“आप” पार्टी भी कैंटोनमेंट बोर्ड लड़ेगी चुनाव , प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा की
देहरादून। आम आदमी पार्टी ने कैंटोनमेंट बोर्ड के प्रस्तावित चुनाव के परिपेक्ष में प्रत्याशी मैदान में उतारने की घोषणा की इस संबंध में देहरादून के धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय मे 3 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने 3 विधानसभाओं धर्मपुर, देहरादून कैंट एवं मसूरी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने एवं पूरी तैयारी के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव के लिए एक चुनाव संचालन कमेटी का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। इस मौके पर…
जरा हटके : सारमंग 5 किलोमीटर दौड़ में दौड़े युवा और बुजुर्ग
देहरादून। आमजन को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सारमंग एडवेंचर टूर्स ने देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया। दौड़ सुबह सात बजकर 30 मिनट पर सनलाइन हायब रेस्टोरेंट से शुरू होकर खैरी-सहस्त्रधारा सड़क से खैरी होते हुए वापस सनलाइन हायब में समाप्त हुई। दौड़ को मास्टर एथलीट विनोद सकलानी , जगदीश राम और अजय यादव ने झंडी दिखाकर शुरू किया। 5 किलोमीटर दौड़ में देहरादून के अलावा हरिद्वार, बिजनौर, सहारनपुर , विकासनगर और काँगड़ा (हिमाचल) के करीब 100 धावकों हिस्सा लिया। दृष्टिबाधित के बावजूद सौरभ शर्मा ने ओवरऑल पहला स्थान हासिल…
वीडियो बनवाने के चक्कर में छात्र गंगनहर में गिरा
हरिद्वार। मायापुर में ओमपुल के पास गाजियाबाद का छात्र वीडियो बनवाने के चक्कर में गंगनहर में गिर गया। दोस्त उसका वीडियो बनाते रहे और छात्र पानी के अंदर गायब हो गया। छात्र की तलाश में जल पुलिस ने सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन देर शाम तक शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस के मुताबिक शनिवार को गाजियाबाद से पांच दोस्त घूमने के लिए हरिद्वार आए। सभी डामकोठी के पास ओमपुल घाट पर स्नान करने के लिए रुके। इसमें आयुष पटवाल (17) पुत्र अनूप सिंह पटवाल निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद ने पुल से छलांग लगाई। दोस्तों…
सीएम धामी ने केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से नई दिल्ली में भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ इस सत्र के अन्त तक अर्थात 31 मई, 2023 तक वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के अन्तर्गत शीघ्र विस्तार किए जाने एवं आगामी दस वर्षों तक नवीनीकृत करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने के लिए अनुरोध किया। वन मंत्री ने इस अनुरोध पर शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय नदियों में मानसून के दौरान जमा उपखनिज (आरबीएम)…
सनसनी : पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव
रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र आम के बगीचे में पेड़ पर मजदूर का शव लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसारर शनिवार की सुबह किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि भदईपुरा में आम के बगीचे में पेड़ पर एक व्यक्ति लटका है। व्यक्ति के पेड़ पर लटका देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना पर चैकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी अपने साथ कांस्टेबल अमित जोशी व अन्य पुलिस कर्मियों…
25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
रूद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ 25 अप्रैल को सुबह छह बजकर बीस मिनट में खुलेंग। इससे पूर्व 21 अप्रैल को केदार बाबा की पंचमुखी मूर्ति श्री ओंकारेश्वर मन्दिर से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष मंगलवार 25 अप्रैल को प्रातः6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। जबकि 20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी तथा 21 अप्रैल शुक्रवार को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ प्रस्थान करेगी। इस दिन पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी। 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम…
देहरादून : 12 सौ करोड़ के घोटाले का एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। एसटीएफ ने 1200 करोड़ का घोटाला करने वाले गिरोह के 10 हजार इनामी सदस्य को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। इस मामले में अब तकर छह आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। एसटीएफ के पुलिस अधिक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर 04 सिंतबर 2021 को अमित कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी-डी-2 ज्वालापुर सुभाष नगर जनपद हरिद्वार मामला दर्ज किया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाटसएप पर मैसेज भेजकर मसाले आदि चीजों की चीन से आनलाइन ट्रेडिग पर इन्वेस्टमेंट करके ज्यादा मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर उससे विभिन्न तिथियों में भिन्न-भिन्न…
बदरीनाथ हाईवे पर भी पड़ने लगी हैं दरारें, जानिए खबर
जोशीमठ। जोशीमठ नगर में भू.धंसाव का सिलसिला अभी थमा नहीं है। बृहस्पतिवार को जहां सिंहधार के पास बदरीनाथ हाईवे पर दरारें आई थीं अब शुक्रवार को रविग्राम वार्ड में जीरो बैंड के पास हाईवे पर दरारें दिखने लगी हैं। यहां पर हाईवे हल्का धंस भी गया है। यह हाईवे बदरीनाथ धाम जाने का मुख्य मार्ग है। साथ ही हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने के लिए भी इसी का उपयोग किया जाता है। ऐसे में यदि दरारें बढ़ती हैं तो प्रशासन के सामने यात्रा के दौरान नई चुनौती खड़ी हो सकती है। बदरीनाथ हाईवे पर जनवरी माह में…
उत्तराखंड : वन दरोगा भर्ती दोबारा कराने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अभ्यर्थी
हल्द्वानी। वन दरोगा की भर्ती परीक्षा दोबारा कराए जाने के निर्णय के खिलाफ परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के बाद यूकेएसएसएससी से दोबारा परीक्षा कराए जाने का कारण पूछा और सभी सबूतों के साथ जवाब पेश करने के लिए कहा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन मार्च की तिथि नियत की है। इस भर्ती परीक्षा में 316 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा पास की है। न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। 2019 में यूकेएसएसएससी ने वन दरोगा की…
उत्तराखंड : राज्यपाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा
हल्द्वानी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ;सेण्निद्ध गुरमीत सिंह ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्यपाल आईजी नीलेश आनन्द भरणेए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्यालए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट एवं मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी से विकास कार्यों की जानकारी लेकर समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जनपद के विकास के भविष्य के जो योजनायें बनाई रही है वह क्रान्तिकारी योजनायें है। उन्होंने कहा जिलाधिकारी ने एक ही अवसर पर निर्भर ना रहते हुये सभी अवसरो को तराशते हुए बेहतर कार्य योजना पर कार्य किया है। राज्यपाल ने कहा…






























