Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



जरा हटके : स्कूल खुलने पर यज्ञ का आयोजन

 

डोईवाला । कोरोना संक्रमण के चलते 7 माह बाद डोईवाला स्थित स्वर्गीय हर ज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर में 10वीं एवं 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खुलने पर बच्चों के स्वस्थ रहने की कामना के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने यज्ञ में आहुति डालकर सभी के स्वास्थ्य जीवन की कामना की।
उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं के लिए आज से स्कूल खुल गए हैं वहीं स्वर्गीय हर ज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के खुलने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा यज्ञ आयोजित किया गया।विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल में पहुंचकर कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देशों को देखते हुए स्कूल एवं कक्षाओं का जायजा लिया।स्कूल में थर्मल स्कैनिंग एवं सैनिटाइजेसन  के बाद छात्र छात्राओं को कक्षा में प्रवेश किया गया।साथ ही छात्र छात्राओं को सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों के अनुरूप बैठाया गया।इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह भी देखने को मिला। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य महेश गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष को जानकारी दी कि आज 10 एवं 12वीं के 24 बच्चों ने स्कूल में प्रवेश किया है।प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए कहा कि दसवीं में 27 में से 23 बच्चों के एवं 12वीं में 35 बच्चों में से 28 बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए स्कूल प्रबंधन के समक्ष अपनी सहमति जताई है।प्रधानाचार्य ने अवगत किया कि आज छात्र छात्राओं की संख्या स्कूल का पहला दिन होने के कारण कम है परंतु आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ेगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए  मास्क पहनने एवं सेनीटाइजर का लगातार इस्तेमाल करने की बात कही। उन्होंने बच्चों को सोशल दूरी बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने अध्यापकों को भी बच्चों का विशेष ख्याल रखने की बात कही। इस अवसर पर संघचालक डोईवाला राजेंद्र बडोनी, नरेंद्र गोयल, पुष्पा अग्रवाल, संघ प्रचारक ऋतुराज,  संपूर्णानंद थपलियाल, सिया राम गिरी, सुभाष कृष्णाली, राजीव शर्मा, पंकज सेमवाल, संदीप पांडे, ऋषि पाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment