उत्तराखंड : सीएम हेल्पलाइन से अब तक हज़ारो शिकायतें हुई है दूर
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 23 फरवरी 2019 को जनता की सहूलियत के लिए सीएम हेल्पलाइन 1905 का देहरादून में उद्घाटन किया था। जिसका मकसद यह था की जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिये दूर दराज के क्षेत्रों से मुख्यमंत्री कार्यालय या सचिवालय के चक्कर ना काटने पड़ें, जिससे जनता के समय और धन दोनों की बचत होगी तथा जनता घर बैठे ही सरकार तक विभागों की समस्या ऑनलाइन या फोन पर बता सकेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वेबसाइट, मोबाइल एप और टोलफ्री फोन नंबर 1905 जनता के लिये शुरू किया था, जिसमे अधिकारियों…
उत्तराखंड : ‘आपरेशन स्माइल व आपरेशन शिनाख्त’ अभियान दो माह तक
देहरादून । पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार के निर्देशन में प्रदेश में 01 दिसम्बर से 02 माह का ऑपरेशन स्माइल व ऑपरेशन शिनाख्त अभियान चलाया जाएगा। अभियान में वर्ष 2000 से अभी तक तलाश हेतु शेष पंजीकृत गुमशुदा बच्चों के साथ-साथ गुमशुदा पुरूष एवं महिलाओं को भी तलाश किया जाएगा। इसके साथ ही गुमशुदाओं का मिलान लावारिश शवों से भी कराया जायेगा। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ऑपरेशन स्माइल व ऑपरेशन शिनाख्त अभियान के अन्तर्गत जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में 05-05 तलाशी टीम व शेष जनपदों में 02-02 तलाशी टीम (प्रत्येक टीम में उपनिरीक्षक-1,…
उत्तराखंड : राज्य में लगभग 24 हजार रिक्त पदों पर नियुक्तियां जल्द
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि राज्य में लगभग 24 हजार के करीब रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी है, इसीलिए प्रदेश में वर्ष 2019-20 को रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 8500 पद अधियाचन की प्रक्रिया में है। लोक सेवा आयोग द्वारा भी रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। इसी प्रकार 5500 पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया…
मालदेवता : तो अतुल का हुआ अपहरण …
देहरादून । रायपुर थाना पुलिस ने मालदेवता में नहर में डूबे युवक का सुराग नहीं लगने पर गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर दिया है। पुलिस और एसडीआरएफ के काफी खोजबीन के प्रयास के बाद भी अतुल का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने घटना वाले दिन हुई मोबाइल कॉल का डंप डाटा एकत्रित किया है।रायपुर एसएसआई मनोहर रावत ने बताया कि 15 नवंबर को अतुल परासर पुत्र जयकिशन निवासी तिगाव फरीदाबाद हरियाणा दून पहुंचा था। अतुल दून में रहने वाली युवती से मिलने पहुंचा था। इसी दिन ही दोनों स्कूटर से मालदेवता घूमने गए थे। दोनों मालदेवता में…
फिल्म मुद्दा 370 जे एंड की 50 प्रतिशत शूटिंग उत्तराखण्ड में
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में फिल्म मुद्दा 370 जे एंड के फिल्म का टीजर रिलीज किया। उन्होंने फिल्म को ऐतिहासिक तथ्यों तथा समसामयिक विषय पर आधारित बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 के हटने से कश्मीर को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने में मदद मिली है। इस धारा के कारण कश्मीर देश की मुख्य धारा से अलग ही नहीं था, बल्कि तमाम बन्दिशों का भी सामना कर रहा था। अब कश्मीर खुले में सांस लेने लगा है, आने वाले समय में इसके दूरगामी परिणाम सामने आयेंगे तथा कश्मीर पुनः धरती का स्वर्ग बनेगा।…
भर्ती प्रक्रिया में शिथिलता पर होगी कार्रवाईः सीएम त्रिवेन्द्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभागों में भर्ती के लिए संबंधित सचिवों की जिम्मेवारी तय करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया में शिथिलता पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की रिपोर्ट हर दस दिन में सचिव कार्मिक को उपलब्ध करवाई जाए। सचिव कार्मिक सभी विभागों से प्राप्त रिपोर्ट को संकलित करते हुए मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करे। मुख्यमंत्री सचिवालय में सरकारी विभागों में चल रही भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा कर रहे थे। ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें … मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों व इन्हें भरने के लिए की…
कला प्रेमियों को “फ्लावर्स“ ने किया आकर्षित
तीन दिवसीय आर्ट एग्जिबिशन का डब्ल्यूआईसी में हुआ शुभारंभ देहरादून। मंजू श्रीवस्त की “फ्लावर्स“ आर्ट एग्जिबिशन डब्ल्यूआईसी में आज से आरम्भ हो गई। आर्ट स्कूल्स के छात्रों सहित अन्य कला प्रेमियों ने भी इस आर्ट एग्जिबिशन का आनन्द लिया। इस मौके पर इंटरएक्ट विद आर्टिस्ट के दौरान मंजू श्रीवस्त ने अपने आर्ट वर्क के बारे में बताया साथ ही अपने अन्य अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अचानक एक दिन बैंकिंग करियर से इस्तीफा दे कर पेंटिंग पर फोकस किया। उन्होंने अपनी बचपन की उन सुनहरी यादों को पेंटिंग के माध्यम से कैनवस पर उतारा और फूलों…
नीरज क्लीनिक के निदेशक और पूर्व निदेशक गिरफ्तार , जानिए खबर
ऋषिकेश | दवाओं के रैपर हटाकर नई पैकिंग करके बेचने और चमत्कारिक इलाज करने का दावा कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के मामले में ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित नीरज क्लीनिक के निदेशक और पूर्व निदेशक को गिरफ्तार कर लिया गया। मिर्गी रोग विशेषज्ञ होने का दावा करने वाले आरके गुप्ता की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। केंद्रीय औषधि नियंत्रक संगठन और राज्य के औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। इससे पहले क्लीनिक में बुधवार सुबह से रात पौने दो बजे तक छापे की कार्रवाई चली। राज्य के औषधि नियंत्रक…
स्वयं को सुधारो, स्वयं को सम्भालो, बात बन जायेगीः स्वामी चिदानन्द सरस्वती
ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज, जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती और प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर जी ने फिक्की फ्लो द्वारा आयोजित ’स्वयं का सबसे अच्छा संस्करण बनाना’ कार्यक्रम में सहभाग किया। चेयरपर्सन फिक्की फ्लो पुणे, रितु प्रकाश छाबड़िया ने सभी का जोरदार स्वागत किया। उन्होने बताया कि हमारी टीम महिलाओं, कृषि और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि हम उद्यमी और पेशेवर महिलाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्य कर रहे है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि ’व्यक्ति समाज को जो देता…
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के नेतृत्व में भाजपा का अजेय क्रम जारी
देहरादून । पिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत की पत्नी श्रीमती चंद्रा पंत ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अंजू लुंठी को हराकर प्रदेश में भाजपा की जीत का सिलसिला जारी रखा है। खास बात ये है कि चंद्रा पंत ने स्व. प्रकाश पंत से भी बड़ी जीत दर्ज की है। प्रकाश पंत ने 2017 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी मयूख महर को 2684 मतों से हराया था, जबकि चंद्रा पंत की जीत का मार्जिन 3267 है। यही नहीं 2017 में प्रकाश पंत को 50.23 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि चंद्रा पंत को उपचुनाव में…






























