उत्तराखंड : सीएम धामी द्वारा धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण के साथ किसानों की सुनी समस्याये
ग्राम पहेनिया खटीमा में नये बस अड्डे के निर्माण स्थल का भी किया निरीक्षण देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपराह्न में खटीमा पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन आश्रम पद्धति जनजाति विद्यालय खटीमा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया तथा संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने खटीमा कृषि उत्पादन मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां रखे नमी यंत्र की गुणवत्ता को भी देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कांटे में…
उत्तराखंड : विभिन्न विकास कार्यों के लिये सीएम ने प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत खैरना- रानीखेत- रामनगर मोटर मार्ग के किमी० 93 से ग्राम सौराल के तोक बगडिया तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 22.50 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत कैहड़गांव जगोई शिव मंदिर होते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र तक मोटर मार्ग का पुल सहित निर्माण कार्य हेतु 11 करोड़ 30 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र रामनगर के अन्तर्गत रामनगर रिंग रोड का पुनः निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु 7 करोड़ 51 लाख…
उत्तराखंड : प्रदेश के 9 जिलों में केवल 18 कोरोना एक्टिव केस, जानिए खबर
अब तक 330145 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7399 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 26 अक्टूबर 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 343844 आज कुल 12 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज जहाँ 08 मरीज ठीक हुए वही 12 नये मरीज मिले | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले देखिए लिस्ट
लोक परम्परा को आगे बढ़ाने में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के कलाकारों के दल ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में लोक कला एवं लोक संस्कृति को बढ़ावा देने पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा की लोक परम्परा को आगे बढ़ाने में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसी भी क्षेत्र की पहचान में वहां की लोक संस्कृति, बोली एवं लोक परम्परा का अहम योगदान होता है। जन चेतना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता में हमारे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड के कलाकारों के दल में कमल भंडारी, जितेंद्र पंवार, पदम…
देश की पहली सुरभि वाटिका : 140 सगंध प्रजातियों के पौधे है वाटिका में
हल्द्वानी। लालकुआं के वन अनुसंधान केंद्र में देश की पहली सुरभि वाटिका (एरोमेटिक गार्डन) तैयार की गई है। तीन एकड़ क्षेत्रफल में तैयार इस वाटिका में 140 सगंध प्रजातियों को लगाया गया है। इस वाटिका को तीन साल में तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन महाराष्ट्र की वन टच एग्रीकान संस्था की संचालिका बीणा राव और मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वन संरक्षक संजीव ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से सगंध प्रजातियों को लाकर यहां लगाया गया है। यह देश की पहला सुरभि वाटिका है। इसके बनने से प्रजातियों के संरक्षण, शोध,…
बीस वर्षों के शोषण का अंत करेगी जनताः कोठियाल
विकासनगर । ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रवीण बंसल ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये हैं। आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल ने बंसल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए पार्टी में शामिल किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए आप के मुख्यमंत्री के दावेदार अजय कोठियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव उत्तराखंड के नवनिर्माण का चुनाव है। जनता का जो शोषण पिछले बीस वर्षों में हुआ है जनता इस विधानसभा चुनाव में उसका अंत करेगी। बीडीएम स्कूल हरबर्टपुर में आम आदमी पार्टी की…
खेलते समय तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत
देहरादून । सोमवार की सुबह मसूरी के क्यारकुली गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। मछली तालाब के किनारे खेलते समय दो मासूम भाईयों की उसमें डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। दोनों मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों के पिता तालाब के पास स्थित फार्म हाउस में नौकरी करते हैं। सोमवार को वह काम पर गए थे। उनके साथ उनके पांच साल और साढ़े तीन साल के दोनों बेटे भी चले गए। दोनों…
चारों धामों में यात्रा जारी मौसम हुआ सर्द, जानिए खबर
देहरादून | केदारनाथ धाम में मुख्य मार्गों सहित हैलीपेड से बर्फ बर्फ हटायी गयी। केदारनाथ में मौसम सामान्य एवं अनुकूल हुआ। जमी हुई बर्फ पिघलने लगी। हल्की घूप लगी तीर्थयात्री मौसम से उत्साहित । ऋषिकेश चारधाम बस टर्मिनल एवं हरिद्वार बस अड्डे से तीर्थयात्री चारधाम को लगातार प्रस्थान । देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया है कि श्री बदरीनाथ धाम सहित चारों धामों हेतु सड़क मार्ग सुचारू है। तीर्थयात्री दर्शन को जा रहे आंशिक अवरूद्ध हुए यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग को सुचारू किया गया । श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री में यात्रा जारी है। मौसम…
मदद : सीएम धामी ने की आपदा राहत में सहयोग की अपील
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हाल ही में आयी आपदा में राहत कार्यों के लिये सहयोग के लिये केन्द्र सरकार के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा गुजरात आदि राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही अन्य संस्थानों का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के इस कठिन दौर में राज्य सरकार अपने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर पीड़ितों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि संकट के समय यदि सभी लोग सहायता के लिये आगे आयेंगे तो निश्चित रूप से इस आपदा में हम आपदा प्रभावितो की बेहतर मदद कर सकेंगे।मुख्यमंत्री…
उत्तराखंड : सीएम धामी ने सड़क निधि से विभिन्न सड़कों की मरम्मत के लिये प्रदान की 142 करोड़ की धनराशि
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सी०आर०आई०एफ० (केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि) के अन्तर्गत जनपद देहरादून में जोगीवाला – लाडपुर-रायपुर रोड- सहस्त्रधारा क्रॉसिंग होते हुए मानसिंह के निकट तक सड़क का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 77 करोड़ 53 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के सरदारनगर- बाजपुर- केशोवाला- कोटाबाग कालाढूंगी राजमार्ग संख्या 61 के किमी० 41 से किमी० 47.800 तक पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु 20 करोड़ 63 लाख रूपये, मरचुला- सराईखेत – बैजरों- पोखरा – सतपुली – बाणघाट – घण्डियाल – कांसखेत पौड़ी राजमार्ग संख्या-32 के कि०मी० 195 से कि०मी० 242 में सुदृढीकरण कार्य हेतु 11 करोड़ 61…





























