Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



हद है : प्रताड़ना से परेशान महिला की पुलिस ने बात तक नहीं सुनी, मौत को लगाया गले

एसएसपी ने दिए सहसपुर थाना पुलिस की भूमिका की जांच करने के आदेश

देहरादून। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान शंकरपुर की भारती पहले शिकायत लेकर सहसपुर थाने पहुंची थी, लेकिन थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी तहरीर पर कार्रवाई करना तो दूर उसकी बात तक नहीं सुनी। यही नहीं उसकी तहरीर को रिसीव तक नहीं किया। तीन दिन बीतने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस की इस लापरवाही पर अब एसएसपी दलीप सिंह कंवर ने जांच करने के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने एसपी देहात कमलेश उपाध्याय से इस मामले में जल्द रिपोर्ट मांगी है। सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी भारती ने अपने मायके में एक नवंबर को फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, लेकिन भारती के परिजनों का कहना है कि उसके ससुराल वाले भारती को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पिछले दिनों उसका पति सौरभ उसे मायके में छोड़कर चला गया था। भारती को उम्मीद थी कि गुस्सा शांत होगा तो वह उसे लेने आ जाएगा। ऐसा नहीं हुआ और उल्टे सौरभ ने उसे फोन पर भी धमकियां दीं। इस बात की शिकायत लेकर गत 29 अक्तूबर को भारती सहसपुर थाने पहुंची थी। यहां उसने लिखित तहरीर दी, लेकिन उसकी तहरीर रिसीव तक नहीं की गई। शादी को हुए थे सात महीने परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी बात तक नहीं सुनी। वह कार्रवाई का इंतजार करती रही। लगातार उसके ससुराल वाले फोन पर ही उसे प्रताड़ित करने में लगे थे। अभी शादी को सात माह ही हुए थे। वह बेहद परेशान थी, तो उसने खुद को अकेला पाकर अपने मायके में ही फांसी लगा ली। इस पूरे मामले में बुधवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसपी देहात कमलेश उपाध्याय को दी गई है। उनसे इस मामले में जल्द ही रिपोर्ट तलब की जाएगी। इधर, जांच अधिकारी एसपी देहात कमलेश उपाध्याय का कहना है कि महिला 29 अक्तूबर को थाने आई थी। उसके साथ यहां पर क्या व्यवहार हुआ, इस बात की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

Leave A Comment