Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



शराब व्यवसायियों को आगे कर युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहती है कांग्रेसः भाजपा

satpal maharaj

देहरादून/पौड़ी। कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में देश के विकास को अवरुद्ध करने के साथ-साथ हमेशा उत्तराखंड की उपेक्षा की। लेकिन जब से केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश के साथ साथ उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जहां तक अन्य दलों की बात है तो वह बरसाती मेंढक के सिवा कुछ नहीं हैं, चुनाव समाप्त होते ही वह भी गायब हो जाएंगे। उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार भारी बारिश के बावजूद क्षेत्र में मतदाताओं बीच जनसंपर्क करते हुए कही। वीरोंखाल मण्डल के सुन्दरखाल, भरपूर, कसाणी, सैंधार, नेग्याणा, चोरखिण्डा, लोदली, भाखण्ड, कदोल, वेदीखाल और स्यूंसी में ताबड़तोड़ जनसम्पर्क कर लोगों को अपने द्वारा क्षेत्र में किये गये कार्यों से अवगत करवाया।
श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है जबकि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों के अपने शासन के दौरान देश को विश्व में नीचा दिखाने के अलावा हमेशा उत्तराखंड की उपेक्षा की। भाजपा उत्तराखंड का समग्र विकास कर इसे संस्कार भूमि बनाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस शराब व्यवसायियों को अपना प्रत्याशी बनाकर प्रदेश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहती है।
चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के विकास कार्यों को झुठला कर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है। मतदाता इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि मेरे कार्यकाल में क्षेत्र में कितने विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा चौबट्टाखाल को पर्यटन हब बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सतपुली और स्यूंसी झील की स्वीकृति उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। श्री महाराज ने कहा कि उनके द्वारा पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए अरबों रुपए की पंपिंग योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। जबकि अनेक जगहों पर पर्यटक आवासगृहों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कोरोना  काल के दौरान जहां सभी विपक्षी पार्टियां के प्रतिनिधि अपने अपने घरों में दुबके बैठे थे वही हम लोग बराबर जनता के सुख दुख में सहभागी रहे हर संभव मदद करने का प्रयास हमारे परिवार द्वारा किया जाता रहा। सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री अमृता रावत ने भी आज एकेश्वर मण्डल के भ्रमण के दौरान मलेठी, बौसाल तल्ला, बौसाल मल्ला,  कुमाडी, पीपली, खुलेऊ, गिवाली, उखलेत, चौमासूधार और चौमासूगाड़ आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। वहीं दूसरी ओर सतपाल महाराज के जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत ने अनेक गावों में जनसम्पर्क कर अपने पिता के लिए वोट मांगे। जबकि छोटे पुत्र सुयश रावत ने पांग, उकाल, तिमलखाल, गडिगांव, चरगाड़, जबरौली, पिनानी, और सिवाल में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया। सतपुली मण्डल के अनेक गांवों में जनसम्पर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ रहे।

Leave A Comment