Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



‘‘सदैव दून’’ का सीएम त्रिवेंद्र ने किया शुभारम्भ

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटीडीए, आईटी पार्क देहरादून में स्मार्ट सिटी देहरादून द्वारा आयोजित ‘‘सदैव दून’’ दून इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर सेवा का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने दून सेंटर आॅफ एक्सीलेंस का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा एवं सीनियर डायरेक्टर एच.सी.ई रामचन्द्रन के बीच इंक्यूबेशन सेंटर में इन्टरनेट आफ थिंक्स (आई. ओ. टी ) के एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्मार्ट सिटी की एक नई परिकल्पना की शुरूआत की। इसके परिणामस्वरूप देश के 100 शहरों में स्मार्ट सिटी के तहत कार्य हो रहे है। इन शहरों में बेहतर कार्य हो रहे हैं। अन्य शहरों को भी स्मार्ट सिटी बनाने की मांग बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्पष्ट सोच एवं दृढ़ निश्चय के परिणामस्वरूप आज देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। स्मार्ट सिटी के बहुआयामी परिणाम हैं। देहरादून की स्मार्ट सिटी में बेहतर कार्य हो रहे हैं, यह अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगी। राज्य में पिछले 20 सालों में ट्रेफिक में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। समय के अनुसार आधुनिक तकनीक का प्रयोग बहुत जरूरी है। तकनीक के माध्यम से व्यवस्थाओं को ठीक करने एवं जनता से जुड़ी समस्याओं के निवारण में स्मार्ट सिटी का माॅडल बहुत कारगर साबित होगा। स्मार्ट सिटी के सेंटर से तमाम समस्याओं को नियंत्रित करने में सुविधा होगी। सचिव शहरी विकास एवं आवास भारत सरकार दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि दून इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर की सेवा यहां के नागरिकों के जीवन में बहुत सुधार लायेगी। उन्होंने कहा कि देहरादून में इंक्यूबेशन सेंटर की शुरूआत भी हो रही है, यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेंटर के माध्यम से युवाओं में सृजनात्मकता का विकास होगा । देहरादून का पिछले साल स्मार्ट सिटी में 24वां स्थान था। आज देहरादून 9वें स्थान पर है। जबकि स्मार्ट सिटी के अन्दर तीसरे राउंड के शहरों में देहरादून का प्रथम स्थान है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भी उत्तराखण्ड राज्य में अच्छी प्रगति हुई है। स्मार्ट सिटी का मुख्य उद्ेश्य है सुविधाओं का बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो। जन सुविधा के दृष्टिगत अभिनव प्रयास होने जरूरी हैं। सीईओ स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी देहरादून डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दून इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर सेवा को आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ विस्तारित किया जा रहा है। जन सुविधाओं एवं जागरूकता की दृष्टि से अनेक सुविधाएं इस सेवा के माध्यम से दी जा रही हैं।

यह रहे उपस्थित ….

इस अवसर पर उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव आर.के सुधांशु, शैलेश बगोली, एडीजी अभिनव कुमार, निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार सुमन आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment