उत्तराखंड : अमनप्रीत ने जीता मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2020 का खिताब
देहरादून । मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2020 का ग्रैंड फिनाले आज हिमालयन बज द्वारा अशोक रिसॉर्ट्स एंड स्पा में आयोजित किया गया। अमनप्रीत को मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2020 के खिताब से नवाजा गया, जबकि निशांत और ऋतिक ने क्रमशः पहला और दूसरा रनर्स अप स्थान हासिल किया। गौरव को मिस्टर उत्तर प्रदेश 2020 के खिताब से सम्मानित किया गया, वहीं शुभम और शुभनीष को क्रमशः पहले और दुसरे रनर्स अप का खिताब प्रस्तुत किया गया। उपर्युक्त खिताबों के अलावा, देवाशीष ने मिस्टर हिमालया 2020 का खिताब जीता, राजदीप को मिस्टर स्पोर्ट्सफिट बाय एमएस धोनी 2020 का ताज पहनाया गया, ह्रितिका मेहता…
सीएम त्रिवेंद्र देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउण्ड एवं राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज राजपुर रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड ग्राउण्ड, देहरादून के पुनर्निर्माण स्मार्ट रोड एवं देहरादून में बनाये जा रहे 03 स्मार्ट स्कूलों के कार्य प्रगति की जानकरी ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोविड काल को छोड़कर देहरादून स्मार्ट सिटी का कार्य तेजी से हुआ है। आगे भी स्मार्ट सिटी के तहत तेजी से कार्य होंगे। जब स्मार्ट सिटी के लिए देहरादून का चयन हुआ था, तब देहरादून…
उत्तराखंड: आज भी प्रदेश में कोरोना से राहत , जानिए खबर
अब तक 47971 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 782 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 13 अक्टूबर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 55641 आज कुल 294 नए मामले मिले , वही 47971 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 782 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 72 , हरिद्वार में 22, उधमसिंहनगर में 38, टिहरी में 21, पौड़ी में 26, चमोली में 21 , उत्तरकाशी में 35 कोरोना के नए मामले मिले है |
खनिज क्षेत्र कल्याण योजना में पर्याप्त मात्रा में धन उपलब्ध : सीएम त्रिवेंद्र
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में प्लेसमेंट को प्रमुखता दी जाए देहरादून ।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें केंद्र पोषित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति के सदस्य सांसदगणों और विधायकगणों को आवश्यक सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराई जाए। जिला स्तर की बैठकों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न योजनाओं में दिए गए टार्गेट समय पर पूरे हों। कार्यों की क्वालिटी पर भी…
पर्यटक उड़ा रहे कोविड-19 नियमों की धज्जियां, जानिए खबर
मसूरी । लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद देहरादून और मसूरी के पर्यटन स्थलों में लंबे समय से पसरा सन्नाटा अब पर्यटकों की मस्ती से दूर होने लगा है। लेकिन तमाम सैलानी बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। साथ ही सोशल-डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन सख्ती करने जा रहा है। इसके तहत किसी भी पर्यटक को बिना मास्क के किसी भी पर्यटन स्थल में एंट्री नहीं दी जाएगी। पुलिस लगातार इस ओर कदम उठा रही है। सैकड़ों बिना मास्क के पर्यटकों के चालान भी किए जा चुके हैं। परंतु पर्यटक इस…
दुःखद : बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला
टिहरी । टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्रामसभा साल दोगी के अंतर्गत पीपल सारी नामे तोक में बीती रात एक सात साल की बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। बीती रात 9.30 बजे मुकेश रावत की सात वर्षीय पुत्री स्मृति शौच करने के लिए घर के बाहर आंगन में निकली। तभी गुलदार ने उस पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम आगराखाल पुलिस चैकी इंचार्ज हिम्मत सिंह शाह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की। रात लगभग 12.30 बजे का बालिका का शव घर से…
सीमावर्ती क्षेत्रों के 44 पुल राष्ट्र को समर्पित, जानिए खबर
देहरादून । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 7 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाए गए 44 पुलों को राष्ट्र को समर्पित किया। रक्षा मंत्री ने अरूणाचल प्रदेश के तवांग मार्ग में नेचीफु सुरंग की आधारशिला भी रखी। राष्ट्र को समर्पित किए गए पुलों में उत्तराखण्ड में 08, अरूणाचल प्रदेश में 08, हिमाचल प्रदेश में 02, जम्मू कश्मीर में 10, लद्दाख में 08, पंजाब में 04 और सिक्किम में 04 पुल शामिल हैं। इन 44 पुलों का कुल स्पान 3506 मीटर है। उत्तराखण्ड के 08 पुलों का कुल स्पान…
जरा हटके : राज्य में इस वर्ष मानव-वन्यजीव संघर्ष में 33 लोगों ने गंवाई अपनी जान
देहरादून । राज्य में पिछले नौ माह में लोगों पर सबसे ज्यादा हमले भालू और जंगली सुअरों ने किए। जबकि गुलदार और हाथियों ने सबसे ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतारा। इस साल अब तक वन्यजीवों के हमले में राज्य के 160 लोग घायल हुए। जबकि 33 को अपनी जान गंवानी पड़ी। राज्य ने केंद्र को इसकी रिपोर्ट भेजी है। जनवरी से सितंबर तक राज्य में मानव वन्यजीव संघर्ष की कई घटनाएं हुईं। जिनमें 33 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि 160 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इसमें सबसे ज्यादा लोगों को भालुओं ने घायल किया, जिनकी…
उत्तराखंड: आज प्रदेश में कोरोना से राहत , कितने मरीज मिले , जानिए खबर
अब तक 47306 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 762 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 12 अक्टूबर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 55347 आज कुल 296 नए मामले मिले , वही 47306 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 762 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 108 , हरिद्वार में 26 नैनीताल में 31, चंपावत में 28 , उत्तरकाशी में 23 कोरोना के नए मामले मिले है |
पीएम मोदी ने 100 रूपये के विशेष स्मारक सिक्के का किया विमोचन
देहरादून | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर 100 रूपये के विशेष स्मारक सिक्के का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि विजयाराजे सिंधिया जी ने अपना जीवन गरीबों के लिए समर्पित किया। उनके लिए राजसत्ता नहीं बल्कि जन सेवा अहम थी। नारी शक्ति के बारे में वो कहती थी कि जो हाथ पालने का झुला सकते हैं, तो वे विश्व पर राज भी कर सकते हैं। आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। विजयाराजे सिंधिया एक आध्यात्मिक व्यक्तित्व थी। साधना, उपासना , भक्ति उनके अन्तर्मन…






























