जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी को मिला इंटरनेशनल ग्लोरी पुरस्कार
देहरादून । पिछले 31 वर्षों से फैशन डिजाइन शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स 2019 द्वारा सर्वश्रेष्ठ फैशन डिजाइन इंस्टिट्यूट के रूप में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने द्वारा जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी को दिया, जो वहां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी। विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों और सेवा प्रदाताओं को उनके संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों को सरहाने के लिए हर साल अलग-अलग राज्यों में इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स का आयोजन किया जाता हैं। यह पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों जैसे लक्जरी,…
जोशीमठ-मलारी टू-लेन राज्यमार्ग का सीएम त्रिवेन्द्र ने किया लोकार्पण
जोशीमठ | जोशीमठ-मलारी टू-लेन राज्यमार्ग और पुनार पुल का लोकार्पण कर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीमांतवासियों को बड़ी सौगात दी है। इस मोटर मार्ग से जहॉ भारत-तिब्बत सीमा पर आवगमन आसान होगा वही सीमांत क्षेत्र के दर्जनों गांवों को इस सड़क से लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सेना के गढवाल स्काउट बैंड ने मधुर धुन बजाकर तथा स्थानीय महिलाओं ने पौणा नृत्य से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को जोशीमठ के सीमांत क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन द्वारा 265 करोड़ की लागत से निर्मित 62.66 किमी. जोशीमठ-मलारी टू-लेन राज्यमार्ग और 494.30 लाख…
23 लाख परिवारों को अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना से जोड़ा गया
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को राजकीय इण्टर कॉलेज दूधली, देहरादून के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय इण्टर कॉलेज दूधली में एक बहुउद्देशीय हॉल बनाया जायेगा। नागल ज्वालापुर से डोईवाला तक सडक का चौड़ीकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने गत वर्ष हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहने पर विद्यालय प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही बच्चों को सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास से सबंधित गतिविधियों में शामिल करना जरूरी है। बोर्ड की परीक्षा में टॉप 25…
आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, जानिए खबर
देहरादून । राज्य शासन ने 6 आईएएस और 16 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबल किया है। प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन को जलागम और मुख्य परियोजना निदेशक जलागम का दायित्व भी दिया गया है। सचिव डा. भूपिन्दर कौर औलख से जलागम का दायित्व हटाकर ग्रामीण अभियंण का दायित्व सौंपा गया है, उनके पास शेष विभाग यथावत रहेंगे। सचिव डा. रजीत कुमार सिन्हा से सचिव (प्रभारी) पंचायत का दायित्व हटा दिया गया है, शेष विभाग उनके पास यथावत रहेंगे। सचिव आनंद स्वरूप से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का दायित्व हटा दिया गया है, शेष विभाग यथावत रहेंगे।…
दृष्टिदिव्यांग छात्र-छात्राओं ने मनाया बड़ा दिन , जानिए खबर
देहरादून | मन साफ हो तो हर सोच कामयाब होती है। फिर बच्चों से साफ हृदय भला किसी और हो सकता है। जहाँ पूरा शहर रोशनी से जगमग है वहीं एन आई ई पी वी डी के आदर्श विद्यालय भी इस जगमग से दूर नहीं रहा।कल की छुट्टी होने के कारण विद्यालय में आज क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया।बच्चों ने खुद ही सजावट की और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी।जिनमें विभिद कार्यक्रम तो थे ही उनमें ईसा मसीह के जीवन के बारे में भी बताया गया।छोटे बच्चों का क्रिसमस ट्री की सजावट और सेंटा कलौज ने खासा आकर्षित…
आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों के चेहरे पर बनी रहेगी मुस्कान, जानिए खबर
देहरादून | 23 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक संस्थान के आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों के चेहरे पर विखरी रहेगी मुस्कान। जी हाँ इसकी शुरुआत विद्यालय की वार्षिक प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ आज विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अमित शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया।उन्होंने दृष्टिदिव्यांग विद्यार्थियों को इनमें बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। आज से यानी 23 दिसंबर से 28 दिसम्बर तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में अलग -अलग कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इनमें शैक्षणिक,संगीत व खेलकूद सभी विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित होंगी।ब्रेललिपि लेखन व पठन, संगीत क्लासिकल व लाइट तथा वादन और गायन की प्रतियोगिता…
सीएम ने किया रमेश भट्ट के वीडियो गीत ‘जै जै हो देवभूमि’ का लोकार्पण
गीत के माध्यम से 6 मिनट में होंगे दिव्य देवभूमि के दर्शन देहरादून | सीएम त्रिवेंद्र ने आज रमेश भट्ट के वीडियो गीत ‘जै जै हो देवभूमि’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सिर्फ 6 मिनट में देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य को प्रस्तुत करने का प्रयास रमेश भट्ट ने अपने इस वीडियो गीत में किया है। उनका यह प्रयास उत्तराखण्ड को नई पहचान दिलाने में मददगार होगा। उन्होंने कहा कि इस वीडियो गीत के माध्यम हम समूचे उत्तराखण्ड का सिंहावलोकन कर सकते हैं। यह गीत प्राकृतिक सौन्दर्य…
विकासनगर : अध्यक्ष शांति जुवांठा के अगुवाई में नगर में चला स्वच्छता अभियान, जानिए खबर
विकासनगर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे अहम अभियान स्वच्छ भारत के अभियान को नगर पालिका परिषद विकासनगर की चेयरमैन शांति कुमार जयवंता बड़े बखूबी तरीके से आगे बढ़ा रही है | नगर पालिका परिषद विकासनगर के चेयरमैन शांति जुवांठा के अगवानी में आज स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर में अभियान चलाया गया | साथ ही वहाँ की जनता से नगर में स्वच्छता के प्रति जानकारी और जागरूकता को लेकर कटिबद्ध नज़र आई | नगर पालिका परिषद विकासनगर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की जानकारी भी जनता से लिये इसके प्रति वह सन्तुष्ट दिखी |
कार नदी में गिरी, पत्नी की मौत पति घायल, जानिए खबर
देहरादून | बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लछमोली के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे जा गिरी। दुर्घटना में घायल पत्नी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि पति का बेस अस्पताल श्रीनगर में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को दंपती दिल्ली से अपने गांव लुनेठ (पौड़ी) लौट रहे थे। शाम लगभग चार बजे बदरीनाथ हाईवे पर लछमोली से पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। कार लुढ़कर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी। दुर्घटना की खबर पाते ही आसपास के लोगों ने तुरंत कीर्तिनगर…
कर्नाटक के विद्यार्थियों का दल सीएम त्रिवेंद्र से की भेंट
देहरादून । मुख्यमंत्री आवास में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ योजना के तहत कर्नाटक राज्य से आए विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। कर्नाटक से आए छात्र-छात्राओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गयी इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी राज्यों को उनकी संस्कृति, इतिहास, भाषा, ज्ञान-विज्ञान आदि को समझना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ योजना से सभी छात्र-छात्राओं को अन्य राज्यों की कला एवं संस्कृति समझने का अवसर प्राप्त होगा। नये-नये दोस्त बनाने का अवसर मिलेगा। इससे बच्चे साथ रहना सीखेंगे।…






























