उत्तराखंड : आज प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़े, जानिए खबर
अब तक 327864 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7361 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 28 जुलाई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 341934 आज कुल 60 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
राष्ट्र निर्माण पार्टी उत्तराखंड में लड़ेगी विधानसभा चुनाव, जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखंड देवभूमि में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी, कांग्रेस व आप जैसी पार्टियों के विरूद्ध राष्ट्र निर्माण पार्टी एक सशक्त विकल्प के रूप में भाग लेगी। यह घोषणा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार, जिन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं मध्य प्रदेश एवं गृह विभाग में प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए पश्चिम बंगाल, अरुणाचल, आसाम एवं दिल्ली में दी हैं, ने बताया कि उत्तराखंड को ही यह गौरव प्राप्त है कि यह आदि शंकराचार्य एवं महर्षि दयानंद जैसे महापुरुषों की तपोस्थली रही है। डा. कुमार ने कहा कि सबकी उन्नति…
उत्तराखंड : सीएम ने ब्लड कैंसर से पीड़ित अनु धामी की मदद को बढाये हाथ
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से पीड़ित अनु धामी के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख रुपए का चेक उनके पति मदन धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनु धामी के ईलाज के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अनु धामी की बीमारी का पता चलते ही उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून श्री आर राजेश कुमार को उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने अनु धामी के ईलाज…
बारिश की आफत : देहरादून के इस इलाके में पुल टूटा, जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखंड में बारिश अपना रुद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लगातार बारिश से सड़कें और पुल टूटने की भी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं देर रात से राजधानी देहरादून में भी झमाझम बारिश से नदिया और गदेरे उफान पर है | खबर है कि देहरादून शहर के बीचो बीच डोभालवाला और बकरालवाला को जोड़ने वाला पुल आज बह गया आपको बता दें पुश्तों पर बना हुआ ये सीमेंट पथरी से बना पुल था एक महीने पहले इसका एक पिलर बह गया था स्थानीय लोग लगातार जनप्रतिनिधियों को इसके बारे में अवगत…
उत्तराखंड बोर्ड 31 जुलाई तक घोषित कर देगा परीक्षाफल
हल्द्वानी । उत्तराखंड बोर्ड 31 जुलाई तक परीक्षाफल घोषित कर देगा। बोर्ड में इन दिनों रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने कहा कि 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है। 31 जुलाई तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। छात्रों के 9वीं, दसवीं और 11वीं के अंकों को देखकर परीक्षाफल तैयार किया जा रहा है। परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र एक महीने के अंदर आवेदन कर सकते हैं। परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षा कराई जाएगी। इस साल हाईस्कूल में…
मिस उत्तराखंड 2022 के ऑडिशन का आयोजन
देहरादून । हिमालयन बज द्वारा आज राजपुर रोड स्थित होटल मारबेला में मिस उत्तराखंड 2022 के ऑडिशन का आयोजन किया गया। ऑडिशन में चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी सहित उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से कुल 50 लड़कियों ने भाग लिया। ऑडिशन के दौरान जजेस के रूप में मिस उत्तराखंड 2021 शालिनी डोभाल, मिस्टर उत्तराखंड 2021 आयुष सहगल, मिस्टर उत्तराखंड 2021 रनर अप युवराज दत्ता, मिस उत्तराखंड 2021 रनर अप हिमांशी वर्मा, कोरियोग्राफर मानस शर्मा और डिजाइनर अंकिता रॉय उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए, हिमालयन बज के सह-संस्थापक, गौरवेश्वर सिंह ने कहा, “इस पेजेंट को आयोजित करने का…
ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने कहा अभी जारी है हड़ताल…
देहरादून। जहाँ एक तरफ ऊर्जा के तीनों निगमों की हड़ताल को भले सरकार ख़त्म कराने के दावे कर रही हो लेकिन हकीकत ये है कि कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर जमे हुए हैं। यही वजह है कि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे बाजी जारी रखे हुए है |
उत्तराखंड : आज प्रदेश में मिले 43 कोरोना मरीज, जानिए खबर
अब तक 327818 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7361 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 27 जुलाई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 341874 आज कुल 43 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में दो की मौत हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
सफाई कर्मचारी संगठन की समस्याओं का उचित समाधान होगा : सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं को गम्भीरता से लिया जायेगा। समस्याओं के उचित समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य बनने के समय के सफाई कर्मचारियों के नियमित पदों को पुनर्जीवित करने एवं सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने की मांग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम ने कहा कि राज्य स्थापना के समय सफाई…
उत्तराखंड : बिजली कर्मचारियों ने वापस लिया हड़ताल, जानिए खबर
देहरादून। सोमवार और मंगलवार को वार्ता के बाद भी जब कर्मचारी नहीं माने तो सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया है। अपर सचिव भूपेश चंद्र तिवारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, इसके बाद ऊर्जा मंत्री के आश्वासन पर माने कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया है। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक इंसारुल हक ने हड़ताल समाप्त होने का एलान किया। विदित हो कि एक ओर सरकार बिजली कर्मचारियों से वार्ता कर रही है वहीं दूसरी ओर सरकार ने उनकी हड़ताल पर रोक भी लगा दी है थी |





























