Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



बुजुर्ग स्वतंत्रता संग्राम रामप्यारी ने मुख्यमंत्री धामी का जताया है आभार, जानिए खबर

  देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कन्नौज निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्यारी ने पत्र भेजकर 13 अक्टूबर को आईएसबीटी देहरादून में उनका आत्मीय सम्मान करने के लिये आभार व्यक्त किया है। रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र में लिखा है कि 13 अक्टूबर 2022 को आईएसबीटी पर आपके द्वारा प्रार्थनी का जो सम्मान किया, गया चाय पिलाई गई तथा 102 वर्षीय वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्नौज, उ.प्र. निवासी रामप्यारी पत्नी स्व. रामचन्द्र चतुर्वेदी के चरण छूकर जो आशीर्वाद लिया गया। प्रार्थिनी उन क्षणों को ताउम्र याद रखकर आपके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना परम पिता परमात्मा…

Read More

विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में हो आयोजित : विधायक संजय डोभाल

vidhan sabha

  देहरादून | यमुनोत्री विधायक डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है। 2 नवंबर 2022 को प्रेषित अपने पत्र में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया है कि उत्तराखण्ड की आमजन भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए। विदित है कि इससे पूर्व 1 नवंबर 2022 को खानपुर विधायक उमेश कुमार तथा लक्सर विधायक शहजाद ने भी पत्रों  के माध्यम से विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित…

Read More

जनता का पैसा जनहित में सही प्लानिंग से हो उपयोग : सीएम धामी

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत जो भी कार्य हो रहे हैं, उनमें स्मार्ट देहरादून के लिए सबसे अच्छ क्या किया जा सकता है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी कार्य गुणवत्तापूर्वक तय सीमा के अन्तर्गत किये जाए। जन प्रतिनिधियों द्वारा जो भी सुझाव दिये जा रहें हैं, उन सुझावों को पूरी गम्भीरता से लेते हुए अमल में लाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधा के दृष्टिगत स्मार्ट सिटी के कार्य तेजी से पूर्ण किये जाएं।…

Read More

दुःखद : अधिवक्ता की असिस्टेंट ने कोर्ट के दरवाजे पर तोड़ा दम

  देहरादून। देहरादून में एक अधिवक्ता की असिस्टेंट ने एसीजेएम न्यायालय से निकलते ही दरवाजे पर दम तोड़ दिया। अधिवक्ता की सहायक बेहोश हालत में काफी देर तक दरवाजे पर ही पड़ी रही, लेकिन किसी कर्मचारी या अधिकारी ने उसकी सुध लेने की जहमत तक नहीं उठाई। करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई, जिससे वकीलों में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आक्रोश फैल गया।घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। बार एसोसिएशन देहरादून के सचिव अनिल शर्मा के अनुसार खुड़बुड़ा मोहल्ले की रहने वाली रूपा (31) कचहरी परिसर में अधिवक्ता जाहिद के पास काम करती थी।…

Read More

हद है : प्रताड़ना से परेशान महिला की पुलिस ने बात तक नहीं सुनी, मौत को लगाया गले

एसएसपी ने दिए सहसपुर थाना पुलिस की भूमिका की जांच करने के आदेश देहरादून। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान शंकरपुर की भारती पहले शिकायत लेकर सहसपुर थाने पहुंची थी, लेकिन थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी तहरीर पर कार्रवाई करना तो दूर उसकी बात तक नहीं सुनी। यही नहीं उसकी तहरीर को रिसीव तक नहीं किया। तीन दिन बीतने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस की इस लापरवाही पर अब एसएसपी दलीप सिंह कंवर ने जांच करने के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने एसपी देहात कमलेश उपाध्याय से इस मामले में जल्द रिपोर्ट मांगी है।…

Read More

जरा हटके : सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान

  देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायत जिसमें सूर्य कालोनी से आर्य समाज मन्दिर शमशेरगढ़ चौक तक लगभग 800 मीटर सड़क को सिंचाई विभाग द्वारा नहर मरम्मत कार्य के उपरान्त ठीक न किए जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग एवं लोनिवि के अधिकारियों को तत्काल सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अस्थाई खण्ड ऋषिकेश द्वारा कार्य प्रारंभ करते हुए 03 दिन के भीतर कार्य पूर्ण करने की बात कही है, लोनिवि द्वारा उक्त सड़क पर रोड़ी बिछाने का कार्य प्रारम्भ कर…

Read More

उत्तराखंड : प्रदेश में सभी पुलों का किया जायेगा सेफ्टी ऑडिट

  देहरादून | प्रदेश में सभी सेतुओं का सेफ्टी ऑडिट किया जायेगा इससे सम्बन्धित शासनादेश प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आर0के0सुधांशु द्वारा जारी किया गया है। इस सम्बन्ध में पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये थे। प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु द्वारा जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में सेतुओं का उचित अनुरक्षण न होने, मानकानुसार Periodically safety audit की निर्धारित समय में व्यवस्था न होने, भार क्षमता से अधिक यातायात संचालन होने, सेतुओं के समीप साईनेजेज न होने तथा सेतुओं की अत्यधिक समयावधि (निर्माण की) होने से देश एवं प्रदेश…

Read More

विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में हो आयोजित, इन विधायको ने की मांग, जानिए खबर

  देहरादून | खानपुर विधायक उमेश कुमार तथा लक्सर विधायक शहजाद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने 1 नवम्बर 2022 को प्रेषित अपने पत्र में मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया है कि उत्तराखण्ड में आमजन की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए। लक्सर विधायक शहजाद ने भी 1 नवम्बर 2022 को प्रेषित अपने पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गैरसैण में अत्यधिक ओलावृष्टि, वर्षा तथा निरन्तर…

Read More

8 नवंबर को चंद्र ग्रहण, सूतक और ग्रहण काल में न करें ये काम, जानिए खबर

यह चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार, 8 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा जो कि भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा | सूतक और ग्रहण काल में पूजा वर्जित होती है | इसलिए इस दौरान घर में या मन्दिर में पूजा न करें | बल्कि भगवान का ध्यान करें | मान्यताओं के अनुसार सूतक और ग्रहण काल के दौरान भोजन, नाश्ता, फल आदि का सेवन न करें और नहीं कुछ पेय पदार्थ लें | सूतक काल और ग्रहण लगने के पहले भोजन आदि खाद्य पदार्थों में तुलसी की पत्ती…

Read More

सीएम धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को सौंपा 50 लाख का चेक, जानिए खबर

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह चेक एचडीएफसी बैंक की ओर से कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया। प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी नहीं कट रहा था। उधमसिंहनगर के निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। 15 मई 2022 को उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को निर्देश दिए कि कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की…

Read More