Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



घनसाली : सीएम धामी ने योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

 

घनसाली | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा घनसाली के अंतर्गत अमन रेजीडेंसी लॉज प्रांगण चमियाला में विभिन्न विकास की योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 3 करोड़ 38 लाख लागत की कुल 07 योजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि 74 करोड़ 55 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पण में ग्रामीण निर्माण विभाग की 06 जबकि लघु सिंचाई विभाग की एक योजना शामिल है। शिलान्यास में लोक निर्माण विभाग की 15, ग्रामीण निर्माण विभाग की 04 जबकि जल संस्थान व जल निगम की एक-एक योजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य जब 25 वॉ स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणी एवं आदर्श राज्य होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इक्कीसवीं शदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। सरकार इसके लिए कृतसंकल्प है। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य कर रही है। जिसके तहत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 साल का रोड मैप तैयार करने को कहा गया हैं। उन्होने कहा लोगों की राय एवं संवाद, विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा पलायन रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए इसके लिए सरकार ने बोधिसत्व विचार श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव ले रही है, उन्होंने कहा इसके आधार पर विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी।उन्होंने कहा 25 साल का होने पर उत्तराखंड , हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बने इसके लिए विकल्पों रहित संकल्प के मंत्र के साथ हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार प्रत्येक व्यक्ति से आए सुझाव पर कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घोषणा की जा रही हैं, उन सभी का समय पर शासनादेश भी किया जा रहा है। हर घोषणा से पहले उनका वित्तीय आकलन भी किया जाता है। उन्होंने कहा हम राजनीति में लोकनीति पर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए पी.आर.डी जवानों, उपनल कर्मियों,ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन को भी हमारी सरकार ने बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य में नई खेल नीति लाई गई है। उन्होंने कहा हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे चौबीस हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पुलिस भर्ती की मांग को भी सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण समाधान और निस्तारण के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनभावनाओ के दृष्टिगत घनसाली क्षेत्र को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने के लिए इसकी प्रक्रिया शुरू करते हुए लक्ष्य तक पहुचाने की बात कही साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए की गई 42 मांगो को प्रस्ताव में शामिल किए जाने की बात कही। इस अवसर पर विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment