Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



सराहनीय कार्य करने वाले कर्मवीरों को किया गया सम्मानित

 

कर्मवीरों को सीएम त्रिवेंद्र ने किया सम्मानित

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मवीरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण मित्रों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों तथा इस दौरान विभिन्न माध्यमों से जन सेवा करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर शिवानी, रामेश्वरी के साथ ही कोविड के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले प्यार सिंह, कृष्णा प्रसाद एवं स्वास्थ्य, पूलिस, प्रशासन एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जिन कोरोना कर्मवीरों को सम्मान दिया जा रहा है, उन्होंने कोविड काल में अपनी जिम्मेदारी को सामाजिक जिम्मेदारी मानव सेवा समझकर कार्य किया। ऐसे अनेक लोगों ने इस दौरान सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश कोरोना के संकट से तेजी से उभर रहा है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए जागरूकता का होना बहुत जरूरी है। देश एवं प्रदेश में कोरोना के प्रभावी नियंत्रण में जन जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 15 मार्च 2020 को उत्तराखण्ड में कोरोना का पहला मामला आया था। कोविड के दौरान जनहित में कड़े निर्णय भी लेने पड़े। इसके परिणामस्वरूप राज्य आज कोविड को नियंत्रित करने की स्थिति में हैं। कोविड के दौरान राज्यवासियों का सरकार को पूरा सहयोग मिला। गरीबों एवं असहायों की मदद के लिए अनेक लोग आगे आये। हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से आज भारत में वैक्सीन ही नहीं बन रही है, बल्कि दुनियां के 20 देशों को भारत वैक्सीन दे रहा है। वसुधैव कुटुम्बकम की भारत की जो सोच रही है, उस दिशा में कार्य हो रहा है। कोविड के दौरान हमारे अनेक स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना बलिदान दिया। इस अवसर पर ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो. कमल घनसाला, वरिष्ठ पत्रकार संजय अभिज्ञान, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. के शर्मा, आर.जे. काव्य आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment