Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



मिसेज दून दिवा सीजन-टू का शुभारंभ

देहरादून । ऐरोमोना इवेनटेनमेंट के द्वारा पब ऑफ इंडिया में मिसेज दून दिवा सीजन-टू का ऑडीशन आयोजित किया गया। जिसमें दून सहित विकासनगर, मसूरी और ऋषिकेश के 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। आयोजकों ने बताया कि यह एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से उन महिलाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका जिन्हे अपने पारिवारिक जीवन को संवारने में समय नहीं मिल पाता है।आयोजकों ने नलिनी तनेजा ने बताया कि नेहा, प्रिया, पूजा, सीमा, डा. स्वाति, मोनिका, संस्कृति, सुजाता, प्रभा, लता, अनुराधा, मीनू आदि प्रतिभागियों ने ऑडीशन के दौरान रैंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई राउंड के…

Read More

हुआ शुभारम्भ ‘रानीखेत 150 वर्ष शरदोत्सव’ का, जानिए खबर

अल्मोड़ा/रानीखेत । ऐतिहासिक पर्यटन नगरी रानीखेत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर ‘‘रानीखेत 150 वर्ष‘‘ शरदोत्सव का शुभारम्भ कुमाऊ रेजिमेंट कमाण्डेंड रानीखेत व बिग्रेडियर जी0एस0 राठौर, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0एन0 मीणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी0एस0 राठौर ने अपने सम्बोधन में कहा कि रानीखेत विश्व पर्यटन मानचित्र पर अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि रानीखेत जैसा कोई पर्यटन स्थल कंही नहीं है, मुख्य अतिथि ने कहा कि रानीखेत कुमाऊ रेजीमेंट सेन्टर का मुख्यालय होने से यह और अधिक प्रसिद्व है। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से शरदोत्सव…

Read More

शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

गोपश्वर । चमोली जिले में एक छात्रा ने अन्य स्कूल के एक शिक्षक पर होटल के कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य ने नाबालिग छात्रा की ओर से गोपेश्वर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।  दोपहर को आरोपी शिक्षक की गिरफ्तार की मांग को लेकर विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद डीएम स्वाति एस भदौरिया ने एसपी यशवंत सिंह चैहान को जल्द ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने…

Read More

करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत , जानिए खबर

हल्द्वानी । दर्दनाक हादसे में एक किशोर की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। हादसा हल्द्वानी-हैड़ाखान रोड पर हुआ। राहगीर झुलसी अवस्था में उसे उपचार के लिये अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार आकाश नेपाली उम्र 17 पुत्र सत्यवीर अपने परिजनों के साथ हैड़ाखान मंदिर क्षेत्र में रहता था। कुछ वर्ष पहले उसका परिवार यहां काम की तलाश में पहुंचा था तब से वे यहीं रह रहे थे। आज वह किसी काम से हल्द्वानी आया। वापसी में सड़क पर गिरे बिजली के तार जिसमें करंट चल रहा था चपेट…

Read More

अपने भव्य स्वरूप में देश व दुनिया के सामने आने लगा केदारनाथ : सीएम त्रिवेंद्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रेस प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। केदारनाथ अपने भव्य स्वरूप में देश व दुनिया के सामने आने लगा है। यात्रियों की सुविधा के लिये यहां व्यापक व्यवस्था की गई है। केदारनाथ में आंतरिक व पैदल मार्गों का पुनर्निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुविधा की भी व्यापक व्यवस्था की जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारपुरी का पुनर्निर्माण मास्टर प्लान के तहत किया जा रहा है। यहां की सड़कों…

Read More

रेलवे स्टेशन में चला सफाई अभियान, जानिए खबर

देहरादून । समाज को आरोग्य एवं राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउडेशन मिशन के स्वयंसेवकों ने विनम्र और निःस्वार्थ भाव से सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से देहरादून में भारतीय रेलवे स्टेशन पर मेगा स्वच्छ अभियान के तहत साफ-सफाई की तथा दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का एक संदेश भी दिया। वहीं भारत के प्रधानमंत्री और अन्य विभिन्न प्रकाशकों ने एसएनसीएफ के प्रयासों की सराहना की है। इस मेगा सफाई अभियान के तहत एसएनसीएफ एवं स्वयंसेवकों ने देहरादून रेलवे स्टेशन, लक्खीबाग शमशान घाट इत्यादि स्थानों पर साफ-सफाई की। यह अभियान सुबह 8.00…

Read More

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अमिताभ को भेंट किया रुद्राक्ष का पौधा

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज और जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव डाॅ साध्वी भगवती सरस्वती ने ’स्वस्थ ग्रह’ द कैंपेन फाॅर हेल्थ इंडिया विथ अमिताभ बच्चन, कार्यक्रम में सहभाग किया। एनडीटीवी, रेकिट बेंकिजर और उनके अन्य कई सहयोगी संस्थाओं ने मिलकर बारह घन्टे के कार्यक्रम का आयोजन किया तथा अमिताभ बच्चन और प्रणव राॅय ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने फिल्म अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर सभी विशिष्ट अतिथियों को नो मोर सिंगल यूज प्लास्टिक का संकल्प कराया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि हम यहां से संकल्प करंेगेे और जो…

Read More

बिजली चोरी रोकने के लिये “उर्जागिरी” की शुरूआत, जानिए खबर

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने की अभियान की शुरूआत देहरादून | सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में बिजली चोरी तथा लाइन लॉस को रोकने के लिये व्यापक जन-जागरूकता के प्रसार पर बल दिया है। गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हॉल में ऊर्जा की बचत तथा राजस्व वृद्धि के लिये बिजली चोरी रोकने के लिये ऊर्जा गिरी अभियान का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने बिजली चोरी रोकने के लिये किये जा रहे प्रयासों में तेजी लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता के लिये इस अभियान के रूप में एक अच्छी शुरूआत हुई है। इससे…

Read More

देहरादून में ऑरेंज डे का सफल आयोजन, जानिए खबर

देहरादून । यूरोपीय रेसिंग के दिग्गज केटीएम ने अपने ग्राहकों और देहरादून के मोटरसाइकिल दीवानों के लिए ‘ऑरेंज डे’ का एक और सफल आयोजन किया। ‘ऑरेंज डे’ का आयोजन केटीएम बाइक्स की दमदार खूबियों का अहसास कराने के लिए किया जाता है। ये केटीएम बाइक मालिकों को अपनी ड्यूक और आरसी बाईकों के ताकत के अहसास के साथ रेसिंग ट्रैक पर दूसरे केटीएम बाइक मालिकों से बातचीत करने का मौका देता है। लगातार 18 प्रतिष्ठित दाकर रैली टाइटिल सहित विभिन्न श्रेणियों में 295 से ज्यादा वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटिल के साथ रेसिंग केटीएम ब्रांड का अटूट हिस्सा है। इसकी बाइक डिजाइनिंग…

Read More

आपदा प्रबंधन के लिए युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएः सीएम

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों विशेषकर युवाओं को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जाए। यह प्रशिक्षण नियमित अन्तराल में दिया जाय। रेस्क्यू के समय को और कम कैसे किया जा सकता है, इसके लिए प्रयास किये जाय। आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील स्थानों पर वैकल्पित मार्गों की व्यवस्था की जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि जो नयी सड़के बन रही हैं, उनमें रोड कटिंग सही तरीके से हो। आपदा से…

Read More