मैक्स हाॅस्पिटल दो साल के बच्चे को दी नई जिंदगी
देहरादून । मैक्स हाॅस्पिटल देहरादून ने दो साल के बहरे बच्चे और उसके माता-पिता को नया जीवन दिया है। आयुष गुप्ता और विशाखा (बदला हुआ नाम) दोनो कामकाजी पति-पत्नी हैं और एक खुशहाल एवं सामान्य जीवन जी रहे हैं। अपने पहले बच्चे विवान के जन्म के बाद वे बहुत खुश थे। लेकिन जल्द ही उनकी सारी खुशी गहरे दुख में बदल गई, जब उन्हें पता चला कि उनका बच्चा बहरा है, वह सुन नहीं सकता। डाॅक्टरों से यह जानकारी मिलने के बाद माता-पिता बेहद दुखी हो गए, उन्हें लगा कि उनका ‘मम्मी’ और ‘पापा’ सुनने का सपना अधूरा ही रह…
मुख्यमंत्री कल करेंगे 12 प्रमुख विभागों की विभागवार समीक्षा, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरूवार 01 अगस्त से विभिन्न विभागों की विभागवार विभागीय स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी विभागाध्यक्षों को विभागीय कार्यों के प्रगति की अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से संचालित योजनाओं, निर्माणाधीन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण के साथ ही उनके क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने यह भी निर्देश दिये हैं कि योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाय। योजनाओं के समय पर प्रभावी क्रियान्वयन से ही उसका लाभ समय पर…
घर बैठे-बैठे ही अपना हाउस टैक्स ऑनलाइन करे जमा
देहरादून । दून शहर के पुराने 56 वार्डों के लगभग एक लाख भवन स्वामियों को अब हाउस टैक्स जमा कराने के लिए न तो कतार में लगना पड़ेगा, न ही धूप या बरसात झेलनी पड़ेगी। यही नहीं न समय की बर्बादी होगी, न ईंधन की। करीब एक लाख लोग अब घर बैठे-बैठे ही अपना हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसी के साथ हाउस टैक्स ऑनलाइन करने की निगम की कसरत भी पूरी होती दिखाई दे रही है। स्मार्ट सिटी के तहत जन सुविधाओं में बढ़ोत्तरी को लेकर नगर निगम कसरत कर रहा है। निगम ने गुजरी 22 अप्रैल…
डीएम ने डेंगू के निस्तारण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
देहरादून । जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ वैक्टर जनित रोगों (डेंगू, मलेरिया, इत्यादि) के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, के क्षेत्रवार स्वास्थ्य प्रभारी, नगर निगम देहरादून और ऋषिकेश के अधिकारियों से पिछली बैठक में डेंगू के निस्तारण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान प्रत्येक अधिकारी से निर्गत आउटकम का स्पष्ट विवरण प्राप्त किया। उन्होंने जिला वैक्टर जनित रोग निवारण अधिकारी द्वारा प्रस्तुत कार्यों की प्रगति से असंतुष्टि व्यक्त करते हुए कड़ी चेतावनी दी कि वे कार्यप्रणाली में सुधार करें और कार्य की गम्भीरता…
उत्तराखंड के ” नीट” टॉपर आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र वैभव गर्ग हुए सम्मानित
देहरादून । आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र और सेंट जोसेफ अकेडमी देहरादून के पूर्व छात्र वैभव गर्ग ने नीट, 2019 में स्टेट टॉपर बनकर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। उन्होंने हाल ही में आयोजित नीट 2019 परीक्षा में 682 अंक लाकर अखिल भारतीय रैंक 74 हासिल किया है। उन्होंने इस वर्ष सेंट जोसेफ अकेडमी से 12 वीं कक्षा में भी 92.7 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वैभव ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, दिल्ली में अपने लिए सीट हासिल की है। वैभव ने 2016 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा एएनटीएचई में भाग लिया था,…
लोकसेवकों के आचरण से बनती है राज्य की पहचान : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र
