Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



उत्तराखंड : देहरादून में तीन और ऊधमसिंहनगर में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, मरीजो की संख्या पहुची 78

देहरादून/उधमसिंहनगर | आज सुबह जहाँ देहरादून में तीन लोगों को जो बाहर से आये थे उनमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिनमे एक मसूरी एक डालनवाला और एक रायपुर के रहने वाले वही रात्रि होते होते मुंबई के अंधेरी से खटीमा आए 35 और 36 साल के दो युवकों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है। जबकि दिल्ली से आई दस वर्ष की बालिका भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। यूएस नगर में मिले इन तीन केसों के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 78 हो गई है।

Read More

उत्तराखंड : तीसरी श्रमिक एक्सप्रेस प्रवासियों को लेकर पहुंची हरिद्वार

हरिद्वार/देहरादून । राज्य में प्रवासियों की वापसी का सिलसिला जारी है। पुणा और सूरत से पहुंची दो रेलगाड़ियों के बाद आज बैंगलूरू से 1341 यात्रियों को लेकर तीसरी ट्रेन हरिद्वार पहंुच चुकी है। घर वापस पहुंचे इन लोगों में इस दौरान भारी उत्साह देखा गया।  लोगों का कहना है कि अगर सरकार उन्होंने राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराये तो अच्छा है। वह बाहर नहीं जाना चाहते है | इस ट्रेन से कुल 1341 लोग आये हैं, जिनमें से 700 के आस पास अकेले टिहरी जिले के हैं, बाकी अन्य जनपदों के है। प्रशासन द्वारा अब इनके स्वास्थ्य की जांच…

Read More

दुःखद : जंगली सुअर ने खेतोें में जा रहे युवक को मौत के घाट उतारा

बागेश्वर । उत्तराखंड के बागेश्वर में कांडा तहसील के देवल बिछराल गांव में जंगली सुअर ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कांडा से 15 किमी की दूरी पर स्थित देवल बिछराल गांव निवासी संतोष राम (29) पुत्र महेश राम बुधवार की सुबह घर से खेतों की ओर जा रहा था।  इसी दौरान झाड़ियों से निकले जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। संतोष कुमार जान बचाने के लिए सुअर से जद्दोजहद करने लगा, लेकिन ताकतवर सुअर के सामने उसकी एक न चली।…

Read More

अच्छी खबर : शिक्षा विभाग में 1846 पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी

देहरादून । उत्तराखंड में सहायक अध्यापक से प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति का इंतजार खत्म हुआ। बुधवार को शासन ने प्रवक्ता भूगोल सामान्य शाखा के पदों को छोड़कर अन्य 1846 पदों पर पदोन्नति करने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के बाद डीपीसी के बंद लिफाफे खुल सकेंगे। शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के 1949 खाली पदों को पदोन्नति से भरा जाना था। इनमें से 1846 पदों पर 30 जुलाई 2019 को डीपीसी हुई थी। जबकि भूगोल सामान्य शाखा के 103 पदों पर 18 जून 2019 को हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद डीपीसी की कार्रवाई को स्थगित कर दिया…

Read More

सूचनाओं, घटनाओं और समाचारों की जिम्मेदार और निष्पक्ष रिपोर्टिंग हो : महानिदेशक सूचना

देहरादून | महानिदेशक, सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग डाॅ मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा है कि मुझे संज्ञान में आया कि देहरादून में मीडिया का एक वर्ग, उत्तराखंड के प्रवासियों को विशेष ट्रेनों के माध्यम से सूरत से उत्तराखण्ड लाए जाने के मुद्दे पर राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए एक झूठा, स्वार्थ से प्रेरित और आधारहीन अभियान चला रहा है। उन झूठी, आधारहीन और जानबुझकर फैलायी गई रिपोर्टों का, बाद में उत्तराखण्ड सरकार के प्रति विद्वेषपूर्ण रवैया रखने वाले कुछ लोगों द्वारा इस्तेमाल किया गया। इन तत्वों ने इन रिपोर्टों का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर एक कुटिल…

Read More

उत्तराखंड : तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या हुई 72

देहरादून। कोरोना वायरस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बहुत समय बाद देहरादून में दोपहर के रिपोर्ट में आज एक कोरोना पॉजिटिव मामला मिला है। इसके बाद रात्रि होते होते प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 72 हो गई है। देहरादून के बाद एक मामला अल्मोड़ा तो एक नैनीताल से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले , वहीं कोरोना से राज्य में अब तक केवल एक मौत हुई है। अभी तक 47 मरीज ठीक होकर जा चुके है वही अभी राज्य में 24 केस एक्टिव हैं। जानकारी हो कि देहरादून के रायपुर निवासी 56 वर्षीय महिला में करोना संक्रमण की…

Read More

छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलने से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मजबूती मिलेगीः सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एमएसएमई सेक्टर के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किए गए प्रावधानों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोङ रूपए का पैकेज घोषित किया था। इसी के अंतर्गत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा विभिन्न क्षेत्रों विशेषतौर पर कुटीर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए की गई व्यवस्थाओं से निश्चित रूप से हमारी घरेलू अर्थव्यवस्था में नई जान आएगी। छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलने से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र…

Read More

अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला

रामनगर । लॉकडाउन के बीच खनन माफिया के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वो वनकर्मियों पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। इसी कड़ी में आज वन विभाग की टीम अवैध खनन की सूचना पर खड़ंजे गेट पर छापेमारी करने गई। अज्ञात लोगों ने टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, गनीमत रही कि पत्थर किसी कर्मी को नहीं लगे। हालांकि टीम ने अवैध खनन कर रहे 3 वाहनों को भी पकड़ा है। लॉकडाउन के चलते एक हफ्ते पहले ही खनन गेटों को खोला गया है। इसके बाद लगातार विभाग को कोसी…

Read More

सीएम त्रिवेंद्र ने एप्प ‘‘कोरोना वारियर’’ का विमोचन किया

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में स्थित अंतर राज्यीय आवागमन हेतु बनाये गए राज्य स्तरीय कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ द्वारा बनाई गई ट्रेनिंग एप्प ‘‘कोरोना वारियर’’ का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी भी ली। अब तक राज्य में लाये गए प्रवासियों की संख्या तथा बाहर जाने वाले प्रवासियों के बारे में जानकारी। अभी तक सम्पादित बड़े अभियान एवं भविष्य के लिए कार्ययोजना, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, उपलब्धियां, समस्याएं तथा सुझाव, वेब लिंक के माध्यम से…

Read More

उत्तराखंड : देहरादून में एक कोरोना पॉजिटिव मामला मिला , जानिए खबर

देहरादून। कोरोना वायरस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बहुत समय बाद देहरादून में आज एक कोरोना पॉजिटिव मामला मिला है। प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 70 हो गई है। वहीं कोरोना से राज्य में अब तक केवल एक मौत हुई है। अभी तक 46 मरीज ठीक होकर जा चुके है वही अभी राज्य में 23 केस एक्टिव हैं। जानकारी हो कि देहरादून के रायपुर निवासी 56 वर्षीय महिला में करोना संक्रमण की पुष्टि हुई है | महिला हाल ही में दिल्ली से इलाज कर घर लौटी थी। कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर सैंपल जांच के…

Read More