उत्तराखंड 4 फरवरी : आज प्रदेश में सौ के पार मिले कोरोना मरीज , जानिए खबर
अब तक 92372 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1659 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 04 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96384, आज कुल 103 नए मामले मिले , वही 92372 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1659 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में चार की मौत हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 67, हरिद्वार में 08, नैनीताल में 16 कोरोना के नए मामले मिले है | वही आज 8705 लोगो को कोरोना टीका लगाया गया |
‘हिलांस’ को किसान हितैषी पहल के रूप में मिल रहा बढ़ावा : सीएम त्रिवेंद्र
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तिलवाड़ा स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) परिसर में हिलांस के आउटलेट का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि काश्तकारों के स्थानीय उत्पादों को वैल्यू एडेड करके हिलांस उन्हें अच्छा बाजार उपलब्ध करवा रहा है। राज्य सरकार ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विकासखंडों में ‘ग्रोथ सेंटर्स’ की स्थापना की है। बताते चलें कि उत्तराखंड में किसानों को बाजार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी एकीकृत आजीविका परियोजना (आईएलएसपी) ने अपनी ‘हिलांस’ नाम का ब्रांड बनाया है। ‘हिलांस’ को…
देहरादून : सम्मानित हुए मिस्टर व मिस उत्तराखंड
देहरादून । देव भूमि ग्रूप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एक फैशन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मिस्टर व मिस उत्तराखंड 2021 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फैशन जगत की जानी मानी हस्तियों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन हिमालयन बज कंपनी एवं देवभूमि ग्रुप्स ऑफ इंस्टिट्यूट के फैशन डिजाइन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में फैशन जगत की जानी-मानी हस्तियां जिसमें गणेश व्यास (फैशन स्टाइलिस्ट), डिजाइनर रिशु शर्मा चैहान, स्वागत रंजन (फैशन उद्यमी), डिजाइनर नमन सूरी, पदमक्ष सैलून अकैडमी के वेंकटेश अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के तौर…
देहरादून तहसील सदर का बनेगा नया दफ्तर, सीएम ने दी स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में विकास कार्यों के लिए भी दी स्वीकृति देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न विभागों के तहत विकास और जनहित कार्यो के लिए स्वीकृतियां दी हैं। स्वामित्व योजना…. उत्तरकाशी को स्वामित्व योजना में शामिल करने की मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। साथ ही उत्तरकाशी के 674 राजस्व ग्रामों के आबादी वाले क्षेत्रों में भू राजस्व अधिनियम के अंतर्गत सर्वेक्षण और अभिलेख संक्रिया शुरू किए जाने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिसूचना जारी करने पर भी सहमति दी है। ड्रेनेज कार्यों को मिली मंजूरी मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के तहत 5 कार्यों के लिए कुल 19.73…
ई-गवर्नेस अवार्ड 2020 के लिए चुना गया उत्तराखण्ड
देहरादून | उत्तराखण्ड को 18 वें सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेस अवार्ड 2020 के लिए चुना गया है। राज्यों की श्रेणी में ई-मंत्रीमंडल के लिए अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस दिया जाएगा। लखनऊ में 12 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के गोपन विभाग के अधिकारी यह अवार्ड प्राप्त करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। नाॅन-प्रोफिट सोसायटी सीएसआई ई गवर्नेस में विभिन्न श्रेणियों में बेहतर कार्य के लिए अवार्ड देती है। उत्तराखण्ड में ई-कैबिनेट की पहल को ई-गवर्नेस की दिशा में बङा कदम मानते हुए अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया जाएगा। संस्था द्वारा इसे बेस्ट…
उत्तराखंड के इस जगह पहली बार गया कोई सीएम , जानिए खबर
गोपेश्वर। ‘सरकार जनता के द्वार’ के सिद्धांत को सार्थक करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बुधवार को सीमांत जनपद चमोली की एक ऐसी घाटी में पहुंचे, जहां देश की आजादी के बाद से अब तक प्रदेश के किसी भी मुख्यमंत्री ने आना मुनासिब नहीं समझा। दुर्मी नाम की इस दुर्गम घाटी की जनता ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया था। बीते 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक दुर्मी ताल (तालाब) के पुनर्निर्माण की घोषणा किए जाने के एवज में जनता ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का सम्मान किया। इस मौके पर…
उत्तराखंड 3 फरवरी : प्रदेश में सक्रिय कोरोना मरीजो की संख्या एक हज़ार से कम हुई, जानिए खबर
अब तक 92280 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1655 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 03 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96281, आज कुल 54 नए मामले मिले , वही 92280 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1655 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में पांच की मौत हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 22, हरिद्वार में 08, नैनीताल में 11 कोरोना के नए मामले मिले है |
उत्तराखण्ड का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन सीएम त्रिवेंद्र ने किया उद्घाटन
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बल्लुपुर चौक, देहरादून में उत्तराखण्ड के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘‘ओहो रेडियो उत्तराखण्ड’’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून से यह एक अच्छी शुरूआत हो रही है। एप्प के माध्यम से ओहो रेडियो उत्तराखण्ड को दुनियाभर में सुना जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह रेडियो स्टेशन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लायेगा एवं लोगों को दुःख, दर्द एवं समस्याओं को उजागर भी करेगा। इससे सरकार को भी लोगों की समस्याओं…
तनिशा भट्ट ” उत्तराखंड बेस्ट एथलीट अवार्ड ” और रीना सिंह “उत्तराखंड गौरव रत्न अवार्ड ” से हुई सम्मानित, जानिए खबर
उत्तराखंड के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, वर्तमान राष्ट्रीय कोच, क्लास वन रेफरी उत्तराखंड आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह रावत ने किया सम्मानित देहरादून | विरेन्द्र सिंह रावत उत्तराखंड के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, वर्तमान राष्ट्रीय कोच, क्लास वन रेफरी, अनगिनत अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्टेट अवार्ड से सम्मानित, उत्तराखंड आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा नेता देहरादून फुटबाल अकैडमी के संस्थापक अध्यक्ष, उत्तराखंड सुपर लीग के टेक्निकल डायरेक्टर / सचिव, उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के संस्थापक सचिव, सी बी एस सी सुब्रतो मुखर्जी अंतराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के कॉर्डिनेटर, खेलों मास्टर गेम्स फाउंडेशन उत्तराखंड महासचिव, विश्व सेवा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष ने अपने कार्यालय अपर…
ऋषिकेश : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
देहरादून । नशा मुक्ति केंद्र में ऋषिकेश के शांति नगर निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। यही नहीं मौत के बाद नशा मुक्ति केंद्र के संचालक शव को आधी रात घर पर भी छोड़ने पहुंच गए थे। परिजनों ने जब मौत के कारणों के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। परिजनों ने बेटे की मौत पर संदेह जाहिर करते हुए नशा मुक्ति केंद्र के 5 कर्मचारियों को पकड़ लिया। हंगामा हुआ तो पुलिस भी पहुंची, किसी तरह पुलिस ने रात को मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर…






