देहरादून | ‘लोक सेवा में नैतिकता’ विषय पर सचिवालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि लोकसेवक उत्तराखण्ड के आवरण हैं। हम सभी से राज्य की पहचान होती है। कार्मिकों से उनके विभाग की पहचान भी स्थापित होती है। शासन व सरकार में शामिल लोगों के आचरण से सरकार की छवि बनती है। यदि अच्छी छवि है तो जनता के बीच सकारात्मक संदेश जाता है। बुरी छवि होने से नकारात्मक संदेश जाता है। मुख्यमंत्री ‘लोक सेवा में नैतिकता’ विषय पर सचिवालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री…
कैम्प लगाकर शिव सेना ने की कावंड़ियों की सेवा
देहरादून। बम भोले के उद्घोष से गुरू द्रोणाचार्य की तपस्थली द्रोण नगरी गुंजायमान हो रही है। सावन के पवित्र माह में कावंडियें श्रद्वानुसार कावंड़ लाकर भगवान भोले का अभिषेक कर रहे है। दून में प्रतिदिन हजारों की संख्या मे कावंड़ियें आ रहे है। कावंडियों की सेवा करने में शिव सेना कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। अलग अलग स्थानों पर शिव सेना के द्वारा कैम्प लगाये जा रहे है। इसी क्रम में आज शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार के मार्गदर्शन मे कावंड़ी रोड़ स्थित एमडीडीए कालोनी के निकट कावंड़ियों की सेवा हेतु कैम्प लगाया गया है। जहां हजारों की संख्या…
सुजोक एवम योगा पद्धति पर जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित हुए निःशुल्क कैम्प
देहरादून | जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी द्वारा दिनाक 28 जुलाई 2019 को हाथी बड़कला स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुजोक एवम योगा पद्धति के आधार पर कमर दर्द , जोड़ो का दर्द, माइग्रेन, अलसर, बावासीर , ब्लैड प्रेशर, हाथ पैर का सुन होना, आदि पर निःशुल्क उपचार किया गया | आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का क्षेत्रवासियों द्वारा पूरा लाभ उठाया गया | प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में लोगो द्वारा लाभ उठाया गया | सुजोक पद्धत्ति एवं योगा से लोग परचित हुए | संस्था की योगा / सुजोक…
सीपीयू एवं यातायात कर्मी जनता के साथ रखे विनम्र व्यवहार , जानिए खबर
रविन्द्र सिंह आनंद प्रकरण में सीपीयू कर्मी का हुआ स्थानान्तरण देहरादून | आज 29 जुलाई को निदेशक यातायात, उत्तराखण्ड द्वारा दिनांक 03/06/2019 को रविन्द्र सिंह आनन्द निवासी सहस्त्रधारा रोड देहरादून के साथ धर्मपुर में सीपीयू द्वारा चालानी कार्यवाही के दौरान हुई घटना के सम्बन्ध में दोनों पक्षों चालानकर्ता उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह नेगी मय हमराही का0 कुलदीप कुमार तथा शिकायतकर्ता रविन्द्र आनन्द तथा जांचकर्ता प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून एवं सीपीयू प्रभारी देहरादून को जांच हेतु कार्यालय में बुलाया गया । निदेशक यातायात, उत्तराखण्ड द्वारा उक्त तिथि की घटित प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा की गयी जांच…
सरकारी स्कूलों में विद्यार्थीयो की कम संख्या चिन्ता का विषय : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को डोईवाला में स्व. मांगे राम अग्रवाल की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया व वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हरज्ञान चन्द सरस्वती शिशु मन्दिर, डोईवाला के संस्थापक व समाज सेवक मांगेराम अग्रवाल की पुण्यतिथि पर उनके परिवारजनों ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करने व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाना सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों का बेहतर भविष्य के लिए सुनिश्चित ध्येय होना चाहिए। भविष्य में…






























