Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



दून : दा मालंगिया आर्ट्स के 11 दिवसीय मेले का समापन

 

देहरादून। दा मलंगिया आर्ट्स की ओर से आयोजित 11 दिवसीय मेले का  मंगलवार की रात को धूमधाम  के साथ समापन हो गया है। मेले में लोगों के द्वारा खूब खरीददारी की और इस 11 दिवसीय मेले के दौरान रोजाना रात्रि के समय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। मेले में आए लोगों ने पहाड़ के अलावा अन्य राज्यों से आए लोगों के व्यंजनों को खाकर लुफ्त उठाया। रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक पब्लिक महिला इंटर कॉलेज में आयोजित मलंगियां आर्ट्स में मंगलवार की रात दी बैडस द्वारा दिल तू आवारा, ना जाने  किस पर आएगा, केसरिया तेरा इश्क है पिया, बाते जरूरी हैं तेरा मिलना भी जरूरी,  चला जाता हूं किसी की धुन में और जरा सी दिल में दे जगह तू जैसे गाने गाकर सबको झूमा दिया। इस दौरान बैंड ने प्रस्तुति में ऐसा तडका लगाया कि श्रोता देर तक झूमते नजर आए। इसके साथ ही मंगलवार की रात को यादगार बना दिया। आयोजक ऋषि कुमार झा ने बताया कि 11 दीवारय मेले का  धूमधाम के साथ समापन हो गया है ।उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार जताया और कहा जो प्यार उन्हें देहरादून में मिला,उसके लिए वे शुक्रगुजार हैं। इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी, राजीव मित्तल  आदि मौजूद रहे। 20 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 300 दस्तकार ,शिल्पकार, कारीगर अपने स्वदेशी हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री के लिए यहां आए थे।इस इवेंट में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, नागालैंड,मध्य प्रदेश, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ व अन्य इलाकों से कारीगर अपने लकड़ी, बांस ब्रास, शीशे, कपड़े, कागज मिट्टी आदि के कारीगर शानदार उत्पाद लेकर दून पहुंचे हुए थे। इसके साथ-साथ  अलग-अलग राज्यों के पकवानों का स्वाद भी दा मलंग में मिला। मंगलवार को  मेले के  अंतिम दिन  मेले में खूब भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस मौके पर ऊनी कपड़ों संग आचार आदि की भी खूब बिक्री हुई।  मेले में शादी विवाह के साथ ही घरेलू सामान की जमकर खरीदारी लोगों ने की। मेले में शुद्ध घी से बना लिट्टी चोखा बेहद पसंद किया गया।

 

 

Leave A Comment