Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



हरीश रावत को मिल रहा लालकुआं क्षेत्र की जनता से भरपूर समर्थन

देहरादून। उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राज्य में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक दल चुनावी रण में विजयी पताका फहराने की जुगत में लगे हैं। वहीं यदि प्रदेश की जनता के मूड की ही बात की जाए तो इस बार उत्तराखंड की जनता का झुकाव काँग्रेस पार्टी की तरफ होता नजर आ रहा है।

जहाँ एक ओर काँग्रेस पार्टी को उत्तराखंड के ज्यादातर लोग इस बार सत्ता में देखना चाहते हैं तो वहीं राज्य के मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर काँग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत जनता की पहली पसंद बन चुके हैं। यही नहीं लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवँ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को क्षेत्र की जनता से भरपूर समर्थन और आशीर्वाद भी मिल रहा है।

जनता के बीच लोकप्रिय हो चुके हरदा के सामने विरोधी दलों के उम्मीदवारों की चमक फीकी नज़र आ रही है। छोटा बच्चा हो या कोई बुजुर्ग शख्स आज “सब की चाहत बन चुके हैं हरीश रावत।” लालकुआं क्षेत्र की जनता के द्वारा दिये जा रहे भरपूर प्यार, स्नेह, सहयोग और समर्थन से यही जाहिर हो रहा है कि इस सीट से हरदा आसानी से अपने प्रतिद्वदियों को मात दे देंगे और भारी मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रचेंगे।

यदि इतिहास पर गौर फरमाएं तो उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री के तौर पर हरीश रावत ने दमदार बैटिंग कर शानदार पारी खेली और राज्य को विकास के पथ पर आगे ले गए। विरोधियों ने उनके खिलाफ साजिश रचकर उनकी सरकार को गिराने का घिनौना प्रयास किया किंतु राजनीति के चाणक्य हरदा इस षड्यंत्र के चक्रव्यूह को तोड़कर दुश्मनों के दांत खट्टे करते नज़र आये।

ठीक वैसा ही करिश्मा हरदा एक बार फिर दोहराने जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस चुनाव में हरीश रावत के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी बड़ा परिवर्तन कर भाजपा को उत्तराखंड की सत्ता से बाहर करने जा रही है। राज्य की सियासत में मजबूती से उभर रहे हरीश रावत और उनकी टीम भारी बहुमत से विजय हासिल कर उत्तराखंड में काँग्रेस की सरकार बनाएगी।

Leave A Comment