कोटद्वार : पुलिस की पिटाई के बाद युवक की मौत, परिजनों का आरोप
कोटद्वार । कालागढ़ में मित्र पुलिस की क्रूरता से युवक की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि थाने में पिटाई के बाद उक्त युवक की मौत हुई है। शुक्रवार की सुबह युवक के परिजन थाने के बाहर पहुंचे और शव को रख कर खूब हंगामा किया। मामले में पुलिस अधिकारी खामोश हैं। जानकारी के मुताबिक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झरना रेंज की एक चैकी से कुछ दिन पहले एक राइफल गायब हो गई थी। वन विभाग ने राइफल गुम होने की सूचना कालागढ़ पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने वन विभाग के एक पूर्व में…
खेत में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, रेस्क्यू करने में छूटे पसीने
हल्द्वानी । बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से अक्सर मगरमच्छ नदी से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं। वहीं, वन प्रभाग के नंधौर वन क्षेत्र अंतर्गत गौलापार के इंदरपुर गांव में बीती देर रात खेत में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ का रेस्क्यू कर नंधौर और नदी में छोड़ दिया। बरसात में मगरमच्छ नदी से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र में आने लगे हैं। ताजा मामला हल्द्वानी…
वर्षायोग का अहम महत्व, जानिए खबर
देहरादून | आज प० पू० आचार्य 108 श्री विबुद्ध सागर महाराज एवं पुण्य क्षुल्लक रत्न 105 श्री समर्पर्ण सागर जी महाराज वर्षायोग की जानकारी देते हुए मधुसचिन जैन ने बताया कि जैन धर्मशाला में दो महाराज जी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ जो यहां चौमासे में विराजमान रहेंगे। वर्षायोग आषाढ शुल्ल चतुर्दशी से प्रारम्भ होकर कार्तिक कृष्ण अमावस्या तक चलता है। इस अवधि में वर्षा होने पर अनेको सूक्ष्म जीवों की उत्पत्ति होती है और पद विचरण करने से उन जीवो की हिंसा ना हो उस अभिप्राय से जैन साधु एक ही स्थान पर रहते हैं। वर्षायोग स्थापना से…
सीएम धामी ने किया अनेक योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास, सीएम ने कही यह बड़ी बात, जानिए खबर
रुद्रपुर | सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कलैक्ट्रेट परिसर में 179.26 करोड़ लागत की 65 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयास किया। जिसमें 50 करोड़ 62 लाख 64 हजार की 29 योजनाओं का लोकार्पण शुभारंभ किया व 128 करोड़ 63 लाख 44 हजार की 36 योजनाओं का शिलांयास किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अन्तर्गत आजादनगर-सुनैरा-बरौरा-लालपुर मोटर मार्ग का होटमिक्स द्वारा पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य 496.69 लाख, विधान सभा क्षेत्र किच्छा के अन्तर्गत देवरिया-चुटकी-आजाद नगर मोटर मार्ग में पीसी द्वारा पुनर्निमाण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य लागत 248.39 लाख, वि.स. किच्छा के अन्तर्गत गिद्धपुरी-वीरूनंगला मोटर मार्ग का पीसी…
उत्तराखंड : आज प्रदेश के सात जिलो में कोरोना मरीजो की संख्या शून्य, वही तीन जिलों में एक मरीज, जानिए खबर
अब तक 327664 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7359 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 23 जुलाई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 341640 आज कुल 11 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई भी मौत नही हुई है | प्रदेश के जिलो में कितने मरीज मिले आज देखिए लिस्ट
जरा हटके : जेल में 14 कैदी एचआइवी पॉजिटिव मिले
हल्द्वानी । स्वास्थ्य जांच में जेल के 14 कैदी एचआइवी पॉजिटिव मिले हैं। कैदियों की जांच रिपोर्ट ने जेल प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। ऐसे में एचआइवी संक्रमित कैदियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। जेल में बंद कैदियों में से 13 पुरुषों व एक महिला में एचआइवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। कैदियों की काउंसलिंग कर उन्हें सावधानी के साथ इलाज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैदियों की पहचान गोपनीय रखते हुए एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी से इलाज किया जा रहा है। जिसमें कोर्स वर्क के अनुसार कैदियों के…
तो उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल आप के सीएम पद के होंगे चेहरे…
रुड़की। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रुड़की में एक बार फिर से रिटायर कर्नल कोठियाल की सीएम पद की दावेदारी की ओर इशारा किया। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता कैसा मुख्यमंत्री चाहती है, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला या फिर रिटायर कर्नल अजय कोठियाल जैसे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने वाले मुख्यमंत्री ये सवाल उत्तराखंड की जनता से करने के लिए वे यहां आये हैं। मनीष सिसोदिया के इस सवाल के बाद एक बार फिर साबित हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में रिटायर कर्नल कोठियाल आप की ओर से सीएम कैंडिडेट हो…
उत्तराखंड का लाल सचिन कण्डवाल सड़क दुर्घटना में शहीद
देहरादून । मथुरा एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड का लाल सचिन कण्डवाल शहीद हो गया है। इस दुखद घटना से कण्डवाल गांव में मातम पसरा हुआ है। शहीद के परिजन सदमे में हैं। शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार को दून पहुंच गया। शहीद मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ में कण्डवाल गांव के रहने वाले थे। गांव वालों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि हमेशा मुस्कुराते रहने वाला गांव का होनहार सचिन अब उनके बीच नहीं रहा। शहीद सचिन का परिवार वर्तमान में देहरादून में रहता है, लेकिन गांव में उनके परिवार…
कांग्रेस उत्तराखंड : गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष वही प्रीतम सिंह बने नेता प्रतिपक्ष
देहरादून। आखिरकार इंतजार की वह घड़िया खत्म हो गयी जिसके लिए उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी समर्थक इंतजार इतने समय से कर रहे थे | उत्तराखंड में प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वही गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। देखे पूरी लिस्ट
कोविड से बचाव में टेस्टिंग तथा टीकाकरण दोनो ही बेहद जरूरी : सीएम धामी
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सांय शासन के उच्चाधिकारियों एवं जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड- 19 से बचाव के लिये की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से जनपदवार व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जनपदों के अस्पतालों में ऑक्सीजन, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड तथा बच्चों के लिये पृथक से ऑक्सीजन व आइसीयू बेडों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सभी जिलाधिकारी 31 जुलाई तक इससे सम्बन्धित व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि जहां भी इसके लिये चिकित्सकों अथवा अपेक्षित धनराशि की जरूरत होगी उसकी व्यवस्था की…






























