Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



उत्तराखंड : 70 विधानसभा क्षेत्रों में आप का प्रदर्शन

देहरादून । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 100 दिनों के असफल कार्यकाल को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में तीरथ सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसी के तहत, देहरादून में आज आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता, गांधी पार्क से लेकर घंटाघर तक,सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए निकले। आप कार्यकर्ताओं ने  सरकार के 100 दिनों की विफलता पर जमकर  नारेबाजी की इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। आप उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी आप पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी पार्क के बाहर एकत्रित हुए और यहां से सभी ने घंटाघर पहुंचकर मुख्यमंत्री के कार्यकाल और सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने स्व इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रदेश सरकार की सदबुद्वि के लिए प्रार्थना भी की। इस दौरान आप  प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा,  मुख्यमंत्री तीरथ रावत का 100 दिन का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री और मौजूदा मुख्यमंत्री देानों के ही कार्यकाल में जनता ने खुद को ठगा महसूस किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में एक भी काम नहीं हुआ और साथ ही अभी कुंभ में जो रैपिड टेस्टिंग घोटाला सामने आया उससे प्रदेश को शर्मसार होना पडा है। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री तीरथ पूर्व मुख्यमंत्री पर इस कोरोना टेस्टिंग का ठीकरा फोड रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दूसरे पर आरोप मढने से बीजेपी के पाप कम नहीं होने वाले। आप उपाध्यक्ष ने कहा,पहले जीरो वर्क सीएम बीजेपी ने प्रदेश को दिया,अब जीरो विजन सीएम देकर उत्तराखंड की जनता के साथ छलावा किया जिसका जवाब  2022 में जनता,बीजेपी को देने का मन बना चुकी है। आप के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत  के कार्यकाल के खिलाफ इस प्रदर्शन में विशाल चैधरी, रजिया बेग,रविन्द्र जुगरान, रविन्द्र आनंद, नवीन पिरशाली,उमा सिसौदिया,योगेन्द्र चैहान,संजय भट्ट,अशोक सेमवाल,राजेन्द्र सिंह, रवि बांगिया, सीमा कश्यप,मनोज चैधरी, , मुकुल कुमार बिडला, हिमांशु पुण्डिर,,दीपक सेलवान,एडवोकेट विनोद कुमार,मीना नागपाल,शिखा गुप्ता, बिल्लू वाल्मीकि, सुनील घाघट, प्रेरणा अरोड़ा, गयूर अली, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment