Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



एसटीएफ ने बैंक खातों में धोखाखड़ी मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार

uk-uk

देहरादून। एशिया इन्टरनेशनल कार्ड बने होने, उसमें काफी धनराशि होने एवं विदेश में सम्पत्ति प्राप्त किये जाने तथा 64 करोड़ कि लॉटरी जीतने के नाम पर फोन व ईमेल के माध्यम से सम्पर्क कर विभिन्न बैंक खातों में धोखाधड़ी से लगभग 38 लाख एवं 86 लाख रुपये जमा कराने के मामले में एसटीएफ ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी अनिल कुमर रतू़ड़ी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ की टीमों को 10000-10000 रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात अभियुक्तगणों के विरुद्ध एशिया इन्टरनेशनल कार्ड बने होने, उसमें काफी धनराशि होने एवं विदेश में सम्पत्ति प्राप्त किये जाने तथा 64 करोड़ कि लॉटरी जीतने के नाम पर फोन व ईमेल के माध्यम से सम्पर्क कर विभिन्न बैंक खातांे में धोखाधड़ी से लगभग 38 लाख एवं 86 लाख रुपये जमा कराने के सम्बन्ध में थाना साईबर क्राईम में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। साईबर थाने में पंजीकृत विभिन्न साईबर अपराधो के अनावरण हेतु रिधिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा अपने निकट पर्यवेक्षण में निरीक्षक पंकज पोखरियाल एवं निरीक्षक मारुत शाह साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अभियुक्तों द्वारा प्रयोग किये गये मोबाईल नम्बरो, बैंक खातो आदि का विवरण प्राप्त कर टीमों को तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अरुणांचल प्रदेश एवं ओडिसा राज्य रवाना किया गया। टीमों द्वारा 6 एवं 7 फरवरी को प्रकाश में आये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर उत्तराखण्ड लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि हम लोग आम जनता को फोन कर विभिन्न तरीकों से ईनाम जीतने का लालच देकर पीडितों की धनराशि फर्जी तरीके से विभिन्न बैंकों में अपने बैंक खातों में जमा करवाते थे। इस प्रकार हमने कई लोगों के पैसे अपने खातों में जमा करवाये पैसों के लालच में आकर कई बार हमारे द्वारा कई बैंको में खाते खोले गये है। अभियुक्तगण द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर इनके अन्य साथियों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचनायें एकत्रित की जा रही है जिसके आधार पर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। एडीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अभियुक्तो की बैंक खातों के स्टेटमेन्ट का विश्लेषण करने पर पाया गया कि इनके खातों में पिछले एक साल में ही लाखों रुपयो की धनराशि का लेन-देन किया गया है। यह खाते विशेष रुप से इसी प्रकार के अपराधो हेतु खुलवाया जाना जांच से प्रकाश से आया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से 04 बैंक पासबुक, 02 एटीएम कार्ड व 04 मोबाईल फोन बरामद किया गया है। इनके गैंग के अन्य सदस्यों के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि डीजीपी अनिल के0 रतूड़ी द्वारा उत्साहवर्धन हेतु उपरोक्त दोनों टीमों को 10000-10000 रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सोमनाथ साहू पुत्र लक्ष्मीधर साहू निवासी कटक उड़ीसा, अनिल कुमार बहेरा पुत्र गुरुचरण बहेरा निवासी कटक उड़ीसा, विक्रम सिंघा पुत्र सुशील सिंघा निवासी पाकम-1, वेस्ट सियांग, अरुणांचल प्रदेश, जोके बाघरा पुत्र टुजो बाघरा निवासी आलू, वेस्ट सियांग, अरुणांचल प्रदेश, नानी ताबिन पुत्र नानी तटे निवासी ओल्ड जीरो, निचली सुबानसिरी, अरुणांचल प्रदेश शामिल हैं।

Comments
One Response to “एसटीएफ ने बैंक खातों में धोखाखड़ी मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार”
Leave A Comment