Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



जोर-जुगाड़ वालों से सावधान रहे कांग्रेसी नेताः हरीश रावत

देहरादून। चुनाव परिणाम आने में भले ही अभी तीन दिन का समय शेष है लेकिन संभावित नतीजों को लेकर सूबे की राजनीति का पारा चढ़ता ही जा रहा है। किसी भी दल को बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटें न मिल पाने के अंदेशे ने मतगणना से पूर्व ही जोड़-तोड़ की खबरों को हवा मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के दून में आते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 2016 में कांग्रेस में हुई टूट-फूट और सत्ता परिवर्तन की कोशिश में अहम भूमिका निभाने वाले विजयवर्गीय की दून में उपस्थिति और भाजपा नेता महेंद्र भट्ट के उस बयान जिसमें उन्होंने कांग्रेस के कई जिताऊ प्रत्याशियों के भाजपा के संपर्क में होने की बात कही गई है, को अति गंभीरता से लेते हुए कांग्रेसी नेताओं ने और अधिक सतर्कता बरतने की बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी पार्टी के नेताओं को सतर्क करते हुए कहा कि उन्हें जोड़ जुगाड़ करने वालों पर निगाह रखने की जरूरत है। उनका कहना है कि भाजपा के नेताओं का इतिहास रहा है कि वह अपना खेल बिगड़ते देख किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि वह सावधान रहें, साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के अंदर बढ़ती बेचैनी और कवायद इस बात का साफ संकेत है कि भाजपा चुनाव हार रही है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। भले ही चुनाव परिणाम से पहले भाजपा कुछ भी दावा करती रही हो लेकिन जमीनी सच्चाई को भाजपा नेता समझ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने अब की बार 60 पार का नारा दिया, लेकिन मतदान के बाद भाजपा ने 60 पार से किनारा कर लिया और अब वह अपनी पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने की बात कर रहे हैं। जो उनके टूटते मनोबल को ही दर्शाता है। उन्हें मतदान के बाद अपनी कमजोर स्थिति का आभास हो गया है यही कारण है कि अब जोड़-तोड़ की संभावनाओं पर वह निर्भर होते दिख रहे हैं।

Leave A Comment