जल्द होने जा रहा उत्तराखंड यूथ फेस्टिवल आइकन अवार्ड का आयोजन , जानिए खबर
हरिद्वार। ऑडिशन के माध्यम से स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को उजागर करने के लिए कदम फाउंडेशन ने एक कदम बढ़ाया है और जल्दी ही 12 जनवरी को उत्तराखंड यूथ फेस्टिवल आइकन अवार्ड का आयोजन होने जा रहा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन राजवंश ने बताया कदम फाउंडेशन समाज के प्रति अपना दायित्व समझते हुए कहा कि जो व्यक्ति विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और एक मिसाल बने हुए हैं। उन सभी के समान लिए अपनी समाज में जिम्मेदारी समझते हुए, हम बहुत जल्द हरिद्वार में उनके सम्मान में भव्य सम्मान समारोह प्रदेश स्तर का…
अनन्या बिष्ट बनी मिस उत्तराखंड ,जानिए खबर
देहरादून । सिनमिट कम्युनिकेशंस द्वारा आयोजित वार्षिक सौंदर्य प्रतियोगिता मिस उत्तराखंड 2019 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन आज होटल वाइसरॉय ग्रैंड में किया गया। यह शो कमल ज्वैलर्स एंड ब्लेंडर्स प्राइड द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अनन्या बिष्ट को मिस उत्तराखंड 2019 घोषित किया गया, जबकि विशाखा बियाल और राजेश्वरी पोखरियाल को प्रथम और द्वितीय रनर अप पद पे चुना गया। शो के दौरान, मिस उत्तराखंड उप प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। एवलोन मिस पर्सनेलिटी को आकांशा देवगन को प्रदान किया गया, न्यू एरा मिस फोटोजेनिक को मानवी चेत्री और राजेश्वरी पोखरियाल को प्रदान किया गया, होटल रॉयल…
रोडवेज बस ने एक को कुचला, मौत
देहरादून । देहरादून से हिमाचल जा रही हिमाचल रोडवेज की बस ने हरबर्टपुर बाजार में रामबाग के पास एक नेपाली श्रमिक को बुरी तरह से कुचल दिया। जिससे नेपाली श्रमिक की मौके पर मौत हो गयी। नेपाली श्रमिक के परिवार और परिचितों के बारे में अब तक कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मृतक के शव को लेहमन अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। परिजनों के आने के बाद मृतक के शव का पंचनामा पोस्टमार्टम किया जाएगा। रोडवेज की बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार…
बाल श्रम : बाल आयोग की टीम ने अनु सचिव के घर पर मारा छापा
देहरादून | बाल आयोग ने बाल श्रम की शिकायत पर शनिवार को अनु सचिव राजस्व प्रेम प्रकाश आर्य के आवास से एक बच्ची को बरामद किया है। बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ बसंत विहार थाने में बाल श्रम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाल आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी के मुताबिक आयोग को अनु सचिव राजस्व के आवास पर बाल श्रम होने की शिकायतें मिल रही थी। सोशल मीडिया में भी इस तरह की शिकायत पर शनिवार को आयोग की टीम ने अनु सचिव के मिलन विहार जीएमएस…
नाद योग शिविर का समापन, जानिए खबर
ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित दो साप्ताह के नाद योग प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने विश्व के विभिन्न देशों यथा भारत, कनाड़ा, लंदन, जर्मनी, ब्राजील, अमेरीका सहित अन्य देशों से आये प्रतिभागियों को योग टीचर्स ट्रेनिंग प्रमाण पत्र भेंट किये। साथ ही स्वामी जी ने सभी प्रतिभागियों को योग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नाद योग प्रशिक्षण शिविर में मंत्र उच्चारण, वेद मंत्र, संगीत, ध्यान और योग का अभ्यास कराया गया।स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने योग जिज्ञासुओं को सम्बोधित करते हुये कहा, ’’योग अर्थात जुड़नाय…
देहरादून की अंकिता भट्ट ने पहाड़ा री सेर का किया प्रचार, जानिए खबर
देहरादून । देहरादून की अभिनेत्री और मॉडल अंकिता भट्ट ने आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने डेब्यू म्यूजिक वीडियो एल्बम पहाड़ा री सेर’ के बारे में जानकारी साझा की। इस गीत के संगीत वीडियो में हिमालय की बहुमुखी प्रतिभा और विविधता को दर्शाया गया है। यह गीत 12 अलग-अलग भाषाओं में रिकॉर्ड किया गया है और वीडियो को उत्तराखंड, हिमाचल और नेपाल के विभिन्न स्थानों में शूट किया गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान, अंकिता भट्ट ने कहा, पहाड़ा री सेर के संगीत वीडियो में, मुझे मॉडर्न फोक नोट के प्रसिद्ध लोक गायक एसी भारद्वाज के साथ अभिनय…
डीआईटी विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह में 1527 छात्रों को प्रदान की गई उपाधियां
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को डी.आई.टी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की। इस अवसर पर 1527 बच्चों को उपाधियां प्रदान की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि की डी.आई.टी विश्वविद्यालय की देश में विशेष पहचान है। उत्तराखण्ड शिक्षा के हब के रूप में जाना जाता है। यहां देश के लगभग सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। देश में शान्तिप्रिय वातावरण एवं अच्छी शिक्षा के लिए देहरादून की विशिष्ट पहचान है। राज्य सरकार का प्रयास है कि यहां देशभर से आने…
फिल्मांकन, पर्यटन, सोलर पावर, वैलनेस, साहसिक खेलों जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | हरिद्वार बाईपास रोड स्थित होटल में आयोजित जी बिजिनेस लीडरशिप कानक्लेव को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में 13 जिले 13 नये पर्यटन गंतव्य की दिशा में मजबूत पहल हुई है। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। पिथौरागढ़ में 50 एकड में ट्यूलिप गार्डन तथा 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट टिहरी के लिये चयनित किये गये हैं। देश व दुनिया के पर्यटक यहां आये इसकी व्यवस्था की जा रही है। राज्य के नैसर्गिक सौन्दर्य के प्रति अधिक से अधिक लोग आकर्षित हो इसके प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में फिल्म संस्थान की स्थापना…
पीसीएस-जे : देहरादून की जसमीत कौर रहीं टाॅपर
हरिद्वार । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिविजन परीक्षा-2018 में जसमीत कौर टॉपर रही है। रुचिका गोयल ने द्वितीय और कार्तिकेय जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। आयोग की ओर से चयनित 28 अभ्यर्थियों के नाम की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-जे की परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम लिखित और साक्षात्कार परीक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर घोषित किया गया है। पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 28 नवंबर को कराई गई थी। साक्षात्कार 16 और 17 दिसंबर को हुआ था। उत्तराखंड लोक सेवा…
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उतरे सड़कों पर, किया विरोध प्रदर्शन, जानिए खबर
हरिद्वार । नागरिकता संशोधन कानून का विरोध उत्तराखंड में भी तेज होने लगा है। शुक्रवार को हरिद्वार और रुड़की में सड़कों पर हजारों लोग इकट्ठे हो गए। कई जगह भीड़ प्रदर्शन करने के लिए उतारू थी। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही और हालात को संभाला। रुड़की में तो धारा 144 जैसे हालात बने रहे। वहीं हरिद्वार में प्रदर्शन से रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को फूल देकर सद्भाव का परिचय दिया। हरिद्वार में कांग्रेस व कौमी एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने पुल जटवाड़ा से कस्साबान तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचना था,…





























