Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



नाबार्ड द्वारा किया गया राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन , जानिए खबर

देहरादून | राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा कृषि क्लीनिक एवं कृषि व्यापार केंद्र (एसीएबीसी) की जानकारी हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड स्थित नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में वेब कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कार्यशाला मे राज्य सरकार के कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा वाणिज्यिक बैंको, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक तथा राज्य सहकारी बैंक के अधिकारियों ने भाग लिया । कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए नाबार्ड देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबन्धक (जीएम) भास्कर पंत ने उत्तराखंड में किसानो की स्थिति के बारें में चर्चा करते हुए राज्य के लघु एवं सीमांत किसानो की आय मे वृद्धि करने मे किसान उत्पादक संगठनो (FPO) के संभावी योगदान को चिन्हित किया । उन्होने ACABC योजना के तहत प्रशिक्षित उम्मीदवारों की संख्या एवं स्थापित व्यवसायो की संख्या के बीच के अंतर को कम करने पर ज़ोर दिया ताकि अधिकतम योग्य उम्मीदवार एवं किसान इस योजना से लाभान्वित हो सके तथा कृषि क्षेत्र मे विस्तार सेवाएँ उपलब्ध हो सके । आपने इस दौरान किसानो को उनके ही स्थान पर पूरक रोजगार एवं आय में वृद्धि के साधन उपलब्ध करवाने पर ज़ोर दिया। कार्यशाला में अजय कुमार सोनी, प्रबन्धक एवं निष्यंत चन्द्रा, सहायक प्रबन्धक, नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा एसीएबीसी योजना पर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान मैनेज (MANAGE) संस्था की प्रोफेसर डॉ कनक दुर्गा ने योजना के बारे लोगो के बीच जागरूकता की कमी को रेखांकित किया । एस एल बिरला, उप महाप्रबंधक, नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय ने सभी सहभागी बैंको से इसी तरह की कार्यशालाओ का आयोजन कृषि संस्थानो मे करने का अनुरोध किया ताकि कृषि विषय के छात्रों को स्वरोजगार के लिए योजना की जानकारी मिल सके । आपने सभी सहभागी बैंको को संभावी उद्यमियों की पहचान करके ACABC योजना के अन्तर्गत व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवश्यक ऋण सहायता देने के आह्वान किया ताकि इस योजना का लाभ अधिकतम किसानो को मिले । एस एल बिरला ने योजना के अंतर्गत सब्सिडी के लिए आवश्यक दस्तावेजो का भी जिक्र किया जिनकी कमी के कारण सबसिडी अदायगी मे होने वाली अनावश्यक देरी से बचा जा सके। कार्यशाला के दौरान उपस्थित सफल डेयरी उधमिओ एवं एग्री क्लीनिक –एग्री बिजनीस केंद्र स्थापित किए हुए कुछ सफल कृषि स्नातको ने भी अपने अनुभव बताए तथा उक्त योजनाओ का लाभ लेकर उनके आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार से अवगत कराया।

Leave A Comment