उत्तराखंड 2 फरवरी : आज प्रदेश में पचास से भी कम कोरोना के नए मरीज मिले , जानिए खबर
अब तक 92185 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1651 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 02 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96227, आज कुल 47 नए मामले मिले , वही 92185 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1651 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में तीन की मौत हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 19, हरिद्वार में 05, नैनीताल में 10 कोरोना के नए मामले मिले है |
देहरादून : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सूचना मिली कि वसंत विहार के उमेदपुर में आसन नदी किनारे अमरुद के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला है। जिसके बाद वसंत विहार थाने की पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक पास के गाँव पेलियों का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र…
सीएम त्रिवेन्द्र ने गांधी शताब्दी चिकित्सालय में 132 नई एम्बुलेंस को दी हरी झंडी, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 के बेड़े में 132 नई एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ इन आपातकालीन एम्बुलेंसस का क्रय विश्व बैंक सहायतित उत्तराखंड डिजास्टर रिकवरी परियोजना के माध्यम से किया गया है। उन्होंने गांधी शताब्दी अस्पताल में 10 बेड की आईसीयू यूनिट का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कोरोना वॉरियर्स को प्रमाणपत्र और कोविड वार्ड में मरीजों की सेवा करने वाले सभी डाॅक्टरों एवं अन्य कार्मिकों को 11-11 हजार रूपए की धनराशि सम्मान स्वरूप देने की घोषणा…
उत्तराखंड : आयुष सहगल और शालिनी डोभाल बने मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड
देहरादून । मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2021 के ग्रैंड फिनाले के परिणाम आज देहरादून के अशोका स्पा एंड रिसॉर्ट्स में घोषित किए गए। उधम सिंह नगर से आयुष सहगल और उत्तरकाशी से शालिनी डोभाल को हिमालयन बज द्वारा मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2021 के खिताब के साथ प्रस्तुत किया गया। पहला रनर्स अप पद देहरादून के युवराज दत्ता और पिथौरागढ़ की वैशाली वर्मा ने हासिल किया, जबकि दूसरा रनर्स अप पद काशीपुर के सक्षम माथुर और देहरादून की हिमाशी वर्मा को प्रदान किया गया। इस फैशन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों वह दूसरे शहरों से आये उत्तराखंडियों ने…
उत्तराखंड : गैरसैंण विधान भवन में बजट सत्र एक से नौ मार्च तक
देहरादून । उत्तराखंड सरकार का बजट सत्र एक से नौ मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी घोषणा की। वह मुख्यमंत्री आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एक मार्च से बजट सत्र शुरू करने का निर्णय ले लिया है, जो नौ मार्च तक चलेगा। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि बजट किस तारीख को पेश होगा। बजट सत्र गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में करने का मुख्यमंत्री पहले ही ऐलान कर चुके थे। त्रिवेंद्र सरकार का इस बार का बजट विधानसभा चुनाव…
उत्तराखंड : स्टूडेंट पुलिस कैडेट के लिए भी मिलेगी ड्रेस
सल्यूट : ऑपरेशन मुक्ति अभियान द्वारा 717 भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस वार्षिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यां एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने घोषणा की कि गैरसैंण में इंडियन रिजर्व बटालियन की तीसरी यूनिट (IRB-III ) खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को मजबूती प्रदान करने के लिए इसका मॉर्डनाईजेशन अति आवश्यक है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री…
उत्तराखंड : आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में चुनावी बिगुल बजाया, जानिए खबर
देहरादून | आज देहरादून में “आप” पार्टी एक तरह से प्रदेश में चुनावी शंखनाद कर दिया है आज सदस्यता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनसंपर्क को आगे बढ़ाने के लिए 70 गाड़ियों को रवाना किया गया। आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि मात्र 6 महीने में हमें जनता ने जो सहयोग दिया है उन सब का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने अपनी घोषणाओं में दिल्ली मॉडल को उत्तराखंड में भी लागू करने का वादा किया | उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड में चुनाव को एक साल का ही रह गया…
देवभूमि पत्रकार यूनियन का जिला हरिद्वार इकाई का चुनाव सम्पन्न
दुष्यंत शर्मा बने जिलाध्यक्ष व रोहित राणा महासचिव झबरेड़ा (हरिद्वार) । आज देवभूमि पत्रकार यूनियन के सर्वसम्मत चुनाव में जिला हरिद्वार इकाई के लिए जिला अध्यक्ष पद पर दुष्यंत शर्मा तथा जिला महासचिव पद पर रोहित राणा को चुना गया। उक्त घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी घनश्याम गुप्ता (प्रधानाचार्य, नेशनल कन्या इंटर कालेज,( खानपुर) ने कहा कि उक्त के अलावा सुनील कुमार शर्मा- उपाध्यक्ष, गगन कुमार- प्रचार मंत्री एवं दिनेश कुमार, अमर मौर्या, अनिल त्यागी, प्रमोद कुमार, हनीफ सलमानी व श्रवन गिरी सदस्य कार्यकारिणी चुने गए। सदन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव को अधिकृत किया कि वे परस्पर सहमति से…
15 वें वित्त आयोग द्वारा उत्तराखण्ड को कुल 89,845 करोङ रूपए की संस्तुति, जानिए खबर
47,234 करोङ रूपए केन्द्रीय करों में राज्य का हिस्सा और 28,147 करोङ रूपए का रेवेन्यू डेफिसिट ग्रान्ट सीएम ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय वित्त मंत्री और 15 वें वित्त आयोग का आभार व्यक्त किया देहरादून | 15 वें वित्त आयोग द्वारा उत्तराखण्ड को कुल 89,845 करोङ रूपए की संस्तुति की गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह और आयोग के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखण्ड को विकास योजनाएं संचालित करने में काफी मदद मिलेगी। राज्य को प्रधानमन्त्री…
उत्तराखंड 1 फरवरी : प्रदेश के छह जिलो में आज एक भी कोरोना मरीज नही मिले, आज देहरादून में मिले 27 , जानिए खबर
अब तक 92105 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1648 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 01 फरवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 96180, आज कुल 51 नए मामले मिले , वही 92105 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1648 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में चार की मौत हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 27, हरिद्वार में 09, नैनीताल में 08 कोरोना के नए मामले मिले है | वही प्रदेश में आज 6077 लोगो को कोरोना टीका लगा है…






























