Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



दुःखद : अधिवक्ता की असिस्टेंट ने कोर्ट के दरवाजे पर तोड़ा दम

 

देहरादून। देहरादून में एक अधिवक्ता की असिस्टेंट ने एसीजेएम न्यायालय से निकलते ही दरवाजे पर दम तोड़ दिया। अधिवक्ता की सहायक बेहोश हालत में काफी देर तक दरवाजे पर ही पड़ी रही, लेकिन किसी कर्मचारी या अधिकारी ने उसकी सुध लेने की जहमत तक नहीं उठाई। करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई, जिससे वकीलों में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आक्रोश फैल गया।घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। बार एसोसिएशन देहरादून के सचिव अनिल शर्मा के अनुसार खुड़बुड़ा मोहल्ले की रहने वाली रूपा (31) कचहरी परिसर में अधिवक्ता जाहिद के पास काम करती थी। बीते आठ सालों से वह उनकी सहायक थी और विधि की पढ़ाई भी कर रही थी। बताया कि रूपा मंगलवार को एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में किसी काम से गई थी। वहां से निकलते समय अचानक वह दरवाजे पर ही गिर गईं। बकौल अनिल शर्मा, काफी देर तक वह वहां पड़ी रहीं, लेकिन किसी कर्मचारी या न्यायिक अधिकारी ने उसे देखा तक नहीं। कुछ देर बाद जब वहां अन्य अधिवक्ता पहुंचे तो उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और रूपा को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रूपा की मौत की वजह डॉक्टर हार्ट अटैक बता रहे हैं। उनके अनुसार न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों का यह अमानवीय कृत्य था। यदि वह उस वक्त ध्यान देते तो शायद रूपा की जान बच जाती। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अधिवक्ता की असिस्टेंट करीब आधे घंटे तक कोर्ट के दरवाजे पर ही पड़ी रही, इस दौरान कोर्ट में कामकाज होता रहा और मौजूद न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे अनदेखा कर दिया। उधर, रूपा की मौत और न्यायिक अफसरों और कर्मियों की अनदेखी से खफा होकर बार एसोसिएशन ने एसीजेएम तृतीय की कोर्ट के बहिष्कार की घोषणा की। बार एसोसिएशन की घोषणा का कचहरी के सभी वकीलों ने समर्थन दिया। इसके बाद एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में बुधवार को कोई काम नहीं होने दिया गया।

Leave A Comment