Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



सराहनीय : हिमांशु ने की ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों की मदद

 

 

देहरादून | हिमांशु चंद,सीनियर मैनेजर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (मैनेजर उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम) ने आज राज्य के दो उभरते हुए ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत तो एक एक क्रिकेट बैट तथा एक एक जोड़ी बैटिंग ग्लव्स भेंट दिए।ये दोनों ही खिलाड़ी आने वाले ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप के लिए पूरे देश भर से सी ए बी आई द्वारा चुने गए 56 खिलाड़ियों में शामिल हैं।इस माह की 10 तारीख को दोनों बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे और आगे के सलेक्शन के लिए 22 जुलाई तक अपना पूरा दम खम दिखाएंगे।उसके बाद 29 खिलाड़ी आगे के कैंप के लिए चयनित होंगे जिनको बाद में इंडिया कैंप के लिए बुलाया जाएगा।गंभीर सिंह चौहान (बी 2 कैटेगरी) इससे पहले भी इंडिया कैंप के लिए चयनित हो चुके हैं पर कोविड के कारण वो कैंप रद्द हो गया था।उन्होंने नागेश ट्रॉफी के 4 संस्करणों में अपने बल्ले का जौहर बहुत खूब तारीके से दिखाया है जिसके कारण उनका सलेक्शन इंडिया कैंप के लिए हुआ है।दूसरी तरफ दीपक सिंह रावत(बी 2) ने नागेश ट्रॉफी के संस्करण में अच्छा प्रदर्शन कर सेलेक्टर्स को रिझाया है।दोनों ही खिलाड़ी अपने कोच नरेश सिंह नयाल के साथ राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान में लगातार ट्रेनिंग करते आ रहे हैं।उनके कोच को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं।उनका कहना है कि दोनों खिलाड़ियों में काफी पोटेंशियल है।एक दिन जरूर इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे। हिमांशु की इस मदद से दोनों ही खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं और अच्छा प्रदर्शन करने को उत्सुक हैं।दोनों ने कहा कि यह केवल उनकी मदद मात्र नहीं है बल्कि हौंसला है उनके लिए।जो कि इंडिया कैंप में उनको एक बड़ा आधार देने वाला है। दोनों ने ही हिमांशु सर का तहे दिल से शुक्रिया किया। सी ए बी यू (CABU) के सचिव अमन आर्य ने दोनों खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई देते हुए आगे के सलेक्शन के लिए शुभ कामनाएं दी।साथ ही एन एफ बी उत्तराखंड, हिम्मोत्थान (टाटा ट्रस्ट) व राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के पदाधिकारियों ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं प्रेषित की।

Leave A Comment