उत्तराखंड : आज प्रदेश में कोरोना के 567 मरीज मिले, जानिए खबर
अब तक 75547 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1375 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 16 दिसम्बर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 84069 आज कुल 567 नए मामले मिले , वही 75547 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1375 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में 03 लोगो की मौत हुई | आज अधिक संख्या में देहरादून में 194, नैनीताल में 123, अल्मोड़ा में 57, हरिद्वार में 37, चम्पावत में 21, चमोली में 26, पिथौरागढ़ में 21, उधमसिंहनगर में 20 कोरोना के नए…
कृषि कानूनों से अन्नदाता होंगे सशक्त : डॉ रमेश पोखरियाल
देहरादून | केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ” निशंक ” ने हरिद्वार भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के अन्नदाताओं को सशक्त व उनकी आय को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नए कृषि विधेयकों को पारित किया हैं । लेकिन विपक्षी दल किसानों को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं । केंद्रीय मंन्त्री डॉ निशंक कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते कहा कि जिस कांग्रेस ने 60 सालों में कभी किसानों की चिंता नही की वो आज नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर एवं बिचौलियों की चंगुल से आजाद…
पलायन आयोग को थिंक टैंक के रूप में कार्य करना होगा: सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की बैठक आयोजित हुई। आयोग में सदस्यों की नियुक्ति के पश्चात आयोग की यह पहली बैठक रही जिसमें उपाध्यक्ष सहित सभी नामित सदस्य एवं उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जनपद बागेश्वर के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक व आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने एवं पलायन को कम करने हेतु आयोग द्वारा की गई सिफारिशों से सम्बन्धित पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पलायन आयोग द्वारा पलायन के मूल कारणों से सम्बन्धित दी गई प्राराम्भिक रिपोर्ट से ही स्पष्ट…
उत्तराखंड : यह नेता किसान आंदोलन तक नंगे पैर रहने का लिया संकल्प , जानिए खबर
देहरादून । कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने संकल्प लिया कि जब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा तब तक वे नंगे पैर रहेंगे। उन्होंने मंगलवार को मंडी समिति निरंजनपुर परिसर में भ्रमण कर किसानों से मुलाकात की, उन्होंने कृषि बिल को गलत बताया। रविंद्र सिंह आनंद ने बताया कि जब तक किसान भाई अपना आंदोलन चलाएंगे मैं भी उनको अपना सहयोग देने के लिए नंगे पैर रहूंगा, चाहे इसके लिए कितने भी दिन, महीने क्यों ना लग जाए। यह मेरे मन की आवाज है कि जो अन्नदाता…
उत्तराखंड : आज देहरादून और नैनीताल में मिले कोरोना के सौ से अधिक मरीज, जानिए खबर
अब तक 75049 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1372 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 15 दिसम्बर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 83502 आज कुल 496 नए मामले मिले , वही 75049 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1372 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में 11 लोगो की मौत हुई | आज अधिक संख्या में देहरादून में 177, नैनीताल में 104, पिथौरागढ़ में 60, उधमसिंहनगर में 25, उत्तरकाशी में 24 कोरोना के नए मामले मिले है |
सीएम त्रिवेंद्र द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी पर समीक्षा बैठक
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी की समीक्षा की। बैठक के दौरान सी.ई.ओ. समार्ट सिटी आशीष श्रीवास्तव ने देहरादून स्मार्ट सिटी पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत कराये जा रहे सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इसमें समयबद्धता के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने माॅडर्न दून लाईब्रेरी की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इसे शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से आम…
वोकल फॉर लोकल की थीम पर एक विंडो हो उपलब्ध, जानिए खबर
देहरादून |मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के 11 उद्यमियों को ‘परियोजना आवंटन पत्र‘ वितरित किए। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने एल.ई.डी. ग्राम लाईट योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ‘‘एनर्जी वॉरियर्स‘‘ के रूप में सम्मानित किया। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने ‘ऊर्जा दक्ष ग्राम‘ के प्रधानों को भी प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सभी स्वयं सहायता समूहों को ऊर्जा संरक्षण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा अगला फोकस अपनी माँ-बहनों…
हवलदार मुकेश कुमार अरुणाचल के बोमडिला में शहीद
देहरादून । अरुणाचल के बोमडिला में तैनात कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार मुकेश कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पार्थिव देह को मंगलवार रात तक काशीपुर लाया जाएगा। जिला मुरादाबाद (यूपी) के थाना डिलारी के ग्राम गक्खरपुर निवासी मुकेश कुमार (38) पुत्र स्व. ओमप्रकाश नौ कुमाऊं रेजीमेंट में हवलदार थे। करीब 10 वर्ष पूर्व वे काशीपुर के ग्राम नंदरामपुर में मकान बनाकर रहने लगे थे। इसी गांव में उनकी ससुराल भी है। तीन साल से मुकेश अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में तैनात थे। रविवार दोपहर करीब तीन बजे यूनिट के अधिकारियों ने मुकेश…
दुःखद : लापता व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव, मचा हड़कंप
थराली। देवाल विकासखंड के अंतर्गत दूरस्थ गांव घेस के मिनी बैंक के स्थानीय संग्रहकर्ता का शव उसी के निर्माणाधीन मकान के पास एक पेड़ पर लटका मिला। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है, साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, सहकारी बैंक के मिनी बैंक घेस के स्थानीय संग्रहकर्ता 35 वर्षीय बलवीर राम पुत्र शेरी राम का शव घर के पास ही एक पेड़ पर लटका मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को दी, जिस पर राजस्व निरीक्षक सुजान सिंह नेगी, उपनिरीक्षक…
जियो ने एयरटेल व वोडा आइडिया पर लगाया आरोप , जानिए खबर
देहरादून । रिलायंस जियो ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथोरिटी ऑफ इंडिया को खत लिख कर वोडा-आइडियो और एयरटेल की शिकायत की है। रिलायंस जियो का आरोप है कि वोडा-आइडिया और एयरटेल, पंजाब के किसान आंदोलन का फायदा उठा रहे हैं। टेलीकॉम सेक्रेटरी एस के गुप्ता को लिखे खत में रिलायंस जियो ने वोडा-आइडिया और एयरटेल को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि दोनों कंपनियों ने ट्राई के नियमों का उल्लंघन किया है। खत में आरोप लगाया गया है कि वोडा-आइडिया और एयरटेल उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए अनैतिक रास्ते अपना रहें…





























