दो लोगों ने फांसी लगाकर कर दी जान, जानिए खबर
रुद्रपुर । भगवानपुर और भुरारानी क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला भगवानपुर का है जहां एक व्यक्ति ने अपने घर के पीछे अमरूद के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीते 17 अप्रैल को पत्नी से झगड़ा कर कहीं चला गया था। जिसका शव रविवार सुबह अमरूद के पेड़ में लटका हुआ मिला। जिसके बाद मौके पर मौजूद…
देहरादून : 5170 लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए
देहरादून । जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून, गौरव अग्रवाल-अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, केतन आनन्द, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल रोड चैक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, राजकुमार जिंदल नेहरू कालोनी, सत्य सांई सेवा संस्थान, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर देहरादून, गोयल स्वीटशाॅप, शिल्पा प्रोडक्शन द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये। जनपद सदर…
गौचर : 85 वर्षीय शांति देवी ने प्रधानमंत्री केयर फंड में दिया 1 लाख रु का दान
देहरादून । कोरोना के वैश्विक संकट को देखते हुए 85 वर्षीय शांति देवी गुसाई ने गरीबों की मदद के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में 1 लाख रुपया दिया। चमोली जिले के गौचर निवासी स्वर्गीय कैप्टन महिपाल सिंह गुसाईं (थर्ड गढ़वाल राइफल्स) की धर्मपत्नि 85 वर्षीय शांति देवी गुसाई ने गरीबों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है, उन्होंने एक लाख रू0 प्रधानमंत्री केयर फंड में दान दे कर निर्धनों व असहाय लोगों की मदद की है। उत्तराखंड राज्य की गौचर नगर पालिका निरंतर सुर्खियां बटोर रही है। यहां के पुरोधाओं द्वारा निरंतर निर्धनों की मदद के लिए ऐसा कार्य…
उत्तराखंड में 44 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, देहरादून में दो पॉजिटिव केस नए
देहरादून । कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है अब आज उत्तराखंड के देहरादून में दो नए मामले सामने आए है । दोनों ही संक्रमित मरीज मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही वे देहरादून के आज़ाद कॉलोनी में आकर रहने लगे थे। प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 44 हो गई है। मरीजों को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है। अब तक 11 कोरोना संक्रमित मरीज हुए ठीक मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, एम्स ऋषिकेश व निजी पैथोलॉजी लैब से आज 334 सैंपलों…
पुलिसकर्मी बने देवदूत, दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचा रहे राशन
श्रीनगर । कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन के दौरान जरूरी वस्तुएं समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिसे देखते हुए थलीसैंण के पुलिसकर्मी गांव-गांव तक रोजमर्रा की वस्तुओं को पहुंचा रहे हैं। पुलिसकर्मी पैदल ही इन क्षेत्रों में रोजमर्रा की वस्तुओं को पहुंचा रहे हैं। थलीसैंण ब्लॉक के कई गांव बाजारों से बहुत दूर हैं। इन गांवों की भौगोलिक स्थिति काफी जटिल है। ऐसे में गांवों में रहने वाले बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।…
हाईकोर्ट पहुंचा घटिया पीपीई किट का मामला
देहरादून । जहां एक तरफ कोरोना से निपटने में शासन प्रशासन और समाज सेवियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है वहीं कुछ अवसरवादी लोगों द्वारा इस आपदाकाल को लाभ कमाने के अवसर के रूप मेें देखा जा रहा है। खाद्य पदार्थो की कालाबाजारी से लेकर यह अवसरवादी स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े सामानों में गैरवाजिब तरीके से लाभ कमाने में जुटे हुए है। बाजार में नकली सैनेटाइजर, मास्क से लेकर घटिया पीपीई किट बनाने और बाजार में बेचे जाने का मामला चिंतनीय विषय है। हल्द्वानी मैडिकल कालेज को दून की एक निजी कम्पनी द्वारा घटिया किस्म की पीपीई किट सप्लाई…
टिहरी के युवक की दुबई में मौत, जानिए खबर
टिहरी । जिले के सेमवाल गांव के एक युवक की आबू धाबी में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक युवक एडीएनएच कंपास होटल में काम करता था. बताया जा रहा है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपार्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। युवक का नाम कमलेश भट्ट, उम्र 25 साल बताई जा रही है। दुबई के सामाजिक कार्यकर्ता रोशन रतूड़ी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। उन्होंने परिजनों को बताया कि कंपनी द्वारा युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही…
उत्तराखंड : राकेश ओबरॉय मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किये 5 लाख रुपये
देहरादून | कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को राकेश ओबरॉय, रेस कोर्स देहरादून द्वारा अपनी विभिन्न फर्मों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु पांच लाख रुपए की धनराशि के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान किए गए। जिसमें डिवाइन आटोमोटिव्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 1 लाख 25 हजार रुपए, डी.डी. कार्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 1 लाख 25 हजार रुपए, ओबरॉय मोटर्स लिमिटेड की ओर से 1 लाख 25 हजार रुपए तथा ओबेरॉय मोटर्स (यूनिट ऑफ एसएल ओबेरॉय मिनरल प्राइवेट लिमिटेड) की तरफ से 1 लाख 25 हजार रुपए की धनराशि के चेक शामिल हैं।…
पीआरएसआई देहरादून चैप्टर व सीआईआई ने कोरोना वारियर्स को 200 सैनिटाइजर वितरित किये
देहरादून । पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) देहरादून चैप्टर व सी.आई.आई. द्वारा कोरोना वारियर्स की सुरक्षा के लिये 200 सैनिटाइजर वितरित किये गए। देहरादून में राजपुर रोड पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजीव रावत एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को पीआरएसआइ देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती द्वारा 200 सैनिटाइजर उपलब्ध कराये गये। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती ने बताया कि पीआरएसआई कोरोना से बचाव के लिये जनजागरूकता कार्यक्रम कर रही है। सोशल मीडिया के माद्यम से भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बच्चो के लिए ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस…
सांकेतिक मनायें भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सवः ओ.पी. वशिष्ठ’
देहरादून । उत्तराखंड के प्रमुख ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त मंच ब्राह्मण समाज महासंघ उत्तराखंड ने विश्वव्यापी महामारी कोरोना व लोकडाउन के चलते भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव एवं भगवान बद्रीनाथ का आह्वान (25 अप्रैल) को प्रतीकात्मक एवं सांकेतिक रूप से मनाने का निर्णय एवं आह्वान किया है। उक्त जानकारी देते हुए महासंघ के मुख्य संयोजक ओ.पी. वशिष्ठ व महासचिव अरुण शर्मा ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव व बद्रीनाथ के आह्वान दिवस पर 25 अप्रैल को सायरू काल 7रू30 बजे पाँच-सात मिनट तक सभी सनातन प्रेमी परिवार अपने-अपने घरों पर दरवाजे, बालकनी या छज्जों पर लॉकडाउन का पालन करते…




























