उत्तराखंड : प्रदेश में आज 243 कोरोना मरीज मिले, जानिए खबर
अब तक 59719 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1065 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 08 नवम्बर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 65279 आज कुल 243 नए मामले मिले , वही 59719 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1065 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 97, हरिद्वार में 54, पौड़ी में 21कोरोना के नए मामले मिले है |
उत्तराखंड : राजकीय महाविद्यालयों एवम विश्वविद्यालयों में फ्री इंटरनेट सुविधा का शुभारंभ
उत्तराखण्ड के सरकारी डिग्री काॅलेजों के छात्र-छात्राओं को त्रिवेंद्र सरकार की बड़ी सौगात देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के लिए हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के लोगों को महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने वाला देश का प्रथम राज्य बनने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को पूरी दुनिया से जुड़ने की अभिलाषा होती है। इस दिशा में यह हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी युवाओं के लिए…
त्रिवेंद्र सरकार ने सरकारी नौकरियों का खोला पिटारा, जानिए खबर
देहरादून | त्रिवेंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड स्थापना दिवस पर उत्तराखंड के लोगो के लिए नया सबेरा लेकर आया है | उत्तराखंड स्थापना दिवस से पहले राज्य के त्रिवेन्द्र सरकार ने सरकारी नौकरियों का पिटारा खोला है | इसके तहत सरकारी विभागों में खाली पड़े करीब 854 पदों पर भर्तियां की जाएंगी | इस संदर्भ में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन मांगे हैं | सहायक समाज कल्याण अधिकारी , ग्राम पंचायत विकास अधिकारी , ग्राम विकास अधिकारी , उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों में भर्तियां की जाएंगी | इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो रही है|…
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
देहरादून। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग बाजार से दो किमी आगे मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। वाहन सहारनपुर (यूपी) का बताया जा रहा है। प्रशासन एवं पुलिस के अनुसार दुर्घटना बीती देर रात हुई है, जिसकी सूचना शनिवार सुबह मिली है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उत्तराखंड : लकड़ी बीनने जंगल गई दो किशोरी 3 दिन से लापता, जानिए खबर
उत्तरकाशी । मोरी तहसील के गोविंद पशु वन्य जीव विहार के अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव गंगाड में बीते तीन दिनों से दो किशोरियां लापता हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह किशोरियां गांव के समीप जंगल में लकड़ियां बीनने गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी हैं। किशोरियों के लापता होने पर ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की, लेकिन किशोरियों का कुछ पता नहीं लग पाया। जिससे अब ग्रामीणों को अनहोनी का डर सता रहा है। स्थानीय निवासी राजपाल रावत ने बताया कि तीन दिन पूर्व मोरी तहसील के दूरस्थ गांव गंगाड की दो किशोरियां निर्मला (13 वर्षीय)…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज 498 कोरोना मरीज मिले, जानिए खबर
अब तक 59564 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1063 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 07 नवम्बर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 65036 आज कुल 498 नए मामले मिले , वही 59564 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1063 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 148, हरिद्वार में 36, नैनीताल में 46 , पौड़ी में 51, पिथौरागढ़ में 36, टिहरी में 32 उधमसिंहनगर में 19, चमोली में 62,अल्मोड़ा में 21 कोरोना के नए मामले मिले है |
इसरो ने कर दिया कमाल , जानिए खबर
हैदराबाद। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान “इसरो” ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से EOS-01 (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) को लॉन्च कर किया गया । यह लॉन्च दोपहर 3.12 पर किया गया। PSLV के जरिए जो नया सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है उसके जरिए पृथ्वि पर निगरानी ज्यादा बेहतर हो सकेगी। यह सैटेलाइट बादलों के बीच भी पृथ्वी को देखा सकता है और साफ तस्वीर खींचकर भेज सकता है। दिन हो या रात, यह कभी भी तस्वीर खीच सकता है जो निगरानी के लिए बहुत मददगार साबित होगा। विदित हो कि सैटेलाइट को पोलर सैटलाइट लॉन्च व्हिकल (PSLV) C49…
उत्तराखंड : गैरसैंण में पहली बार होगी राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस परेड
देहरादून । उत्तराखंड गठन के 20 साल बाद पहली बार गैरसैंण में भी 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस परेड का आयोजन होने जा रहा है। 2019 में ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित गैरसैंण में आयोजित होने वाली इस पुलिस परेड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शिरकत कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार परेड समाप्ति के उपरांत गैरसैंण के इसी स्थान पर मुख्यमंत्री अपना संबोधन भी पेश करेंगे। राज्य गठन के बाद गैरसैंण में होने वाली पहली राज्य स्थापना दिवस की परेड के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार गैरसैंण जा चुके…
उत्तराखंड : सीएम त्रिवेंद्र 8 नवंबर को करेंगे डोबरा-चांठी मोटर पुल का लोकार्पण
देहरादून । विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील में देश का संबसे लंबा झूला मोटर पुल डोबरा-चांठी सेतु बनकर तैयार हो चुका है। 8 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस पुल का लोकार्पण करेंगे। इस पुल के बनने से लोगों का 14 साल का इंतजार खत्म होगा और क्षेत्रवासियों को सुहाना सफर मिलेगा। डोबरा-चांठी पुल के तैयार होने से टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों की करीब तीन लाख से ज्यादा की आबादी लाभान्वित होगी। जनपद टिहरी गढ़वाल में डोबरा-चांठी में भारी वाहन झूला मोटर सेतु लंबाई 760 (मुख्य स्पान 440 मीटर एवं वायाडक्ट 320 मीटर) का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।…
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना मरीजो की संख्या पहुँची 64538, जानिए खबर
अब तक 59227 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1056 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 06 नवम्बर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 64538 आज कुल 473 नए मामले मिले , वही 59227 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 10456 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 163, हरिद्वार में 55, नैनीताल में 39 , पौड़ी में 40, उधमसिंहनगर में 57, चमोली में 48 कोरोना के नए मामले मिले है |





























