Breaking News:

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025



बिजली गिरने से 30 से ज्यादा भेड़-बकरियों की मौत

  उत्तरकाशी। मोरी ब्लाक के चांगसिल बुग्याल में आकाशीय बिजली गिरने से 30 से ज्यादा भेड़-बकरियों के मरने की सूचना है। वाइल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र के भीतरी गांव के ग्रामीणों की भेड़ बकरियां आजकल चुगान पर बुग्याल क्षेत्र में हैं। भीतरी गांव के प्रधान राजीव कुंवर ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज दी है। तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेज दिया है। जो कि मौके पर जाकर जांच पड़ताल करेगा।

Read More

खाई में मिले दो युवकों के शव, मचा हड़कंप

  नैनीताल। जिले के गेठिया इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब खाई में दो युवकों की डेड बॉडी मिली। स्थानीय लोगों ने खाई में दो युवकों के शव पड़ देखे। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने 112 सेवा के माध्यम से पुलिस को युवकों से शव खाई में पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को खाई से निकाला। मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयान किया। ऐसी…

Read More

दून विश्वविद्यालय की गड़बड़ियों के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा यूकेडी

  देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने लंबे समय से दून विश्वविद्यालय में चली आ रही गड़बड़ियों को लेकर अब आक्रामक रुख अपना लिया है। यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि गड़बड़ियों की शिकायत को लेकर पहले मुख्य सचिव और राज्यपाल को अवगत कराया जाएगा तथा 15 दिन के अंदर कोई कार्यवाही शुरू न होने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। यूकेडी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि दून विश्वविद्यालय एचएनबी विश्वविद्यालय की कार्बन कॉपी बनकर रह गया है। यहां पर कुलपति से लेकर कुलसचिव और प्रोफेसर तकयहां पर कुलपति से लेकर कुलसचिव और प्रोफेसर तक एचएनबी विश्वविद्यालय श्रीनगर से तैनात किए…

Read More

उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते अलकनंदा व मंदाकिनी किनारे बने घाट हुए जलमग्न

  रूद्रप्रयाग। नमामि गंगे योजना के तहत रुद्रप्रयाग में बनाए गए सभी घाट जलमग्न हो गए। ये घाट बरसाती सीजन में अलनकंदा व मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने पर डूब जाते हैं। शुरूआत में इनकी चमक को देखकर हर कोई व्यक्ति खिंचा चला गया, लेकिन मलबा व गंदगी फैले रहने से कोई भी अब यहां जाना पसंद नहीं करता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो करोड़ों की लागत से बने ये घाट प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसी काम के नहीं रह गए हैं। साफ तौर पर नमामि गंगे योजना के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है, ऐसा लोग…

Read More

देहरादून : उपाध्यक्ष और सह मीडिया प्रभारी बनाए

देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल और जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की संस्तुति पर मनीष भट्ट को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष और योगेश वर्मा को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। सह मीडिया प्रभारी योगेश वर्मा ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसकी पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरा सहयोग करूंगा। देश में नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। बाल बाटिका केंद्रों से बच्चों के लिए नई शिक्षा नीति का सिलेबस का शुभारंभ सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से किया…

Read More

कार खाई में गिरी, पति की मौत, पत्नी घायल

  टिहरी। कोटेश्वर स्थित भासों गांव के पास एक कार खाई में गिरने की सूचना है। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 707 पर यूपी की कार कोटेश्वर से देवप्रयाग जाते समय बेकाबू होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक मथुरा यूपी निवासी (32 वर्षीय) पवन कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी (25 वर्षीय) प्रीति गंभीर रूप से घायल हैं।…

Read More

सीएम धामी ने सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर चिन्ता व्यक्त की

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इण्डियन पब्लिक स्कूल, झाझरा में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘बाल वाटिका’ पुस्तक एवं शिक्षा विभाग की मार्गदर्शिका के साथ ही पुस्तक ‘निपुण भारत’ एवं ‘सामान्य ज्ञान एक पहल’का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशा व्यक्त की कि शिक्षा विभाग के इस चिंतन शिविर में जो चिंतन होगा, उसके आने वाले समय में सुखद परिणाम आयेंगे। उन्होंने सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्र…

Read More

सराहनीय : हिमांशु ने की ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद

    देहरादून | हिमांशु चंद,सीनियर मैनेजर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (मैनेजर उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम) ने आज राज्य के दो उभरते हुए ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत तो एक एक क्रिकेट बैट तथा एक एक जोड़ी बैटिंग ग्लव्स भेंट दिए।ये दोनों ही खिलाड़ी आने वाले ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप के लिए पूरे देश भर से सी ए बी आई द्वारा चुने गए 56 खिलाड़ियों में शामिल हैं।इस माह की 10 तारीख को दोनों बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे और आगे के सलेक्शन के लिए 22 जुलाई तक अपना पूरा दम खम दिखाएंगे।उसके बाद 29…

Read More

सीएम धामी ने छात्राओं को वितरित की साईकिल, जानिए खबर

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा, सहायता एवं समर्पण का पर्याय बन चुका है और समाज सुधार में बेहतर कार्य कर रहा है। ऐसी संस्थाएं जब भी आगे आकर जनहित में काम करती हैं तो और अधिक तेजी से सामाजिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि अपने लिए कोई भी जी सकता है, परन्तु अच्छा जीवन वह है जो दूसरों के लिए जिया जाये। समाज एवं देशहित में काम करने वाला व्यक्ति लम्बे समय तक याद किया जाता है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधमसिंहनगर में रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या…

Read More

डाक्टर्स डे : 21 डाक्टरों का हुआ सम्मान

  देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि कोरोना काल में डाक्टरों ने मानवता को बचाने की बड़ी मुहिम लड़ी। डाक्टरों और उनकी टीम ने एक अदृश्य वायरस से लड़ते हुए अपनी जान की परवाह भी नहीं की। ऐसे डाक्टर्स का नागरिक अभिनंदन किया जाना सराहनीय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डाक्टर भ्रूण परीक्षण न करें ताकि लिंगानुपात को बढ़ने से रोका जा सके। सांसद नरेश बंसल हरिद्वार रोड स्थित अमोला रेस्तरां परिसर में नेशनल डाक्टर्स डे पर आयोजित रक्तदान और सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डाक्टरों से अपील की कि मानवता के…

Read More