Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान समय पर किया जाय : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कृषकों का गन्ना मूल्य भुगतान समय पर किया जाय। गन्ना कृषकों के हित में जो भी निर्णय लिये जाने हैं, उसके लिए कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। गन्ने का उपयोग विभिन्न उत्पादों के लिए होने से किसानों की आर्थिकी में कितना सुधार होगा। इसका पूरा अध्ययन किया जाय। चीनी मिलों के आधुनिकीकरण पर ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने समीक्षा के दौरान गन्ना उत्पादन,…

Read More

30 हजार प्रगणक एवं 06 हजार सुपरवाइजर लगेंगे जनगणना में, जानिए खबर

देहरादून । मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2021 के कार्य हेतु गठित समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त विवेक जोशी द्वारा वीडियो क्रॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। बैठक में जनगणना निदेशक उत्तराखण्ड विम्मी सचदेवा रमन द्वारा जनगणना 2021 के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। निदेशक जनगणना ने बताया प्रदेश में जनगणना 2021 के प्रथम चरण के कार्य मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्रर के अद्यतन के कार्य हेतु 01 मई, 2020 से 15 जून, 2020 तक का समय निर्धारित…

Read More

मंथन : “समावेशी शिक्षा” के विभिन्न पहलुओं पर….

देहरादून | आज राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान,देहरादून के प्रांगण में अतिविशिष्ट विचारों का मंथन की शुरुआत हुई । नेशनल कॉन्फ्रेंस में देश के विशिष्ट शिक्षा नामी-गिरामी बुध्दिजीवी समावेशी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचारों को रखे तथा दो दिनों के इस बौद्धिक मेले में मंथन के बाद कुछ विशेष निकलकर आने की संभावना भी जताई गयी है। लगभग 14 राज्यों से इसमें 200 के करीब लोगों ने भाग लिया। इसमें राष्ट्रीय कांफ्रेंस में आर सी आई,आई सी वी आई वेस्ट एशिया:इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ एडुकेशन ऑफ विजुअली इम्पेयर्ड,साइटसेवर्स इंटरनेशनल, नेशनल ट्रस्ट,शिक्षा विभाग उत्तराखंड, रविन्दर भारती यूनिवर्सिटी तथा राष्ट्रीय दृष्टि…

Read More

फरवरी माह में जन प्रतिनिधियों का होगा सम्मेलन, जानिए खबर

मुख्यमंत्री करेंगे मन्त्रियों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ विचार -विमर्श देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अगले माह प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में अब तक किये गये समेकित प्रयासों के साथ ही राज्य के दृष्टिगत भविष्य की जरूरतों के सम्बन्ध में प्रदेश के मन्त्रिगणों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रमुखों से चर्चा करेंगे। साथ ही इस सम्बन्ध में उनके सुझावों, विचारों एवं समस्याओं की भी जानकारी लेंगे। यह राज्य के समेकित विकास की दिशा व दशा तय करने में भी मददगार होगा। इस एक दिवसीय आयोजन में विभिन्न सत्रों के माध्यम से सभी…

Read More

ऋषिकेश में 1 से 7 मार्च तक ‘योग महोत्सव’

देहरादून । पर्यटन, तीर्थाटन, धार्मिक मेले एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में ‘योग महोत्सव-2020’ के सम्बन्ध में बैठक की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग नगरी ऋषिकेश में योग महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।  आगामी 01 मार्च से 07 मार्च तक चलने वाले योग महोत्सव में देश-विदेश के योगाचार्यों को आमंत्रित किया जायेगा। इसका उद्देश्य योग का प्रचार-प्रसार देश-विदेश मंे करना है। योग महोत्सव में केन्द्रीय आयुष मंत्री को आमंत्रित किया जायेगा। योग महोत्सव का प्रमुख आकर्षक कार्यक्रम पंडितराज  द्वारा लिखित ‘गंगा लहरी’ का गायन होगा। योग महोत्सव में हैल्दी लाइफ, योगिक…

Read More

उत्तराखण्ड में 200 यूनिट तक बिजली और पानी के बिल हो माफ़ : सुनील सेठी

सुनील सेठी ने प्रदेश सरकार के मुखिया को भेजे ज्ञापन हरिद्वार । सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने कहा कि लगातार बिजली और पानी के बढ़ते बिल और  बिलों में कई तरह के टेक्स जोड़कर जनता को परेशान किया जा रहा जबकि प्रदेश सरकार को समुचित उत्तराखण्ड विशेषकर हरिद्वार जिले के लिए बिजली के बिल 200 यूनिट तक ओर पानी के बिल मुफ्त करने चाहिए।  सुनील सेठी ने प्रदेश सरकार के मुखिया को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि वो हरिद्वार जिले के साथ…

Read More

रोजगार मेला : 70 कम्पनियों द्वारा 4500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रोजगार मेले का सीएम त्रिवेंद्र ने किया शुभारम्भ देेेहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एसजीआरआर पीजी कॉलेज, पथरी बाग, देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस रोजगार मेले में लगभग 70 कम्पनियों द्वारा 4500 युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। उन्होंने सरकार के अनुरोध पर युवाओं को सेवायोजित करने के लिए बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने पर कम्पनियों का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा परिश्रमी एवं ईमानदार हैं। युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान देने की जरूरत…

Read More

सूचना विभाग के उपनिदेशक केएस चौहान “मुख्यमंत्री सुशासन एवं उत्कृष्टता पुरस्कार” से होंगे सम्मानित

देहरादून | उत्तराखंड सरकार द्वारा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट एवं इमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिए सूचना व लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल ऑफिसर केएस चौहान को मुख्यमंत्री सुशासन एवं उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सचिव सूचना दिलीप जावलकर, महानिदेशक डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निदेशक डाॅ अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने चौहान को बधाई देते हुए इसे सूचना विभाग के लिए गौरवपूर्ण बताया है। चौहान द्वारा अपने सेवाकाल में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट एवं इमानदारी पूर्वक कार्य करने के कारण इस पुरस्कार के…

Read More

“समावेशी शिक्षा” के विभिन्न पहलुओं पर होगा मंथन, जानिए खबर

देहरादून | 24 तथा 25 जनवरी को राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान,देहरादून के प्रांगण में अतिविशिष्ट विचारों का मंथन होगा ।नेशनल कॉन्फ्रेंस में देश के विशिष्ट शिक्षा नामी-गिरामी बुध्दिजीवी समावेशी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचारों को रखेंगे तथा दो दिनों के इस बौद्धिक मेले में मंथन के बाद कुछ विशेष निकलकर आने की संभावना जताई जा रही है। लगभग 14 राज्यों से इसमें 200 के करीब लोगों के शामिल होने की संभावना है।दो दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस में आर सी आई,आई सी वी आई वेस्ट एशिया:इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ एडुकेशन ऑफ विजुअली इम्पेयर्ड,साइटसेवर्स इंटरनेशनल, नेशनल ट्रस्ट,शिक्षा…

Read More

सीबीआई ने दो अधिकारियों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

देहरादून । देहरादून में सीबीआई की टीम ने बुधवार शाम मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने दो अधिकारियों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।  जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारी केके सिंघल (एजीईई) और जूनियर इंजीनियर जांहगीर अहमद ठेकेदार से भुगतान के बदले बीस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। सीबीआई को सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंची और दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक दोनों अधिकारियों के घर की तलाशी चल रही है। 

Read More