भारतीय वन्य जीव संस्थान का दल पहुंचा परमार्थ निकेतन
ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन में भारतीय वन्य जीव संस्थान के 30 से अधिक सदस्यों के दल ने सहभाग किया। वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिकों ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट कर पर्यावरण, जल एंव वन्य जीव संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की। विश्व स्तर पर शुद्ध जल की आपूर्ति हेतु विश्व ग्लोब का जलाभिषेक किया तथा सभी सदस्यों ने परमार्थ निकेतन की विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने बाल दिवस पर देश के नौनिहालों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि बच्चों को कंपिटीशन नहीं कम्पेशन सिखायें। बच्चे केवल…
पिथौरागढ़ विस उपचुनाव: प्रचार को कांग्रेस प्रभारी भी
देहरादून । पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के अंतिम चरण के प्रचार में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह पिथौरागढ़ मे रहकर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अंजू लुण्ठी का प्रचार करेंगे।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिह 20 नवम्बर को प्रयागराज एक्सपे्रस द्वारा इलाहाबाद से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 21 नवम्बर को केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात के उपरान्त रानीखेत एक्सपे्रस से हल्द्वानी पहुंचेंगे तत्पश्चात सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिह 22 एवं 23 नवम्बर को पार्टी प्रत्याशी…
मुख्यमंत्री ने 150 करोड़ रूपए लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
69वें राजकीय आद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का मंगलवार को शानदार आगाज हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गौचर मेले का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 155.44 करोड़ रूपए लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले को बडी सौगात भी दी। मेले के उद्घाटन के अवसर पर छोलिया नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने मेले में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के कारण एक प्रसिद्ध राजकीय मेला है और साल दर साल यह मेला अपनी…
जनभावनाओं के अनुरूप श्रीराम का भव्य मंदिर जल्द : सीएम योगी आदित्यनाथ
ऋषिकेश । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने देश-दुनिया में न्यायपालिका और लोकतंत्र के प्रति विश्वास को और पुष्ट किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जनभावनाओं के अनुरूप श्रीराम का भव्य मंदिर जल्द बनेगा, जो शांति और सद्भाव की मिसाल होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में डा. स्वामी राम के समाधि दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आया है, वह भगवान की कृपा…
उत्तराखण्ड : मंत्रिमंडल की बैठक में 27 फैसलों को मंजूरी
देहरादून । राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। स्टोन क्रेशर नीति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। स्टार्ट अप नीति में राज्य नीति के अनुसार पंजीकरण होगा और राज्य के नियमों का पालन करना जरूरी होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश अधिनियम में संशोधन के तहत कृषि, बागवानी, वृक्षारोपण, मत्स्य पालन में 30 वर्षों के लिए पट्टा दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में 27 फैसलों को मंजूरी दी गई है। सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने मंत्रिमंडल के फैसलों के…
फीस वृद्धि : छात्रों में भारी आक्रोश, की तालाबंदी
देहरादून । गढ़वाल विवि द्वारा की गई फीस वृद्धि को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश दिख रहा है। आज विरोध कर रहे छात्रों ने देहरादून के डीएवी कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर खूब नारेबाजी की। वहीं मसूरी एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस पवार के नेतृत्व में कॉलेज में तालाबंदी की गई। इस दौरान छात्रों और प्राचार्य एसपी जोशी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने भीख मांग कर विरोध जताया और कुलपति व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की शव यात्रा निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों ने कहा कि जब तक बढ़ाई गई फीस को…
उत्तराखण्ड : 25 नवंबर से शुरू होगा खेल महाकुम्भ, जानिए खबर
गरीब प्रतिभाशाली बच्चों को किया जाए प्रोत्साहित: खेल मंत्री देहरादून। खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में ‘खेल महाकुम्भ 2019‘ हेतु गठित राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। खेल मंत्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया जाए, ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि खेल महाकुम्भ का उद्देश्य पूर्ण हो सके इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। गरीब प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी हर संभव सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का…
मिसेज दून दिवा सेशन-4 फिनाले 16 नवंबर को
देहरादून | मिसेज दून दिवा सेशन-4 प्रतियोगिता का ग्रान्ड फिनालेे 16 नवम्बर को राजपुर रोड स्थित डब्ल्यू आई सी में होने जा रहा है। शुक्रवार को प्रतियोंगिता की तैयारी को लेकर ग्रुमिक क्लासेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक वेदिक इंटरनेशनल प्रमोटर सोसाइटी की डायरेक्टर नलिनी तनेजा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर और सरवाइकल कैंसर की जागरूकता को लेकर किया जा रहा है। उन्होने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केन्द्र नारी शक्ति सम्मान है। इसके तहत राजधानी के सभी गायनी डॉक्टर को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही खादी…
सीएम त्रिवेन्द्र ने कुम्भ मेले के तैयारियों की समीक्षा की
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुम्भ मेले से जुड़े अधिकारियों को उनके स्तर पर होने वाले कार्यों का स्पष्ट रोड मैप तैयार कर समयबद्धता के साथ कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। कुम्भ मेले के सफल आयोजन के लिये सभी अखाड़ों से समन्वय कर उनके सुझावों पर भी ध्यान दिया जाए। कुम्भ से सम्बन्धित जिन स्थायी निर्माण कार्यों के अभी शासनादेश जारी नहीं किये गये हैं, उन्हें शीघ्र जारी किया जाए। कुम्भ मेले से सम्बन्धित स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए तात्कालिक रूप से 402 करोड़ धनराशि अनुमोदित की गई है। इसके…
बुजुर्गो से ठगी करने वाला गिरफ्तार , जानिए खबर
देहरादून। दून में बुजुर्गो के साथ हुई दो ठगी के मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर किस्म के ठग को ठगी गयी ज्वैलरी व घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का एक साथी फरार है जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।एस.पी.सिटी श्वेता चैबे ने बताया कि 3 नवम्बर को एक वृद्ध महिला माया सिंह निवासी बसंत विहार द्वारा चैकी इंद्रानगर में सूचना देकर बताया गया कि स्कूटी सवार दो अज्ञात ठगों द्वारा सुविधा मार्केट के समीप उन्हे बातों में उलझा कर दो सोने की चूड़िया ठग ली गयी है। इसी प्रकार…






























