वृक्षारोपण करने के साथ साथ लगे हुए पौधों की देखभाल भी जरूरी : साहस
देहरादून | आज दिनांक 31.07.2021 को सुस्टैंबल ऐक्शन फ़ॉर हिमलेयज़ सॉसायटी (साहस संस्था) एवं सेलकुई सिडकुल स्थित जी.बी. स्प्रिंज़ प्राइवेट लिमिटेड ने मिल कर सेलकुई क्षेत्र में 120 पौधे लगा कर वृक्षारोपण का कार्य सम्पन्न किया। इस कार्यक्रम का लोकार्पण वरिष्ठ नेता आरेन्द्र शर्मा एवम् उनकी टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, छबरा में कुछ फल एवं छायादार पौधे लगाकर किया गया। इस अवसर पर साहस संस्था ने कहा वृक्षारोपण करने के साथ साथ लगे हुए पौधों की देखभाल भी जरूरी है, वही अन्य पौधे सिडकुल इंडस्ट्रीयल एरिया ,सेलकुई में विभिन्न फ़ैक्टरी और इंडस्ट्री में लगाकर सारे पेड़ का रखरखाव एवम्…
उत्तराखण्ड में 16 हज़ार से अधिक जरूरतमंद लोगो को घर मे रहने का सपना होगा सच, जानिए खबर
सीएम धामी ने आवास बनने के बाद हर लाभार्थी को सामान आदि के लिए पांच हजार रूपए देने के घोषणा की देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अंतर्गत चिन्हित लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र सौंपे। सीएम कैम्प कार्यालय परिसर स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लाभार्थियों को प्रथम किश्त की राशि डीबीटी द्वारा ऑनलाईन जारी की। उन्होंने कार्यक्रम में सौ से अधिक लोगों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए। साझेदार के तौर पर काम कर रही है सरकार मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में प्रदेश…
उत्तराखंड : 10वीं और 12वीं का उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, जानिए खबर
देहरादून | 10वीं और 12वीं का उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 2021 की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री, अरविंद पांडे ने कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं में 93.09 फीसदी और 12वीं में 99.56 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल घोषित किये गये हैं। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के यूबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2021 सुबह 11 बजे के बाद की गयी। छात्र-छात्राएं अपना यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2021 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
देहरादून : दो सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत
देहरादून | दर्दनाक हादसे में देर रात देहरादून के दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। जानकारी है कि देहरादून बंसत विहार थाना क्षेत्र के अम्बिवाला टी स्टेट देहात क्षेत्र में बाइक सवार दो सगे भाईयों को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पटेलनगर निवासी दो सगे भाई प्रीतम सिंह (44) और करतार सिंह (28) की प्रेमनगर में चश्मे की दुकान है। शुक्रवार देर रात को दोनों…
उत्तराखंड : सीएम धामी ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत 18 निर्माण कार्यों हेतु 05 करोड़ 40 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के अन्तर्गत 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 82 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत 05 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 60 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजनान्तर्गत टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों…
उत्तराखंड : स्कूल खोलने के फैसले में हुआ बदलाव, जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखंड सरकार स्कूल खोलने के फैसले में बदलाव किया है आगामी 2 अगस्त से कक्षा 6 से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोले जाने का निर्णय लिया था। ऐसे में अब सरकार की ओर से इस फैसले में कुछ बदलाव किया गया है। आगामी 2 अगस्त को कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए पहले चरण में स्कूलों को खोला जाएगा। वही अब कक्षा छह से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए दूसरे चरण में स्कूल खुलेंगे। स्कूल खुलने का दूसरा चरण आगामी 16 अगस्त से शुरू…
विकास कार्यो की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में निर्माणाधीन बहुद्देशीय क्रीडा भवन का औचक निरीक्षण किया। इस भवन में दरार एवं सीलन की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्माण कार्य की शीघ्र जाँच करने के निर्देश दिये। क्वालिटी में कमी पर सख्त एक्शन मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही पर संबधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों पर सख्त कारवाई की जायेगी। परेड ग्राउण्ड में बन रहे बहुद्देशीय क्रीडा भवन का निर्माण पेयजल निर्माण निगम द्वारा किया…
आज दून विवि में पहुँचे राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री, जानिए खबर
देहरादून | राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय, केदारपुरम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर चेयर स्थापना उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. देवेन्द्र प्रसाद मांझी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘रीविजिटिंग डॉ. अम्बेडकर – थॉटस एण्ड फिलासफी’’ पुस्तक का विमोचन भी किया। शोध एवं नवाचार केन्द्र, गढ़वाली, कुमांउनी, जौनसारी भाषाओं में एक वर्षीय सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम, उत्तराखण्ड की लोककला पर आधारित दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम सहित अनेक घोषणाएं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दून विश्वविद्यालय में डॉ0 आम्बेड़कर फाउंडेशन, सामाजिक कल्याण एवं आधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पोषित डॉ0 आम्बेड़कर चेयर की स्थापना की…
उत्तराखंड : प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव केस है 645, आज मिले कितने मरीज, जानिए खबर
अब तक 327979 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7362 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 30 जुलाई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 342023 आज कुल 41 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज का देखिए लिस्ट
उत्तराखंड : 7 दिनों में मिले कोरोना के 300 नये मामले, जानिए खबर
अब तक 327915 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7361 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 29 जुलाई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 341982 आज कुल 48 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | वही एक हफ्ते में 300 कोरोना के नए मामले राज्य मे मिल चुके है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट






























