Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



पटवारी पेपर लीक मामले में 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोगसे हुए पटवारी पेपर लीक मामले में लगातार कार्रवाई जारी है। एसआईटी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी सहारनपुर बिहारीगढ़ के एक रिजॉर्ट से की गई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने 25-25 हजार रुपये लेकर सहारनपुर के एक रिजॉर्ट में छात्रों से पेपर हल करवाए थे। अब तक इस मामले में कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।जांच अधिकारी रेखा यादव ने बताया कि अभी फिलहाल दो नई गिरफ्तारियां की गई हैं। एक आरोपी का नाम धर्मेंद्र और दूसरे का नाम देवी सिंह है। आरोपी संजीव दुबे के रिजॉर्ट में ही इन्होंने छात्रों को बुलाकर पेपर हल करवाने का काम किया था। इस काम के लिए दोनों को 25-25 हजार रुपये दिए गए थे। आरोपी देवी सिंह रिजॉर्ट में ही काम करता था, जबकि दूसरा व्यक्ति धर्मेंद्र एक छात्र है और रुड़की के एक कोचिंग सेंटर से कोचिंग कर रहा है। इन दोनों का काम छात्रों को पेपर पढ़ाने और हल करवाने में सहायता करना था। जांच में यह भी पता लगा है कि इन दोनों को पैसों का लालच दिया गया था, जिस वजह से उन्होंने इस गलत काम में आरोपियों का साथ दिया। एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि धर्मेंद्र ने मई 2022 में ऐई भर्ती का पेपर दिया था। हालांकि, वो उस समय पेपर लीक कांड में शामिल नहीं था, लेकिन बाद में जनवरी 2023 में हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में उसने राजपाल के कहने से अपने बुग्गावाला स्थित घर में पेपर पढ़वाते हुए 25 हजार लिए थे। इसी तरह संजीव दुबे के मौसेरे भाई देवी सिंह ने बिहारीगढ़ सहारनपुर स्थित रिसॉर्ट में पेपर पढ़वाने के दौरान उनकी निगरानी की थी। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां की जाएंगी।पुलिस का कहना है कि अभी और गिरफ्तारी होनी बाकी हैं। जिन लोगों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है अगर वह पुलिस की पकड़ से दूर रहे तो पुलिस उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करेगी। इस पूरे मामले पर चाहे कोई बीजेपी का नेता हो या कोई छात्र नेता किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस का कहना है कि पटवारी पेपर लीक में अगर किसी ने छोटा सा रोल भी अदा किया है तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें संजीव चतुर्वेदी लोक सेवा आयोग में अनुभाग अधिकारी है, उसकी पत्नी रितु को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे, राजपाल, राम कुमार, सोनू उर्फ खड़कू, दीपक, सौरभ, अंकुश, अभय राम, सुरेश, देवी सिंह और धर्मेंद्र कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Leave A Comment