सम्मान : विरेन्द्र सिंह रावत “राष्ट्रीय समाज सेवा रत्न अवार्ड” से हुए सम्मानित
देहरादून | देहरादून फुटबाल एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष / हेड कोच विरेन्द्र सिंह रावत को द ग्लोबल ह्यूमन राइट फाउंडेशन दिल्ली सरकार, भारत के डॉ हेमा रविशंकर वॉइस चांसलर लंदन, रवि के एस नारायन नेशनल प्रेजिडेंट, डॉ के आर अरुणाचलम प्रेजिडेंट मलेशिया, दिव्या कृष्णमूर्ति प्रोग्रमिंग हेड श्रीलंका के द्वारा हस्ताक्षरीत प्रणाम पत्र,मोमेंटो और मैडल कोरियर के द्वारा आज दिनांक 23 जून 2021 को प्राप्त हुवा जिसको रावत को सम्मानित करने के लिए देहरादून फुटबाल ऐकडमी के कार्यलय अपर नथनपुर इंद्रप्रस्थ कलोनी लेन नंबर 24 सी स्थित स्थल में प्रेसवार्ता के दौरान उत्तराखंड के महान व्यक्ति के द्वारा सम्मानित किया जिसमे…
ब्लैक फंगस के सात नए मरीज मिले, एक की मौत
देहरादून। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को सात नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। अब कुल मरीजों की संख्या 472 हो गई है। जबकि 83 मरीजों की मौतें हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के सात नए मरीज भर्ती किए गए हैं। जबकि हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट में एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, एम्स ऋषिकेश में तीन मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है।…
उत्तराखंड : प्रति सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को आयोजित होगा जनता मिलन व जनता दर्शन कार्यक्रम
देहरादून । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, विधायको, गणमान्य व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों से भेंट एवं बैठको आदि का एक माह का साप्ताहिक कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। प्रतिदिन पूर्वान्ह के कार्यक्रम मुलाकात कैण्ट स्थित कैम्प कार्यालय में होंगे तथा प्रतिदिन अपराह् के कार्यक्रम मुलाकात सचिवालय स्थित कार्यालय से होंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के एक माह के साप्ताहिक कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपर सचिव मुख्यमंत्री अरूणेन्द्र सिंह चैहान ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वाहन 9ः30 से 11 बजे तक…
उत्तराखंड 23 जून 2021: देहरादून में कोरोना के एक्टिव केस 10 दिन पहले 300 से कम और अब 606 , जानिए खबर
अब तक 323377 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7068 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 23 जून 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 339127 आज कुल 149 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 05 लोगो की मौत हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
सीएम तीरथ ने ‘‘कुम्भः आस्था विरासत और विज्ञान‘‘ काफी टेबलबुक का किया विमोचन
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में कुंभ मेले के महत्व पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक ‘‘कुंभः आस्था, विरासत और विज्ञान‘‘ का विमोचन किया। इस कॉफी टेबल बुक में कुंभ से सम्बंधित फोटोग्राफ्स, कुंभ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कुंभ का विज्ञान आदि विषयों का समावेश किया गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि कुम्भ मेला भारत की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है। कुम्भ मेला का महत्व सर्वकालिक है। उन्होंने कहा कि कुम्भ से संबंधित इस प्रकार की रचना के प्रकाशन से कुम्भ के सांस्कृतिक एवं पौराणिकता का भी प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने इसके लिये प्रकाशक…
सीएम तीरथ ने ‘स्कूल फॉर लाइफ’ की सोशल इंटर्नशिप ‘सृजन’ का किया वर्चुअल शुभारम्भ
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) ‘स्कूल फॉर लाइफ’ की सोशल इंटर्नशिप ‘सृजन’ का वर्चुअल शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्तित्व में आने से ही यूपीईएस समाज के लिए अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील रहा है। छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही सांस्कृतिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी अनेक अवसर प्रदान करता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति एवं मौलिक शिक्षा हमारी सांस्कृतिक विरासत की देन है। सृजन इंटर्नशिप हमारी भावी पीढ़ी को देश व समाज की उन्नति के लिए रचनात्मकता एवं सकारात्मकता में सहयोग देगी।…
देहरादून : महिला अधिकारी के पति के खिलाफ केस दर्ज
देहरादून । लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी ) की महिला अधिकारी पत्नी को बंधक बनाने के आरोप लगने के बाद पुलिस ने महिला अधिकारी के पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि महिला अधिकारी से बीएचईएल में इंजीनियर पति ने मारपीट की और महिला अधिकारी का मोबाइल फोन समेत अन्य सामान छीन लिया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के मुताबिक आंबेडकर नगर सुनहरा रोड रुड़की निवासी मोनिका आर्या ने शिकायत कर बताया कि 15 जनवरी वर्ष 2007 में उनका विवाह पारस नाथ पुत्र स्व. धर्मदेव निवासी सेक्टर 3 बीएचईएल से हुआ था। पुलिस के मुताबिक मोनिका…
सीएम तीरथ का एक्शन : बड़ासी पुल मामले में हुई बड़ी कार्यवाही, तीन सस्पेंड
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने थानो रोड पर निर्मित बड़ासी पुल की एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने का तत्काल संज्ञान लेते हुए इसके कारणों की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये थे। मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग देहरादून ने इस संबंध में अपनी जांच आख्या दी है कि बडासी सेतु के पहुंच मार्ग से संबंधित धारक दिवाल के निर्माण में कंसलटेंट के द्वारा प्रस्तुत स्ट्रक्चरल ड्राइविंग को सक्षम अधिकारी के बिना अनुमोदन के अधिमानक निर्माण कार्य कराया गया। कार्यस्थल पर निर्मित पहुंच मार्ग पर बरसात के पानी के निकास का कोई प्रबंध नहीं रखा गया। कार्य के प्रति इस…
उत्तराखंड 22 जून 2021 : आज प्रदेश के 8 जिलो में 10 से कम मिले कोरोना मरीज, जानिए खबर
अब तक 323225 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7052 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 22 जून 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 338978 आज कुल 171 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 08 लोगो की मौत हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
स्मार्ट सिटी के अंर्तगत इलेक्ट्रिक बसों का हुआ संचालन, सीएम तीरथ ने दिखाई हरी झण्डी
स्मार्ट टॉयलेट का का भी हुआ लोकार्पण देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को परेड ग्राउंड देहरादून में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाले 05 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई एवं स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने आज जिन 05 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई ये रायपुर से सेलाकुई रूट की बसें हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और इनसे प्रदूषण भी नहीं होगा। ये सभी बसें वातानुकूलित हैं। इनमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत आपातकालीन बटन, इमरजेंसी…





























