बैटमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन हुए सम्मानित
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक भेंट कक्ष में भारत के बैटमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित कर उन्हें 15 लाख की धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन के माता पिता को भी इस अवसर पर सम्मानित किया। राज्य सरकार खेलों एवं खिलाड़ियों को दे रही बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सेन आगामी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना से राहत , जानिए खबर
अब तक 330938 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7416 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 26 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344779 आज कुल 13 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | जहाँ आज 18 मरीज ठीक हुए वही 13 नये मरीज मिले |
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सीएम धामी की जमकर की तारीफ़, ऐसा सीएम न देखा
देहरादून। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने इस्तीफे संबंधी अटकलों पर विराम लगाते हुए आज कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके छोटे भाई हैं, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया। रावत ने आज कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि अगले साल विधानसभा चुनाव में धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटे। इससे पहले, रावत ने शनिवार को धामी के आवास पर उनके साथ छह घंटे बैठक की थी। दोनों ने रात का भोजन साथ किया था।रावत शुक्रवार को गुस्से में मंत्रिमंडल की बैठक छोड़कर…
सड़क हादसा : चालक समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तरकाशी। आज रविवार का दिन घटनाओं से भरा रहा | आज अलग अलग जगहों में कई सड़क दुर्घटनाए हुई है | उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच उत्तरकाशी जनपद से दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया । इस हादसे में चालक समेत 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
सराहनीय : दायित्व ने किया 125 मेधावियों को सम्मानित
देहरादून। समाज के वंचित वर्ग को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कराने वाले दायित्व फाउंडेशन ने हाईस्कूल-इंटर व नीट के मेधावियों को सम्मानित किया। टर्नर रोड पर दायित्व फाउंडेशन की ओर से दूसरा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें हाईस्कूल, इंटर के 125 और नीट क्वालीफाई करने वाली नूर सबा खान व साद-उल-अमान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रयाग आईएएस अकादमी के निदेशक आरए खान, फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद युसुफ ने मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह संपत्ति है, जिसे बांटा नहीं जा सकता है। शिक्षा के जरिए समाज में बदलाव लाया जा…
जरा हटके : जोशीमठ का पौराणिक नाम होगा ज्योर्तिमठ
चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के विकासखंड नन्दानगर (घाट) में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए जनपद चमोली के जोशीमठ का पौराणिक नाम ज्योर्तिमठ करने की घोषणा भी की। इस दौरान मा. कबीना मंत्री सतपाल महाराज, मा. सांसद एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सहकारी बैंक अध्यक्ष…
देहरादून : जैन मिलन महिला एकता द्वारा क्षेत्रीय मासिक मिलन का हुआ आयोजन
देहरादून | आज जैन मिलन महिला एकता द्वारा लक्ष्मण चौक स्थित वीना की अध्यक्षता में मंत्री वंदना जैन के निवास पर क्षेत्रीय मासिक मिलन आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मधु सचिन जैन उपस्थित रही। जिन्होंने इस अवसर पर मंजू जैन हर्षिदा जैन वंदना जैन को पुरस्कृत भी किया | जिसमें 7 मासिक मिलन समिति बनाई गई । नंबर 1 जैन कॉलोनी, त्यागी रोड, धमावाला, नंबर 2 रेस कोर्स, हरिद्वार रोड, नंबर 3 मोती बाजार, तिलक रोड, झंडा बाजार, नंबर 4 आनंद चौक खुर्बुरा चौक नेताजी मोहल्ला नंबर 5 लक्ष्मण…
सीएम धामी ने रैबार कार्यक्रम को बताया देवभूमि का संदेश
ऋषिकेश | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को गंगा रिजोर्ट ऋषिकेश में आयोजित रैबार एक नये उत्तराखण्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ‘‘रैबार एक नये उत्तराखण्ड का’’ कार्यक्रम को देवभूमि का संदेश बताते हुए इस आयोजन में हुए विचार मंथन को राज्य के विकास की संभावनाओं को दिशा देने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे पहाड़ों की ओर देखते हैं तो उन्हें साहस, ईमानदारी, चिरंतन विश्वास एवं देवीय प्रकाश की प्रतिध्वनि सुनाई देती है। पहाड़ की ये प्रतिध्वनि एवं गंगा की अविरल धारा हमें विकास की प्रेरणा भी प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना का कहर , आज एक मरीज की मौत, जानिए खबर
अब तक 330920 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7416 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 25 दिसम्बर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 344766 आज कुल 42 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक मौत की हुई है | जहाँ आज 34 मरीज ठीक हुए वही 42 नये मरीज मिले |
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: सीएम धामी
चमोली | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के विकासखंड नन्दानगर (घाट) मे विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए जनपद चमोली के जोशीमठ का पौराणिक नाम ज्योर्तिमठ करने की घोषणा भी की। इस दौरान मा. कबीना मंत्री सतपाल महाराज, मा. सांसद एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र…






























