गढ़वाली एलबम गीत ‘फूलदे ल्हेक चौत ऐगे, लैगे नयो साल’ रिलीज
मसूरी। चौत्र मास की के रूप में उत्तराखण्ड का नया साल शूरू होता है। घोघा माता के पूजन से जहॉ प्रकृति की होली का आगाज होता है वहीं यह एक मात्र यह ऐसा त्योहार है जो पूर्ण रूप से बच्चों को समर्पित है। इसी परम्परा को बखूबी से प्रदर्शित करता है यह गढ़वाली एलबम गीत ‘फूलदे ल्हेक चौत ऐगे, लैगे नयो साल’, जो आज रिलीज हुआ | मार्च महीने के मध्य से प्रारम्भ होने वाले चौत्र मास की पहली गति (तारीख़) से बच्चे प्रातः काल में उठकर नाना प्रकार के खूबसूरत फूल गुच्छ को लोगों के घरों की देहरी…
उत्तरांचल प्रेस क्लब में मना रंगोत्सव, जानिए खबर
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह ‘रंगोत्सव-2022’ में आज देहरादून के सबसे पुराने ऑर्केस्ट्रा गायक एलेक्जेंडर के गीतों पर पत्रकार और उनके परिजन जमकर थिरके। इस मौके पर पत्रकारों के बच्चों ने भी गीतों व नृत्य की प्रस्तुति दी। परेड ग्राउंड स्थित क्लब के खचाखच भरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी सुभाष शर्मा, क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, वरिष्ठ पत्रकार निशीथ जोशी, धाद के संस्थापक लोकेश नवानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुभाष शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों और उनके…
पर्व : सोमवार से फूलदेई पर्व की शुरुआत
पौड़ी। फूलदेई त्योहार को लेकर बच्चों में उत्साह बना हुआ है। सोमवार से फूलदेई पर्व की शुरुआत हो जाएगी। बसंत ऋतु और नववर्ष के आगमन पर यह पर्व मनाया जाता है। कल्जीखाल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी और पाबौ के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद नौटियाल ने बताया कि फूलदेई पर्व प्रदेश का पौराणिक और पारंपरिक लोकपर्व है। इस पर्व को लेकर बच्चों में काफी उत्साह बना रहता है। बताया कि क्षेत्र में यह पर्व हर साल पूरी धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। कहा कि सोमवार से शुरू होने वाले इस पर्व के लिए बच्चों में काफी…
संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद
रुड़की। रुड़की के मंडावर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ मिला है। शव सुबह के समय गांव के पास ही एक कॉलेज के पास संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ मिला। मृतक का नाम अंकित (22) निवासी मंडावर थाना भगवानपुर है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों के अनुसार वह शनिवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में गया हुआ था। भटपुरा गांव निवासी एक युवती से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि युवती के घर ही युवक…
दुःखद : काम से घर वापस लौट रहे मजदूर पर गुलदार ने किया हमला, मौत
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी डुंडा ब्लॉक के पैंथर गांव निवासी एक युवक को गुलदार ने शिकार बना लिया। युवक की मौत हो गई है। युवक की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं गुलदार के हमले से गांव वाले दहशत में हैं और वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जनपद उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के पैंथर गांव निवासी मगन लाल (35) को गुलदार ने शिकार बना लिया। पैंथर गांव के स्थानीय निवासी आलेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मगन लाल ब्रमखाल में मजदूरी करता था जो रोज शाम को अपने घर…
उत्तराखंड: सीएम को लेकर भाजपा दिग्गजों की दिल्ली दौड़ जारी
देहरादून। उत्तराखंड में अगला मुख्यमंत्री चुनने को लेकर बीजेपी के बड़े नेताओं की दिल्ली की दौड़ भी शुरू हो चुकी है। सबसे पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज दिल्ली पहुंचे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी दिल्ली पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार दोनों की दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हुई है। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय महासचिव-संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की। खबर है कि उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष मदन कौशिक भी रविवार को दिल्ली पहुंचे। राज्य में भाजपा ने 47 विधायकों के साथ सत्ता में वापसी की है, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड : आज 6 जिलों में नही मिले एक भी कोरोना मरीज, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 87940 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 271 लोगो की मौत भी हुई आज 19 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 12 मार्च 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 91796 आज 19 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है | आज 28 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 8 तो वही अधिक संख्या में चमोली में 05 मामले मिले है |
उत्तराखंड : ट्रेन यात्रियों के लिए यह बड़ी खबर
देहरादून। होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बार होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसे देखते हुए रेलवे ने होली पर यात्रियों को तोहफा दिया है। होली पर्व पर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से अपने घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे मंडल मुख्यालय की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। जिससे यात्रियों को ट्रेनों में सीटों को लेकर परेशानी न उठानी पड़े। होली के त्योहार के मद्देनजर देहरादून से जाने वाली यूपी,…
दुःखद : स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, राजस्थान के तीर्थयात्री पिता-पुत्र की मौत
हरिद्वार। जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद पिता-पुत्र के शव को गाड़ी काटकर बाहर निकाला। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में सात लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान की ओर से शनिवार तड़के एक परिवार हरिद्वार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो से आ रहा था। तभी उनकी गाड़ी बहादराबाद थाना क्षेत्र में बधेड़ी…
जरा हटके : चुने गए 70 विधायकों में से 20 ग्रेजुएट, तीन आठवीं पास
देहरादून। उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने इस बार सबसे ज्यादा 20 ऐसे विधायक चुने हैं, जो स्नातक हैं। दो विधायक ऐसे भी चुने गए हैं, जो केवल साक्षर यानी पढ़े-लिखे हैं। चुने गए 70 विधायकों में इस बार 20 ग्रेजुएट हैं। 15 विधायक पोस्ट ग्रेजुएशन पास हैं। चार विधायक डॉक्टरेट हैं। दो विधायक साक्षर, तीन आठवीं पास, आठ 10वीं पास और नौ 12वीं पास हैं। नौ विधायक ऐसे भी चुने गए हैं, जो ग्रेजुएशन प्रोफेशनल कोर्स धारक हैं। माना जा रहा है कि इतने पढ़े-लिखे विधायक विकास का नया खाका खींचेंगे। प्रदेश में इस बार चुने गए…





























