Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्तराखंड : सचिवालय क्रिकेट क्लब व उत्तरांचल प्रेस क्लब के बीच खेला गया मैत्री मैच

  देहरादून। दून बलूनी क्रिकेट ग्राउंड, देहरादून में सचिवालय क्रिकेट क्लब एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब के बीच 16-16 ओवरों का एक मैत्री मैच खेला गया। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकटों के नुकसान पर 136 रन बनाए। टीम की ओर से साकेत पंत ने नाबाद 43, विकास गुसाईं ने ताबड़तोड़ 36, योगेश सेमवाल ने 18 और सचिन कुमार ने 16 रन बनाये। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से संदीप ने दो, एवं अनुज, टी.एच.खान,विनोद शर्मा, राजेंद्र रतूड़ी, विवेक नैनवाल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय क्रिकेट क्लब की टीम…

Read More

देहरादून : महावीर जयंती पर जैन मंदिरों में हुआ पूजन, भव्य शोभायात्रा निकाली गई

  देहरादून। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर देहरादून के सभी जैन मंदिरों में सामूहिक प्रक्षाल एवं शांति धारा सामूहिक महावीर जिन पूजन के मंगल उच्चारण और मंत्रों से गुंजायमान हुए और सभी ने बड़े धूमधाम से पूजन किया। इसी कड़ी में जैन मिलन देहरादून के तत्वावधान में दून चिकित्सालय में फल वितरण किया गया। तत्पश्चात जैन धर्मशाला गांधी रोड पर मनोहर लाल जैन धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर लगाया गया इसके पश्चात जैन भवन से ही शोभायात्रा मंे भगवान को साथ लेकर चलने वालों के पात्रों का चयन किया गया…

Read More

देहरादून फोटोग्राफर्स वेलफ़ेयर सोसायटी के सदस्यों ने दिखाई “मानवता”

  देहरादून | आज दिनांक 2 अप्रेल 2023 को देहरादून फोटोग्राफर्स वेलफ़ेयर सोसायटी के सदस्यों ने मानवता को समाज मे एक ऐसा संदेश दिया जिससे फोटोग्राफर समाज को एक एहम स्थान मिला | सोसायटी के सदस्य गत वर्षों से प्रत्येक वर्ष एक कार्य गौ माता व बेसहारा पशुओ की सेवा मे करते है जिसमे उनके उपचार मे आने वाली सभी दवाएं व चारा इत्यादि दून एनिमल वेलफेयर सोसायटी को दान रूप मे दी जाती है इस वर्ष श्री कृष्ण धाम गौशाला मे नया शेड बना है जिसमे सोसायटी के सदस्यों ने 25 पंखे दवाएं अपने सहयोग से गौ माता को…

Read More

उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद, जानिए खबर

देहरादून। भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के नॉर्दर्न सब सेक्टर में उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात टीकम सिंह नेगी की शहादत का समाचार मिलने से ग्राम राजावाला में मातम का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों का शहीद के निवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार को आएगा। राजावाला निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र सिंह नेगी के 34 वर्षीय पुत्र टीकम सिंह नेगी के इंडो चाइना बाॅर्डर पर शहीद होने की खबर मिली है। खबर मिलते ही विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार शहीद के…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री और वित्तमंत्री से की मुलाक़ात, किया यह माँग, जानिए खबर

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा और दिल्ली- रामनगर के मध्य शताब्दी एक्सप्रेस रेल सेवा संचालित किए जाने के अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे से जोड़ने हेतु टनल आधारित रेल लाईन परियोजना ओर ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाईन परियोजना का शीघ्र परीक्षण कराकर इसके निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से हरिद्वार से वाराणसी वंदे भारत रेल बजट…

Read More

सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत

    हल्द्वानी। तेज गति से आ रहे अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से घायल स्कूटी सवार की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार धनपुरी, देवलचैड़ निवासी 45 वर्षीय नवीन सिंह पुत्र भुवन सिंह दरम्वाल बीती शाम स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से रामपुर रोड में जा रहा था। अभी वह देवलचैड़ चैराहे से कुछ आगे पहुंचा ही था कि तभी अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे नवीन…

Read More

जरा हटके : चारधाम यात्रा के दौरान करें माँ धारी देवी के दर्शन

  देहरादून। चार धाम यात्रा का भव्य शुभारंभ अप्रैल में हो रहा है। पिछले वर्ष की तरह सुगम यात्रा इस वर्ष हो इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने पूरी तैयारी कर ली है। चार धाम यात्रा मार्गों में सुरम्य वादियों के बीच अनेक धार्मिक स्थल हैं जहाँ प्रकृति के साथ दैवीय दिव्यता की अनुपम अनुभूति प्राप्त होती है। इन्ही धार्मिक स्थलों में से एक है माँ धारी देवी का मंदिर। माँ धारी देवी का यह पवित्र मंदिर बद्रीनाथ सड़क मार्ग पर श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है। 600 वर्ष प्राचीन यह मंदिर श्रीमद…

Read More

तुषार शाही और साइना रौतेला ने जीता मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड का खिताब

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के सहयोग से हिमालयन बज ने आज देहरादून में मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2023 पेजेंट के ग्रैंड फिनाले की मेजबानी करी। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के सभी जिलों के 28 लड़के और लड़कियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। पेजेंट के दौरान जज के रूप में मॉडल और मिस नॉर्थ इंडिया 2021 सुहाना लेटका, एथलीट और स्ट्रॉन्गमैन चैंपियनशिप विजेता अमन वोहरा और फैशन फोटोग्राफर सिद्धार्थ शंकर मौजूद रहे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2023 का प्रतिष्ठित खिताब क्रमशः देहरादून के तुषार शाही और देहरादून की साइना रौतेला ने जीता। कोटद्वार की अंजलि आर्य…

Read More

द पॉली किड्स देहरादून ने आगरा में अपनी दूसरी शाखा का शुभारंभ किया

  देहरादून। द पॉली किड्स देहरादून ने आगरा में आज अपनी दूसरी शाखा का शुभारंभ किया। द पॉली किड्स प्रीस्कूल के चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेंद्रू ने कहा, “हम आगरा में अपने पदचिह्न का विस्तार करने और अधिक बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए खुश हैं। पॉली किड्स प्रीस्कूल में, हम हर बच्चे की क्षमता का पोषण करने में विश्वास करते हैं। द पॉली किड्स प्रीस्कूल की निदेशक रंजना महेंद्रू ने कहा, “हम आगरा के बच्चों के  लिए अपने अनूठे पाठ्यक्रम को पेश करने के लिए रोमांचित हैं। हमारा ध्यान एक सुरक्षित और पोषण वातावरण प्रदान करने…

Read More

भगवान महावीर की शिक्षाएं प्रेरणादायक एवं कष्टों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करने वाली

  देहरादून। देवाधिदेव वर्तमान शासननायक 24वें अंतिम क्रांतिकारी तीर्थंकर श्री 1008 महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक गांधी रोड जैन धर्मशाला झण्डा बाजार मंदिर मे मनाया गया। जैन धर्म के इस युग के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ऋषभदेव के पौत्र मारीचि से लेकर अन्तिम तीर्थंकर भगवान महावीर के भव तक की जीवन यात्रा किसी आत्मा के अपने मिथ्या अहंकार एवं अज्ञान जनित विकारी वृत्तियों के फल में संसार परिभ्रमण की तथा उससे मुक्ति की विचित्र ही कथा है। करोड़ों करोड़ों भव विभिन्न योनियों में बिताने के बाद महावीर के अन्तिम भव से पूर्व के दसवें भव में सिंह की योनि में…

Read More