मिस्टर एंड मिस देहरादून ऑडिशन में युवाओं ने बिखेरे जलवे, जानिए खबर
टिक-टॉक फेम निशा गुरगैन और एमटीवी फेम मॉडल दिग्विजय सिंह ने परखी प्रतिभा देहरादून 5 जनवरी । फाइव फेसेज एंटरटेनमेट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित किए जा रहे मिस्टर एंड मिस देहरादून सीजन-04 फैशन कॉन्टेस्ट का मंगलवार को ऑडिशन आयोजित किया गया। ऑडिशन में राज्य के विभिन्न जनपदों से प्रतिभागियों ने रैंप पर न सिर्फ अपनी अदाओं और स्टाइल के जलवे बिखेरे बल्कि अपने छिपे हुनर का भी शानदार प्रदर्शन किया। कॉन्टेस्ट का फिनाले फरवरी में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को कैनाल रोड स्थित मिनिस्ट्री ऑफ कल्ब्स(एमओसी) में आयोजित हुए मिस्टर एंड मिस देहरादून कॉन्टेस्ट के ऑडिशन में प्रतिभागियों…
उत्तराखंड 5 जनवरी : प्रदेश में आज कोरोना के 254 मरीज मिले, आज 9 की हुई मौत
अब तक 85883 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1544 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 05 जनवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92366 , आज कुल 254 नए मामले मिले , वही 85883 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1544 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में 09 लोगो की मौत हुई | आज अधिक संख्या में देहरादून में 90, नैनीताल में 76, हरिद्वार में 17, अल्मोड़ा में 10, टिहरी में 13, उधमसिंहनगर में 12, उत्तरकाशी में 10 कोरोना के नए मामले मिले…
उत्तराखंड : दिव्यांग कार्मिकों को त्रिवेंद्र सरकार का बड़ा तोहफा
देहरादून | राज्य के सरकारी विभागों में कार्यरत दिव्यांग कार्मिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। त्रिवेंद्र सरकार ने सरकारी आवासों के आवंटन में दिव्यांग कार्मिकों को मिलने वाला आरक्षण तीन प्रतिशत से बढ़ाकर चार प्रतिशत कर दिया है। राज्य सरकार के इस निर्णय से जाहिर तौर पर दिव्यांग कार्मिकों को अब पहले से ज्यादा संख्या में सरकारी आवास मिल सकेंगे।।उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार द्वारा लगातार जनहित में लोकप्रिय निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब त्रिवेंद्र सरकार ने दिव्यांग कार्मिकों की समस्या को समझते हुए उन्हें बड़ी राहत प्रदान की है। दीगर है कि पूर्व में दिव्यांग…
आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में कोई वजूद नही : मुन्ना सिंह चौहान
देहरादून । भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में न कोई वजूद है और न हीं उनके नेता इस लायक है कि उनकी किसी बात का जवाब दिया जा सके। उनकी गैर जिम्मेदार हरकत उत्तराखंड की राजनीति के फ्रेम में अपने को फिट करने के प्रयास तक सीमित है। यदि आम आदमी पार्टी के नेता यहां आकर पहाड़ की चोटियों को देख भी लें तो आप की टोपी जमीन पर ही गिर जाएगी। इसलिए आप के नेता उत्तराखंड में भाजपा को चुनौती देने का ख्वाब न हीं देखें तो ही…
उत्तराखंड : अंतर्राज्यीय गिरोह के पाँच डकैत गिरफ्तार
पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा पौड़ी/देहरादून । जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोटद्वार के सिताबपुर क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने किया खुलासा। घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात भी बरामद किये हैं। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक ने नीरू गर्ग पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पी0 रेणुका देवी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल की विशेष सराहना की है। साथ ही घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा…
मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा : तीन माह में 70 प्रतिशत से ज्यादा लोगों की समस्याओं का निराकरण
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर पिछले वर्ष अक्टूबर माह में शुरू हुआ था मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रमनसड़क, बिजली, पानी, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आमजन को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। यह सुनिश्चित करने के लिए माह अक्टूबर में शुरू किया गया मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम यानि सीएम क्यूआरटी(क्विक रेस्पॉन्स टीम) तेजी से अपने लक्ष्यों को हासिल करने की ओर अग्रसर है। बीते तीन माह में इस सेवा के जरिए 70 प्रतिशत से ज्यादा लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। जबकि शेष शिकायतों पर भी कार्यवाही गतिमान है। उत्तराखंड सरकार की दूरगामी…
उत्तराखंड 4 जनवरी : प्रदेश में आज कोरोना के 301 मरीज मिले, आज 8 की हुई मौत
अब तक 85400 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1535 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 04 जनवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92112, आज कुल 301 नए मामले मिले , वही 85400 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1535 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में 08 लोगो की मौत हुई | आज अधिक संख्या में देहरादून में 125, नैनीताल में 74, हरिद्वार में 23, चम्पावत में 17, उधमसिंहनगर में 20 कोरोना के नए मामले मिले है |
उत्तराखंड : भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत का दूसरे चरण का भ्रमण भीमताल विधानसभा से शुरू
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत प्रदेश की 70 विधानसभा में जनता से संवाद कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण के भ्रमण की शुरुआत आज भीमताल से करेंगें। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अपने 120 दिवसीय 70 विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे चरण का मंगलवार को भीमताल विधानसभा से शुरुआत करेंगे । 7 दिवसीय इस दौरे में भगत भीमताल, रानीखेत, द्वाराहाट, सोमेश्वर, अल्मोड़ा, जागेश्वर, लोहाघाट, चंपावत विधानसभाओं में प्रवास करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत 5 जनवरी से 12 जनवरी तक 8 विधानसभाओं का दौरा करेंगे इसमें भगत…
दिल्ली मॉडल के सामने खड़े होने का दम नही : मनीष सिसोदिया
देहरादून। आज उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को खुली चर्चा का न्योता दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिया था। उत्तराखंड के विकास कार्यों पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से खुली बहस के लिए आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समय पर आइआरडीटी ऑडिटोरियम पहुंच गए। वे यहां उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का इंतजार करते रहे, लेकिन वे नहीं पहुंचे। उन्होंने प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को 6 जनवरी को दिल्ली आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक अपनी सरकार की…
“DDA” ने मनाया नववर्ष
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड ऎश्वर्या गोयल ने बतौर मुख्यअतिथि की शिरकत देहरादून। दून डिफेंस एकेडमी में नव वर्ष 2021 का स्वागत वर्चुअल और सादगी के साथ किया गया। कार्यक्रम में मिस इंडिया उत्तराखंड ऎश्वर्या गोयल ने बतौर मुख्यअतिथि शिरक़त की। सहस्त्रधारा रोड पर स्थित दून डिफेंस एकेडमी में मुख्यअतिथि फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड ऎश्वर्या गोयल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सैनिक परिवारों के लिए ‘घर मोरे आओ पिया’ गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान डीडीए के यूट्यूब चैनल पर भी छात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी, जिसे हजारों लोगों ने लाइव देखा।इस मौके पर डीडीए निदेशक…






























