Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



सीएम धामी ने शहिदो के परिजनो को सम्मानित कर विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास

खटीमा | प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो को आज खटीमा पहुंचने पर आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शहिद स्थल पर पहुंचकर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में शहिद हुये शहिदो को पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी व शहिदो के परिजनो को शाॅल ओढाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शहिद स्व0 परमजीत सिंह की माता रंजीत कौर को एक लाख का चैक दिया। उन्होने 109 विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें लोकार्पण के अन्र्तगत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खटीमा का 125 लाख की धनराशि से आधुनिकीकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजपुर का 60 लाख की लागत से आधुनिकीकरण, आदित्य चैक किच्छा का 10.86 लाख की लागत से सौन्दर्यीकरण, सितारगंज के अन्तर्गत ग्राम गगनपुर में गुरनाम चैराहे से कैलाशपुरी की ओर मार्ग का 67.03 लाख की लागत से मरम्मत कार्य, सितारगंज के सिसौना बरूआ बाग में चोरगलिया मुख्य मार्ग से रिस्पाल एवं रमेश मास्टर तथा मझरा में राजेन्द्र के घर से गौतम सिंह के घर तक 114.11 लाख की लागत से डामरीकरण का कार्य, नानकमत्ता के कोदा खेड़ा में सतनाम सिंह, दीवान सिंह के घर की ओर 61.66 लाख की लागत से मार्ग का निर्माण, नानकमत्ता में बिढौरा मझोला में जरनैल प्रधान के घर की ओर मझोला होते हुए घेरा फार्म की ओर घुसरा तक 203 लाख की लागत से डामरीकरण का कार्य, नानकमत्ता के ग्राम अगली भुसरी से पिछली भुसरी तक 57.95 लाख की लागत से मार्ग का डामरीकरण का कार्य, खटीमा के भूढ़ा-भूढ़िया तिराहे से गणेश चन्द व मोहन सिंह सामन्त के घर से होते हुए फुलैया गला बाग की ओर 146.93 लाख की लागत से मोटर मार्ग का निर्माण खटीमा में नगला तराई ग्राम सभा के विभिन्न आन्तरिक मार्गों का 113.70 लाख की लागत से डामरीकरण का कार्य, कैड़ा घाट से बरी अंजनिया सीमा तक 113.82 लाख की लागत से मार्ग का निर्माण, दाहढकी में मेन रोड से रायसिक्खों के परिवार तक 183.95 लाख की लागत से मोटर मार्ग, आलाविर्दी सरदार पट्टी में लिंक रोड से आदर्श शिक्षा निकेतन से केसर की दुकान तक 104.81 लाख की लागत से मार्ग का निर्माण, ग्राम सभा पकड़िया व अमाऊ में 180.10 लाख की लागत से आन्तरिक मार्गों का पुर्निर्माण का कार्य, खटीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग टनकपुर रोड से लालकोठी होते हुए एसएसबी कैम्प तक जाने वाले मार्ग का 104.40 लाख की लागत से पुनः निर्माण कार्य व खटीमा में मुख्य चैराहे से अमाऊ चैराहे टनकपुर रोड की ओर 678.86 लाख की लागत से मार्ग निर्माण एवं स्ट्रीट लाईट का कार्य, सितारगंज में नियाही नदी की बाढ़ से एचतावीही की सुरक्षा एवं बाढ़ योजना का कार्य 249 लाख की लागत से, सितारगंज विकास खण्ड के नवदिया पूरनगढ़ एवं मटीहा माइनिरों का 933.50 लाख की लागत से आधुनिकीकरण का कार्य, 2470.45 लाख की लागत से खटीमा नहर, लोहिया नहर के संरक्षण, आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार का कार्य शामिल है। शिलान्यास के अन्तर्गत खटीमा में 820 लाख की लागत से नवीन बस अड्डे का निर्माण, खटीमा स्थित पुराने बस अड्डे की भूमि पर 1049 लाख की लागत से व्यवसायिक पब्लिक पार्किंग काॅम्पलैक्स का निर्माण, खटीमा तहसील के सामने 82.40 लाख की लागत से पार्क एवं रोड साईड के सौन्दर्यीकरण का कार्य, खटीमा-टनकपुर चैराहे का 10.37 लाख की लागत से सौन्दर्यीकरण का कार्य, ग्राम चकरपुर में 700 लाख की लागत से वन चेतना केन्द्र स्टेडियम का निर्माण कार्य, सितारगंज के ग्राम नकुलिया में जूनियर हाई स्कूल से उत्तर की ओर रायसिक्ख बस्ती तक 128.64 लाख की लागत से मार्ग का निर्माण, नानकमत्ता के ग्राम देवीपुरा से ज्ञानपुर गौड़ी मोटर मार्ग एवं स्पान के आरसीसी, पीएससी गार्डर पुल का 581.04 लाख की लागत से निर्माण कार्य, ग्राम डियूडी से देवकली मटिहा मार्ग का 160.85 लाख की लागत से डामरीकरण का कार्य, खटीमा के चकरपुर में बिचपुरी बूड़ाबाग से खेतलसण्डा मुस्ताजर मार्ग का 131.80 लाख की लागत से डामरीकरण/पुर्ननिर्माण का कार्य, खटीमा के पिपलिया सिकलपट्टी गौझरिया मार्ग का 46.44 लाख की लागत से डामरीकरण/पुर्ननिर्माण का कार्य, खटीमा के देवकला होते हुए वन भूड़िया-भूड़ा किशनी मार्ग का 116.01 लाख की लागत से डामरीकरण/पुर्ननिर्माण का कार्य, खटीमा के सड़सड़िया से प्रतापपुर न0-4 तक मार्ग का 110.93 लाख की लागत से डामरीकरण/पुर्ननिर्माण का कार्य, खटीमा में एन0एच0 125 के टिगरी से थारू टिहरी तक 37.70 लाख की लागत से मार्ग का पुनः निर्माण का कार्य, चकरपुर-नौगवांनाथ-बगियाघाट तक 57.09 लााख की लागत से मोटर मार्ग का डामरीकरण का कार्य, बगियाघाट से प्राईमरी स्कूल तक 26.06 लाख की लागत से मार्ग का डामरीकरण/पुर्ननिर्माण का कार्य, कुआँखेड़ा से सवौरा मार्ग का 50.62 लाख की लागत से डामरीकरण/पुर्ननिर्माण का कार्य, सवौरा-उलधन-बिसौटा मार्ग के अवशेष भाग का 40.87 लाख की लागत से पुर्ननिर्माण का कार्य, सवौरा-उलधन-बिसौटा मार्ग का 63.51 लाख की लागत से पुर्ननिर्माण का कार्य, खटीमा स्थित मुक्तिधाम (शमशान घाट) का 87.09 लाख की लागत से सौन्दर्यीकरण का कार्य, खटीमा में शहीद स्थल पर 49.92 लाख की लागत से भव्य स्मारक का निर्माण का कार्य, भारामल मन्दिर का 49.42 लााख की लागत से सौन्दर्यीकरण का कार्य, खटीमा में 494.52 लाख की लागत से जल भराव की निकासी हेतु का कार्य शामिल है। इसके साथ ही मा0 मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की जिसमें खटीमा में बस अड्डे का निर्माण, पुराना बस अड्डा पर भव्य काॅम्पलैक्स का निर्माण, पुरानी तहसील मे पार्क का निर्माण, खटीमा में एक भव्य खेल मैदान का निर्माण, शहीद स्मारक का निर्माण, आर्मी कैन्टीन एवं सैनिक मिलन केन्द्र का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 150 से 300 बेड तक का बढ़ाने का कार्य, कैन्सर युनिट, नर्सिंग काॅलेज एवं फार्मेंसी काॅलेज का निर्माण, सूरज रेंज में फॅारेस्ट सफारी केन्द्र, खटीमा में नालों का ट्रचिंग जोन, तहसील परिसर में ओपन जिम, पुराने तहसील में पार्क निर्माण व संजय पार्क, डिग्री काॅलेज, छत्तरपुर पार्क क सौन्दर्यीकरण खटीमा में जल नलकूप, पूर्व जलाशय एवं पाईप लाईनों का कार्य, राजकीय थारू इण्टर काॅलेज में नलकूप का निर्माण कार्य, खटीमा में दाहढाकी से गिल तक डामरीकरण का कार्य, ग्राम बड़ी अंजनिया से 17 मील चैराहा तक नवनिर्माण मोटरमार्ग का डामरीकरण का कार्य, खटीमा शहीद स्थल में तिरंगा निर्माण का कार्य, खटीमा में राजकीय विद्यालय बण्डिया में चार दीवारी, गाड़ी पार्किंग का निर्माण, हाॅटमिक्स द्वारा एनएच-4 एनएच-125 पर दायी व बायी ओर 25 फीट पुनः निर्माण का कार्य, राजसद्यं 17 किमी0 7 से 17.125 तक एससीपीसी के अन्तर्गत मार्ग का नवीनीकरण चैड़ाई का कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग 125 एवं राज्यमार्ग 4 एनएच 46 उत्तर प्रदेश के सीमान्त क्षेत्र के अन्तर्गत 25 मीटर दोनो तरफ एसटीपीसी स्वीकृत कार्य, खटीमा के भीतर एसटीपीसी के अन्तर्गत विकास कार्य, पहेनिया नानकमत्ता खटीमा को जोड़ने वाला बिछुआ मोटरमार्ग का निर्माण का कार्य, उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले मार्गों का पुनः निर्माण का कार्य, चांदपुर से चैराह तक मोटरमार्ग का निर्माण, ग्राम नदना से चांदपुर तक मोटर मार्ग का निर्माण का कार्य किया जायेगा। उपतहसील नानकमत्ता को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की। उन्होने कहा कि लगभग 250 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराये जायेंगें। इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री यतिश्वरानन्द, विधायक राजेश शुक्ला, डा0 प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, सचिव मुख्यमंत्री शैलैश बगोली, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तराखण्ड ओलम्पिक खेल के सचिव डाॅ0 डीके सिंह सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Comment