काँग्रेस प्रत्याशी करण महरा के चुनाव प्रचार के लिए रानीखेत पहुंचे हरदा
रानीखेत। आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है, जिसमें अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसी बीच सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत पक्की करने के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में काँग्रेस के दिग्गज नेता एवँ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव प्रचार के लिए रानीखेत पहुंचे एवँ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क पर क्षेत्र के काँग्रेस प्रत्याशी करण महरा के लिए जनता से वोटों की अपील की। इस दौरान काँग्रेस पार्टी को क्षेत्र वासियों का भरपूर समर्थन मिलता दिखा। हरदा ने रानीखेत की जनता से वायदा…
उत्तराखंड : आज प्रदेश में 6 सौ के करीब मिले कोरोना मरीज, अब तक प्रदेश में मौत 200, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 65917 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 200 लोगो की मौत भी हुई आज 585 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 06 फरवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 84452 आज 585 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में 09 की मौत हुई है | आज 1447 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे ज्यादा 274 , वही हरिद्वार में 64, नैनीताल में 28, उधमसिंहनगर में 16, पौड़ी में 21, टिहरी…
रागिनी नायक ने कहा- जनता की सच्ची हितैषी काँग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है
हरिद्वार। रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने 35-हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर में आयोजित सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने न सिर्फ केंद्र में बल्कि उत्तराखंड में भी कोई काम नहीं किया। बीजेपी ने जनता से खोखले वादे कर, लोगों के विश्वास को छला है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब उत्तराखंड की जनता को राज्य के विकास के लिए सत्ता परिवर्तन कर, जनता की सच्ची हितैषी काँग्रेस पार्टी की…
दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने समाजसेवी अरुण कुमार यादव को किया सम्मानित
देहरादून | अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव को जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरुकता , उनको शिक्षित करना, साथ ही साथ उनके प्रतिभा को लेकर एक मंच प्रदान करना जैसे सराहनीय कार्य पर मोथरावाला देहरादून स्थित श्रेष्ठ वेंडिंग पॉइंट में दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया | दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री, अध्यक्ष बिना छेत्री एवं कोषाध्यक्ष मोनिका गुरुंग के कर कमलों द्वारा अरुण कुमार को सम्मानित किया गया | इस अवसर पर दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री ने अरुण कुमार यादव द्वारा किये जा रहे…
काँग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने लालकुआं की जनता से किया ये वायदा
लालकुंआ। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार काँग्रेस पार्टी का दबदबा दिखाई दे रहा है। कहना न होगा कि काँग्रेस पार्टी हरीश रावत के नेतृत्व में आमजन के बीच तेजी से लोकप्रियता बटोर रही है। इस चुनाव में हॉट सीट लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने क्षेत्र की जनता के नाम अपील जारी की है। अपनी अपील में उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और यहां के लिए संचालित की जाने वाली विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने कहा है कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र पूरे प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र…
विधानसभा चुनावः यदि आपके क्षेत्र में गिफ्ट ,शराब, एवं पैसा आदि बांटे जाने की सूचना हो तो इस जगह दे सूचना
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु नियुक्त व्यय प्रेक्षक दिलीप कुमार एवं नवनीत मनोहर द्वारा आज मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में अवस्थित व्यय अनुवीक्षण कक्ष, व्यय अनुवीक्षण कन्ट्रोलरूम के साथ ही आपदा परिचालन केन्द्र में बनाए गए निर्वाचन कन्ट्रोलरूम का स्थलीय निरीक्षण किया। व्यय अनुवीक्षण कन्ट्रोलरूम सहित निर्वाचन कन्ट्रोलरूम का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने प्राप्त होने वाली शिकायतों/सूचनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की उन्होंने जिला सम्पर्क केन्द्र (डीसीसी) का निरीक्षण किया तथा 1950 पर प्राप्त होने वाली समस्याओं के बारे जानकारी ली इस दौरान बताया गया कि अब तक आनलाईन माध्यम से 3281 शिकायतें/समस्याएं प्राप्त…
कामयाबी : विशेषज्ञों ने प्रदूषण को नष्ट करने वाले एंजाइम्स की पहचान की
रुड़की। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की के शोधकर्ताओं ने 3डी स्ट्रक्चर के एक ऐसे बैक्टीरियल एंजाइम की खोज की है जो प्लास्टिक को तेज़ी से ब्रेक डाउन करने में सहायता करता है। यह खोज प्रोफेसर प्रविंद्र कुमार के नेतृत्व में आईआईटी रुड़की के बायोसाइंसेस और बायोइंजीनियरिंग विभाग के पांच अन्य सहयोगियों द्वारा की गई। इस टीम ने उन सभी एंजाइम्स की खोज की जो थैलेट और टेरेफ्थैलेट से कॉमामोनस स्टेटोस्टेरॉन, एक तरह का माइक्रोव ज्ञथ्1, जो प्लास्टिक्स और प्लास्टिसाइज़र्स को तेज़ी से डिग्रेट करेगा, जिन्हें गैर- बायोडिग्रेडेबल माना जाता है। आईआईटी रुड़की के बायो साइंसेस और बायो इंजीनियरिंग के…
हड़कम्प : एम्स ऋषिकेश में सीबीआई की टीम ने मारा छापा
देहरादून। फर्जी स्थायी नियुक्तियों और खरीदारी को लेकर सुर्खियों में रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। सीबीआई ने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं हार्ड डिस्क में मौजूद डाटा को एकत्र करने के लिए विभिन्न अनुभागों में कंप्यूटर सिस्टम को खंगाला जा रहा है। एम्स ऋषिकेश में सीबीआई टीम की छापामारी से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बीते बृहस्पतिवार को सीबीआई की चार टीमों ने एम्स में जांच शुरू की थी, लेकिन एम्स प्रशासन ने किसी को भी इसकी कानों कान खबर नहीं…
पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 7 लोग भाजपा से निष्कासित
देहरादून। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त एवं पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर 7 लोगों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। निष्कासित सदस्यों में पवन कुमार चौहान लालकुआं, अजय वर्मा लक्सर, टेक बल्लव रुड़की, नितिन शर्मा रुड़की, दर्शन लाल शाह घनसाली, भुवन राणा नानकमत्ता, अजय तिवारी किच्छा शामिल है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उत्तराखंड : राहुल गांधी ने किए चार वायदे, गंगा आरती में हुए शामिल
हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए हरिद्वार पहुंचे। यहां वह वर्चुअल रैली करने के बाद गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला। भगत सिंह चौक पर वर्चुअल रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम आपसे चार वादे कर रहे हैं। चार लाख लोगों को रोजगार देंगे। घरेलू सिलिंडर की कीमत पांच सौ रुपये से ज्यादा नहीं होगी। अगर उत्तराखंड में हमारी सरकार आई तो हम राज्य में न्याय योजना लागू करेंगे, जिसके तहत पांच लाख परिवारों…






























