बाबा का ढाबा : कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव वासन से मांगी माफ़ी, जानिए खबर
नई दिल्ली | वक्त इंसान को सच्चाई के उसी मोड़ पर ला देता है जहां पहले वह फर्स से अर्स पर पहुँच जाता है | जी हां हम बात कर रहे है बाबा का ढ़ाबा वाले कांता प्रसाद की | कांता प्रसाद की और यूट्यूबर गौरव वासन की लड़ाई आखिरकार खत्म हो गई | गौरव जब उनसे मिलने के लिए पहुंचे तो कांता प्रसाद भावुक हो गए और गौरव के पैर छूने की कोशिश करने लगे | हालांकि गौरव ने उन्हें गले से लगा लिया | दोनों की आखों से आंसू बह निकले और इस तरह पुराने गिले शिकवे खत्म…
उत्तराखंड 16 जून : प्रदेश में आज कोरोना से 6 मरीजो की मौत, प्रदेश में कितने कोरोना मरीज मिले आज , जानिए खबर
अब तक 321462 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 6997 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 16 जून 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 337802 आज कुल 353 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 06 लोगो की मौत हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
डोईवाला : रास्ते को लेकर धरना प्रदर्शन
देहरादून |उत्तराखंड क्रांति दल ने डोईवाला विधानसभा के बद्रीपुर गांव वासियो के रास्ते खुलवाने को लेकर अभियान चला रहा है आज 16 जून को दूसरा दिन धरना प्रदर्शन किया जिसमे यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ विरेन्द्र सिंह रावत ( इंटरनेशनल, नेशनल और स्टेट अवार्ड से सम्मानित ), केंद्रीय मीडिया प्रवक्ता शिव प्रसाद सेमवाल, केंद्रीय युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, संजय बहुगुणा केंद्रीय संघटन महामंत्री , ज़िला कार्यकारी उपाध्यक्ष किरन रावत, सीमा रावत ज़िला युवा अध्यक्ष, दिनेश नेगी, गांव वासी पूर्व प्रधान पति विरेन्द्र वालिया, उषा, रीना, शालिनी कैंतुरा, सुमित्रा, पार्षद सचिन थापा, युथ कांग्रेस नेता गौरव सिंह, मोहित वालिया, आनंद…
सराहनीय कार्य : एम्स के चिकित्सकों ने युवक को दिव्यांग होने से बचाया
ऋषिकेश। 2 साल से पैर की हड्डी में कैंसर से जूझ रहे एक 26 साल के नौजवान को अब इससे छुटकारा मिल गया है। यह सब एम्स के चिकित्सकों की टीम ने कर दिखाया है। दावा है कि सफल सर्जरी ने उसे दिव्यांग होने से बचा लिया है। खास बात यह है कि युवक का पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल के मुताबिक सहारनपुर निवासी 26 वर्षीय मरीज के पैर की एड़ी में जिस स्थान पर कैंसर था। चिकित्सकों की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर अब उक्त स्थान पर नया इम्पलांट…
कलयुगी मास्टर ने किया यह घटिया कारनामा, जानिए खबर
लालकुआं । समाज में अश्लीलता इस प्रकार से फैल चुकी है कि अब रिश्तो की मर्यादाओं को भी ताक पर रखा जाने लगा है। वर्तमान हालात ऐसे बन गए हैं कि गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को भी ना जाने किसकी नजर लग गई है। हल्द्वानी में एक मास्टर ने अपने ही छात्र को ट्यूशन के बहाने घर बुलाया और उसके साथ गलत हरकतें करने का प्रयास किया। हालांकि मामला उजागर होने के बाद अभिभावकों में रोष है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से अब यह जरूरी हो गया है कि अभिभावक अपने बच्चों के प्रति बेहद सतर्क रहें। मामला लाल…
जैन समाज में इस दिन का विशेष महत्व , जानिए खबर
देहरादून | आज श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भारतीय जैन मिलन की केंद्रीय महिला संयोजिका मधु जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व यह जैन धर्म में ज्येष्ठ माह ,शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान महावीर के दर्शन को पहली बार लिखित ग्रंथ के रूप में प्रस्तुत किया गया था पहले भगवान महावीर केवल उपदेश देते थे और उनके प्रमुख शिष्य गणधर उसे सभी को समझाते थे क्योंकि तब महावीर की वाणी को लिखने की परंपरा नहीं थी उसे सुनकर ही स्मरण किया जाता था इसलिए उसका नाम श्रुत…
सीएम तीरथ दिल्ली दौरे के दूसरे दिन भी मिले कई केन्दीय मंत्रियों से, जानिए खबर
नई दिल्ली/देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रेल, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण पीयूष गोयल से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिल्ली-रामनगर कार्बेट इको ट्रेन की सैद्धान्तिक मंजूरी देते हुए कहा कि जल्द ही इसे प्रारंभ किया जाएगा। केन्द्रीय रेल मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को रूङकी-देवबंद रेल का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर टनकपुर-बागेश्वर और डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री रेलवे लाईन के सर्वे की भी स्वीकृति दी। रेल…
समर्पण फाउंडेशन जरूरतमन्द लोगो के मदद के लिए है समर्पित, जानिए खबर
देहरादून | दूसरों के मदद के लिए समर्पण की भावना है तो उस पथ पर समर्पित होना आसान हो जाता है ऐसे ही पथ पर अग्रसित है देहरादून की संस्था समर्पण फाउंडेशन | जानकारी हो कि इस कोरोना संकट के समय मे समर्पण फाउंडेशन संस्था द्वारा देहरादून में कोरोना संक्रमित परिवार के लिए भोजन के साथ अन्य जरूरत की वस्तुओ के माध्यम से मदद किया तो अभी वर्तमान में निर्धन परिवार के लड़कियों के शादी के लिए मदद के हाथ बढाये | समर्पण फाउंडेशन ने इस कोरोना संकट में जरूरतमंद परिवार के लिए राशन की भी मदद कर रही है…
उत्तराखंड 15 जून : प्रदेश में आज 8 जिलो में 20 से भी कम कोरोना मरीज मिले, प्रदेश में कितने मरीज मिले आज , जानिए खबर
अब तक 321064 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 6985 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 15 जून 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 337449 आज कुल 274 नए मामले मिले, इस कोरोना संक्रमण से आज 18 लोगो की मौत हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
मुख्यमंत्री तीरथ नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात, जानिए खबर
नई दिल्ली/ देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा सहायतित और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा अनुदानित राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना में अनुमन्य अनुदान को हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को आर्गेनिक स्टेट बनाने के लिए गम्भीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत राज्य में 10…






























