छठ पूजा : ऋषिकेश में तैयारियां शुरू
ऋषिकेश | ऋषिकेश में भगवान भाष्कर की आराधना के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाली छठ पूजा महोत्सव के लिए तीर्थनगरी में व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट सहित आसपास के गंगा घाटों को छठ पूजन के लिए खूबसूरती से सजाया जा रहा है।गुरुवार 31 अक्टूबर से छठ पूजा महोत्सव शुरू हो रहा है। तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग निवास करते हैं। यही वजह है कि यहां छठ पूजा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ऋषिकेश में गंगा के त्रिवेणी घाट के अलावा मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी में छठ पूजा घाट हैं। 31 अक्टूबर…
शीतकाल : केदारनाथ व यमुनोत्री के कपाट बंद , जानिए खबर
रूद्रप्रयाग/उत्तरकाशी । विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ व यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। पौराणिक परंपराओं के अनुसार भैयादूज के मौके पर सुबह साढ़े आठ बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के छह महीनो के लिए बंद हुए। अब आने वाले शीतकाल के छह महीनो तक पंचकेदारो की गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भक्त भोले बाबा के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, यमुनोत्री मंदिर के कपाट दोपहर डेढ़ बजे बंद किए गए। बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को को बंद होंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा। केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने के…
विदेशियों संग मनायी गई भाईदूज,जानिए खबर
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में भारत सहित विश्व के अनेक देशों से आये श्रद्धालुओं संग भाईदूज का पर्व मनाया। विश्व के अनेक देश यथा ब्राजील, अमेरिका, जर्मनी, लन्दन, रूस कनाण, अफ्रीका आदि देशों से आयी बहनों और भाईयों ने परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमार भाईयों को तिलक लगाकर ईश्वर से उनके खुशहाली की कामना की। भाईदूज का पर्व भाई-बहन के प्रति स्नेह की अभिव्यक्ति का पर्व है इसे यम द्वितीया या भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है। वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज को तिलक कर आशीर्वाद लिया और फिर भाईदूज के कार्यक्रम का…
पिथौरागढ़ उपचुनावः प्रत्याशी कौन,भाजपा-कांग्रेस में मंथन जारी
देहरादून । पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राज्य के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। बीजेपी-कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा ? इसको लेकर अभी तक भी दोनों ही दल अपनी-अपनी स्थिति साफ नहीं कर पाए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रत्याशी का चयन दिल्ली से होगा तो वहीं कांग्रेस में भी ऊहा-पोह की स्थिति बनी हुई है। कुल मिलाकर कहा जाये तो दोनों ही दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर माथा-पच्ची हो रही है। पिथौरागढ़ में चार हफ्ते बाद होने वाले उपचुनाव के मतदान से पहले दोनों पार्टियों…
हर्षोल्लास से मना भाईदूज का त्योहार
देहरादून। भाईदूज का त्योहार हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। उत्तराखंड के हर हिस्से में ये पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की आरती उतार तिलक किया और फिर उन्हें नारियल दिया। वहीं, बहनों को भी उपहार मिलें। इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके हाथ पर कलावा बांधती है। साथ ही यम देवता से अपने भाई की लंबी उम्र के लिए कामना करती है। साल भर बहनों को जिस पावन पर्व का इंतजार रहता है आज वह पर्व आया…
हाथी ने मचाया जमकर उत्पात, जानिए खबर
देहरादून । सर्दी की दस्तक के बाद वन क्षेत्र से ग्रामीण इलाकों में हाथी की आमद शुरू हो गई है। रविवार देर रात जंगल से निकल गुमानीवाला के अमितग्राम में धमके गजराज ने जमकर उत्पात मचाया। पांच घरों की बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया और कीचन गार्डन को रौंद डाला। लोगों ने पूरी रात दहशत में गुजारी। नगर निगम के वार्ड 36 अमित ग्राम, गुमानीवाला वन क्षेत्र से सटा है। देर रात एक हाथी अमित ग्राम आबादी में आ धमका और काफी देर चहलकदमी के बाद उसने उत्पात मचाना शुरू किया।एक के बाद एक चार घरों की बाउंड्रीवाल को तोड़ डाला।…
गंगा में अब नहीं सीवर और गंदे नाले
देहरादून | गंगा जल्द ही पूरी तरह साफ-सुथरी नजर आएगी। अपने उद्गम स्थल गोमुख से लेकर ऋषिकेश तक गंगा के जल की गुणवत्ता पहले ही उत्तम है और अब ऋषिकेश से हरिद्वार तक की दिक्कत भी दूर होने जा रही है। यह संभव हो पाएगा, इन दोनों शहरों में नमामि गंगे के तहत निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से, जो अगले वर्ष जनवरी तक तैयार हो जाएंगे। वहीं, बड़े नाले भी टैप किए जा चुके हैं। ऐसे में इन शहरों से निकलने वाला सीवर और गंदे नाले गंगा में नहीं गिरेंगे। नमामि गंगे परियोजना के साथ ही केंद्र और राज्य…
कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद , जानिए खबर
उत्तरकाशी । विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट सोमवार दोपहर 11.40 बजे विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव मुखीमठ (मुखवा) के लिए रवाना हो गई। वहीं, 29 अक्टूबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। 17 नवंबर को बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा। चारधाम यात्रा अब समापन की ओर है। सोमवार को अन्नकूट पर्व के शुभ मुहूर्त पर गंगोत्री धाम में सुबह 8.30 बजे उदय बेला पर…
ब्लॉक प्रमुख चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची
देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। अब तक पंचायत अध्यक्ष के नौ और ब्लॉक प्रमुखों के 55 पदों के लिए प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में बैठकें संपन्न हुई। इसके बाद प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने सोमवार को उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। गढ़वाल मंडल के जौनपुर से गीता रावत, कर्णप्रयाग से चंदेश्वरी देवी, जोशीमठ से मीना रावत, चंबा से शिवानी बिष्ट, घनसाली से विमला नेगी, जाखणीधार से सुनीता देवी,…
हर मानव का ‘हृदय’ अयोध्या, जरूरत श्रीराम ‘आगमन’ की ….
देहरादून । दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की देहरादून शाखा द्वारा भव्य दीपावली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 9ः30 बजे सद्गुरू की महाआरती के साथ आरम्भ हुए इस विलक्षण कार्यक्रम को संस्थान के आश्रम के साथ लगते विशाल प्रांगण में आयोजित किया गया। सद्गुरू आशुतोष महाराज की शिष्याओं तथा देहरादून आश्रम की प्रचारिकाओं क्रमशः साध्वी अरूणिमा भारती, जाह्नवी भारती, ऋतम्भरा भारती, सुभाषा भारती, ममता भारती, कुष्मिता भारती तथा ज्योति भारती द्वारा उपस्थित संगत को अध्यात्म की शास्त्रोक्त दीपावली के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक आख्यान दिए गए।साध्वी सुभाषा भारतीने अपने उद्बोधन में बताया कि दीपावली से बीस रोज पहले मनाया जाने…






























