाउण्डेशन एवं अक्षय पात्र फाउण्डेशन के समन्वय से मध्याह्न भोजन योजना हेतु केन्द्रीकृत किचन प्रणाली के भवन हेतु भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अक्षय पात्र संस्था की यह बहुत अच्छी योजना है। बच्चों एवं उनके परिवारों पर इस योजना के बहुआयामी प्रभाव पड़ेगें। यदि बच्चों को पौष्टिक, स्वच्छ एवं आहार मिलेगा तो उनके स्वास्थ्य पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सहयोग देने पर माता मंगला एवं हंस फाउण्डेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज…
उत्तराखण्ड : आवास निर्माण योजना के तहत 34 हजार 921 भवनों का होगा निर्माण
देहरादून | सचिव आवास अमित सिंह नेगी जानकारी दी कि किफायती आवास निर्माण योजना में उत्तराखण्ड राज्य में 34 हजार 921 भवनों का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद ऊधमसिंह नगर के रूद्रपुर में 79869 वर्ग मीटर नजूल भूमि पर आवासहीन परिवारों हेतु 1872 ई.डब्ल्यू.एस. भवन निर्माण हेतु परियोजना केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। जिसमें प्रति आवास 1.5 लाख रूपये की केन्द्रीय सहायता का अनुमोदन भारत सरकार द्वारा कर दिया गया है। योजना में एक लाख रूपये राज्य सरकार अनुदान के रूप में देगी। ट्रांसपोर्ट नगर में 11431 वर्ग मी.भूमि पर आवासहीन परिवारों हेतु 224 ई.डब्ल्यू.एस. भवनों…
6 अप्रैल को रिलीज होगी सूबेदार जोगिन्दर सिंह फिल्म
देहरादून। 1962 का भारत चीन युद्ध भले ही भारतीयों के लिए एक सुखद याद ना हो पर हमारे वीरों का बलिदान पुरे राष्ट्र को गौरवान्वित कर देता हैं। यह युद्ध उस समय हुआ था जब भारत आजादी और बटवारे के बाद दोबारा अपने पैरो पर खड़ा हो रहा था | पुराने घाव अभी भरे भी नहीं थे की तभी अक्टूबर 1962 के आखिर में चीन ने भारत के विरुद्ध युद्ध का बिगुल फूंक दिया जिसकी भारत ने कभी कल्पना भी नहीं की थी क्योंकि यह दोनों देश दोस्ती का प्रायवाची माने जाते थे। पर यह मित्रता का स्वांग सामने तब…
कूड़े को लेकर दूनवासियों को मैड का संदेश
देहरादून | देहरादून के मैड संस्था द्वारा शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूक्ता फैलाने हेतु एक महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की गयी। कूड़े को उसके उद्गम स्थल पर ही अलग अलग करने पर अब संस्था की ओर से ज़ोर दिया जायगा और इसके लिए संस्था ने अभियान की शुरुआत अपने खुद के स्वयंसेवियों से करने की ठानी है। सभी सदस्यों को हिदायत दी गयी है कि अगर वह मैड में बने रहना चाहते हैं तो अपने घर के कूड़े को सॉलिड वेस्ट अधिनियम 2016 के अंतर्गत तीन भागों में बाँटें अर्थात् गीला, सूखा एवं घरेलु घातक कूड़ा (जैसे कि इन्सुलिन…
राज्य के दस जिलों में निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी : सिन्हा
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विशेष सलाहकार राकेश कुमार सिन्हा का कहना है कि दस जिलों में पार्टी निकाय चुनाव लड़ेगी। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया। राजधानी देहरादून की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सिन्हा ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के तेरह जिलों में से दस जिलों में पूरे दम-खम के साथ निकाय चुनावों में उतर रही है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों के साथ ही आम आदमी पार्टी राज्य की मुख्यधारा…
पेंटिंग प्रदर्शनी ’द फ्लावर शो’ का उद्घाटन
देहरादून। प्रसिद्ध चित्रकार शबनम आनंद सिंह द्वारा पेंटिंग प्रदर्शनी ’द फ्लावर शो’ का उद्घाटन आज म्यूज आर्ट गैलरी में हुआ। फूलों के विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए वाटर कलर व एक्रेलिक से बनी पेंटिग्स को प्रदर्शनी में सजाया गया है। शबनम आनंद सिंह व इन्द्रलोक होटल के ओनर सी.पी.डंग सहित अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। शबनम ने पेंटिंग्स के बारे में बातचीत के दौरान कहा कि दुनिया भर में सिर्फ फूल ऐसे होते हैं जिन्हें समझने के लिए किसी भाषा की आवश्यकता नही होती, क्योकि फूल हमेशा भावबोधक होते…






























