ऊर्जा कप 2020 : टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष BCCI एवं सचिव क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड महिम वर्मा द्वारा किया गया प्रतियोगिता के पहले मैच में सचिवालय डेंजर की टीम ने जल संस्थान ( इंजी. ) को 20 रन से हराया देहरादून | आज दिनांक 21 नवम्बर 2020 को देहरादून में कुआँवाला स्थित दून क्रिकेट एकेडमी के मैदान में द्वितीय ऊर्जा कप 2020 टी ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष BCCI एवं सचिव क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड महिम वर्मा द्वारा प्रतियोगिता ट्राफी के अनावरण के साथ किया गया | सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महिम वर्मा आज के मैच के शुरुआत…
उत्तराखंड : डूबते सूर्य को अध्र्य देकर छठ मइया से की सुख-समृद्धि की कामना
देहरादून । छठ व्रतियों ने शुक्रवार को अपने घर पर ही बनाए घाटों पर अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रतियों ने छठी मईया और भगवान सूर्य से परिवार के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की। व्रत धारण करने वाली महिलाएं अपने परिवार के साथ पानी के कृत्रिम स्रोत के पास पहुंचीं। उन्होंने फलों, ठेकुआ व अन्य पूजन सामग्री से भरी टोकरी, तिलक चंदन से छठ मईया का पूजन किया। कोरोना काल के दौरान लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से इस साल नदियों और घाटों पर जाने पर रोक लगाई है। शनिवार…
उत्तराखंड राज्य के नए डीजीपी होंगे अशोक कुमार, जानिए खबर
देहरादून । अशोक कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी होंगे। वर्तमान में अशोक कुमार डीजी (कानून व्यवस्था) के पद पर तैनात है राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी पदोन्नि के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 30 नवंबर को मौजूदा डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के दिन ही 30 नवंबर को आईपीएस अशोक कुमार नए डीजीपी का पद संभालेंगे। 1989 बैच के आईपीएस अफसर अशोक कुमार का जन्म नवंबर 1964 में हरियाणा में हुआ। उन्होंने गांव से प्राथमिक शिक्षा हासिल के बाद बाद आईटी से बीटेक और एमटेक किया। वे 1989 में आईपीएस बने।…
सीएम त्रिवेंद्र ने किया ऋषिकेश में जानकी सेतु का लोकार्पण
प्रदेश में पिछले 3.5 साल में बने 250 पुल ऋषिकेश | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को गंगा नदी पर मुनी की रेती ऋषिकेश में 48.85 करोड़ लागत के 346 मीटर लम्बे पैदल झूला पुल जानकी सेतु का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही ऋषिकेश में अभिनव कला वाला ग्लास युक्त बजरंग पुल का भी लोकार्पण किया जायेगा। यह पुल भी डोबरा-चांठी की भांति देश व दुनिया के लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सिंगटाली एवं बीन नदी पर भी एकेश्वर क्षेत्र के लिये पुल का निर्माण किया जायेगा। योजनाओं के निर्माण…
उत्तराखंड : आज प्रदेश में पाँच सौ से अधिक कोरोना मरीज मिले, जानिए खबर
अब तक 64939 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1138 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 19 नवम्बर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 70205 आज कुल 512 नए मामले मिले , वही 64939 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1138 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 204 , हरिद्वार में 39, पौड़ी में 35, नैनीताल में 43, पिथौरागढ़ में 27, रुद्रप्रयाग में 20, टिहरी में 23, उधमसिंहनगर में 22, चमोली में 45 कोरोना के नए मामले मिले है |
दुःखद : कार खाई में गिरी, हल्द्वानी के तीन लोगों की मौत
नैनीताल | 18 नवंबर की रात्रि खाई में गिरी कार का पता आज सुबह चला | विदित हो कि शुक्रवार सुबह तल्लीताल थाना पुलिस को नैनीताल-भवाली रोड पर खाई में दुर्घटनाग्रस्त कार के पड़े होने की सूचना तल्लीताल थाना पुलिस को दी गयी पुलिस मौके पर पहुंची और भूमियाधार से करीब 100 मीटर आगे भवाली की ओर करीब 500 फिट गहरी खाई में गिरी कार के पास जाकर जांच शुरू की। जांच में खाई में सेंट्रो कार संख्या यूए04ई-3330 और उसके आसपास तीन लोगों के शव प्राप्त हुए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से अभियान चलाकर शवों को खाई से बाहर…
उत्तराखंड : सीएम त्रिवेंद्र ने छठ पूजा की दी बधाई व शुभकामनाएं
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। छठ पूजा के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि श्श्सूर्योपासना का यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता तथा स्वच्छता का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने इस पर्व पर सभी की सुख-समृद्वि की भी कामना की है।
दारोगा पर परिवार से अभद्रता पड़ा भारी, डीआईजी ने किया निलंबित
देहरादून । थाना नेहरू कॉलोनी में तैनात दारोगा को एक परिवार से अभद्रता करना भारी पड़ गया। देहरादून एसएसपी/डीआईजी अरूण मोहन जोशी ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता परिवार ने दुव्र्यवहार और अभद्रता की घटना का वीडियो देहरादून डीआईजी को भेजा, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते डीआईजी ने ये कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक परिवार अपने बच्चों के साथ कहीं जा रहा था, तभी आरोपी दारोगा ने चेकिंग के नाम पर पीड़ित परिवार को रोकर अभद्रता करने का आरोप है। हालांकि, परिवार ने पूरे घटनाक्रम…
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारंभ
नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा : सीएम त्रिवेन्द्र देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बिलखेत, पौड़ी में प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन किया एवं राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ 83 लाख 64 हजार रूपये की कल्जीखाल विकासखण्ड की पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस योजजना से 02 हजार 370 पेयजल संयोजन दिये गये हैं। योजना का लाभ 59 राजस्व ग्रामों, 19 ग्राम पंचायतों एवं 68 बस्तियों को मिलेगा। इसका श्रोत नयार नदी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण…
उत्तराखंड : आज प्रदेश में मिले 386 कोरोना मरीज, जानिए खबर
अब तक 63808 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1133 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 19 नवम्बर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 69693 आज कुल 386 नए मामले मिले , वही 63808 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1133 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 137, हरिद्वार में 35, पौड़ी में 29, नैनीताल में 53, पिथौरागढ़ में 37, रुद्रप्रयाग में 28, उधमसिंहनगर में 25, चमोली में 21 कोरोना के नए मामले मिले है |






























