पौड़ी गढ़वाल का मंजेली गाँव पेयजल समस्या से ग्रस्त, जानिए खबर
पौड़ी गढ़वाल | देश में पेयजल की उपलब्धता में कमी जो कि राष्ट्रीय समस्या है, से उबरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक समयबद्ध व्यापक की योजना बनाई जाए जिससे केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित पेयजल योजनाएं सही ढंग से क्रियान्वित हो सके ,साथ ही योजना की उचित मानिटरिंग हो ताकि पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके खासकर इस वर्ष जबकि पूरे देश में सूखे की स्थिति बनी हुई है और उत्तराखंड में खेती जो कि केवल वर्षा पर निर्भर होती है ।वहीं भयंकर सूखे के कारण सिंचाई के लिए जल तो दूर की बात है पीने योग्य पानी तक उपलब्ध…
शराब कांड : मुख्य अभियुक्त को जल्द से जल्द करे गिरफ्तार – सीएम
देहरादून | देहरादून लौटते ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गृह, आबकारी व पुलिस विभाग के अधिकारियों को तलब किया । उन्होंने अधिकारियों से पथरिया पीर, देहरादून की घटना व इसके बाद की गई कार्यवाही की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले में जिस व्यक्ति का मुख्य अभियुक्त के तौर पर नाम आ रहा है, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वह आदमी चाहे धरती पे हो, आसमान में हो या पाताल में हो, हर हाल में पकङा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी के संरक्षण की बात पाई जाती है, तो इसे…
आग का गोला बनी चलती कार, ड्राइवर की बची जान
देहरादून । फव्वारा चैक से गुजर रही एक कार में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में चालक ने वाहन से उतर कर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया। फव्वारा चैक नगर का पॉश इलाका है। जहां अचानक चलती कार के इंजन से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं कार में आग लगने से आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। हादसे में कार…
डीएम ने आगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण
अल्मोड़ा । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज हवालबाग स्थित बिमौला आगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। वहां जाकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये आगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दिये जाने वाली सुविधाओं आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केन्द्र की प्रशंसा करते हुये कहा कि इस केन्द्र को माॅडल के रूप में विकसित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने इस दौरान बच्चों को दिये जाने वाले पुष्टाहार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र के लिये टेलीविजन और अन्य चीजों को क्रय करने के लिये स्वीकृति प्रदान की।जिलाधिकारी ने कहा कि इस केन्द्र के अनुसार अन्य केन्द्रों में भी सुविधाये…
केवल विहार में चला स्वछता अभियान
देहरादून। आज भारी बारिश के बावजूद केवल विहार में नगर निगम, देहरादून के साथ मिलकर संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया जिसमें संजय भार्गव जी, अमित जैन सुनील गुप्ता जी, राकेश भारद्वाज, डॉ एस एस नेगी, श्री अजय भारद्वाज, अनिल शर्मा जी ने पूरे जोश से हिस्सा लिया। अमित जैन अपनी हाल में ही बीमारी से जूझने के बावजूद पूरे समय अभियान से जुड़े रहे। आज के सफाई अभियान का बहुत ही बड़ा महत्व था कि क्ैब्स् की टीम अगले चार दिनों में किसी दिन भी आ सकती है और सम्पूर्ण केवल विहार के किसी भी घर में आकर औचक निरीक्षण कर कूड़ा प्रबंधन का जायजा ले…
सीएम त्रिवेंद्र ने निवेशकों को उत्तराखण्ड में निवेश के लिए किया आमंत्रित
मुम्बई/देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मुंबई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया। उन्होंने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के विभिन्न सत्रों में उत्तराखंड के सौंदर्य, योग व आध्यात्म वेलनेस तथा निवेश की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने अपने सम्बोधन में विशेषकर निवेशकों को उत्तराखण्ड में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने निवेशकों से अपील करते हुए कहा कि आप यहां निवेश के लिए आएंगे तो आपको आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होगी, आप स्वस्थ मुस्कराहट के साथ वापस लौटेंगे। शान्ति और मुस्कुराहट हमारे राज्य के सबसे बड़े हैं। काॅन्क्लेव में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सन्…
उत्तराखंड : सोमवार से लागू होगी जुर्माने की नई दरें
नए मोटर व्हीकल एक्ट देहरादून । सोमवार से यातायात नियमों को तोड़ने वाले लोगों पर परिवहन विभाग सख्त रुख अपनाने जा रहा है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर कंपाउंडिंग की नई दरें लागू हो सकती हैं। परिवहन सचिव ने नई दरों की अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही नई दरें लागू करने से पहले विधायी विभाग से अनुमति ली जा रही है। अनुमति मिलते ही नए मोटर व्हीकल एक्ट की नई दरें लागू कर दी जाएंगी। परिवहन विभाग शुक्रवार से नई दरें लागू करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन विधायी विभाग के…
अब कोई प्रश्न नहीं पूछा जाएगा सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले से : केवल खुराना
देहरादून । पुलिस उपमहानिरीक्षक व निदेशक यातायात केवल खुराना द्वारा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों व पीड़ितों की मदद के लिए निर्गत अधिसूचना के आधार पर राज्य के सभी जनपदों को निर्देश जारी किये गए है । उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अगर सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद की जाती है तो उक्त से कोई प्रश्न नहीं पूछा जाएगा। कोई भी व्यक्ति जो सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करेगा उसको ईनाम भी दिया जायेगा। कोई भी व्यक्ति जो सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करेगा उक्त को…
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से सुप्रसिद्ध निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने की शिष्टाचार भेंट
मुम्बई /देहरादून | मुम्बई प्रवास के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सुप्रसिद्ध निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने निर्माता निर्देशक एकता कपूर को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिये अनुकूल वातावरण है। देश विदेश के जाने माने निर्माता निर्देशक उत्तराखंड में शूटिंग के लिये आ रहे है । राज्य सरकार की तरफ से शूटिंग के लिए पूरा सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया जा रहा है। निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने कहा कि वे उत्तराखंड की प्राकृतिक सौंदर्य से काफी प्रभावित है।…
सीएम त्रिवेंद्र वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी की पत्नी आरती बडोनी जोशी के निधन पर जताया शोक
देहरादून । देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार चंद्र शेखर जोशी की धर्मपत्नी आरती बडोनी जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। आरती बडोनी जोशी का ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह को सीसी यूनिट एम्स में उनका निधन हो गया।






























