मानवभारती स्कूल में कुशाग्र बने हेड ब्वाय और शालू हेड गर्ल, जानिए खबर
देहरादून। मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल की छात्र परिषद में कुशाग्र कुकरेती को हेड ब्वाय तथा शालू यादव को हेड गर्ल चुना गया। छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों में सोमेश सिंह मिश्रवान व मोनिका भंडारी स्पोट् र्स कैप्टन, ऋषभ गुसाईं व रिया मल्होत्रा अनुशासन प्रभारी, वैष्णवी चौहान सांस्कृतिक प्रभारी तथा सोहम दत्ता व श्रेया मधवाल संपादकीय प्रभारी शामिल हैं। मुख्य अतिथि स्कूल के वर्ष 2018-19 के कैप्टन रितिका व सुमित रोकाया ने दीप प्रज्ज्वलन करके छात्र परिषद समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मानवभारती स्कूल ने हमेशा रचनात्मक और अभिनव पहल को आगे बढ़ाने में सहयोग किया है। यहां…
तीन तलाक बिल पारित होने पर मुस्लिम महिलाओं का कराया ” मुंह मीठा “
देहरादून । भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल महिला मोर्चा संगठन बीना उनियाल द्वारा आयोजित श्रीदेव सुमन नगर वार्ड नंबर 36 में निवास कर रही अल्पसंख्यक मुस्लिम महिलाओं को लोकसभा में तीन तलाक बिल पारित होने पर मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पूर्व महामंत्री संगठन एवं 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने मुस्लिम महिलाओं बधाई देते हुए कहा कि यह लड़ाई आपके हक की लड़ाई थी और बिल पारित होने के बाद आपके हक में फैसला हुआ है। 8 करोड़ मुस्लिम महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर…
देहरादून के इंडियन आइडल सनसनी कपिल थापा’ का संगीत मुंबई में हुआ लॉन्च
देहरादून । देहरादून के रहने वाले इंडियन आइडल से मशहूर हुए गायक कपिल थापा की पहली बॉलीवुड फिल्म, ‘झूठा कहीं का’ का संगीत हाल ही में मुंबई में लॉन्च हुआ। ‘झूठा कहीं का’ के गाने ‘जुगनी’ बेहद मशहूर हो रहा है और इसकी खूब चर्चा हो रही है। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और शांतकेतन एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनी ‘झूठा कहीं का’ फिल्म के निर्देशक समीप कांग है। इसके निर्माता दीपक मुकुट और अनुज शर्मा हैं। ‘झूठा कहीं का’ फिल्म में ऋषि कपूर, जिम्मी शेरगिल, लिलिट दुबे, सनी सिंह, ओंकार कपूर, मनोज जोशी, पुजिता पोन्नाडा और निमिशा मेहता जैसे कलाकार हैं।…
मैक्स हाॅस्पिटल दो साल के बच्चे को दी नई जिंदगी
देहरादून । मैक्स हाॅस्पिटल देहरादून ने दो साल के बहरे बच्चे और उसके माता-पिता को नया जीवन दिया है। आयुष गुप्ता और विशाखा (बदला हुआ नाम) दोनो कामकाजी पति-पत्नी हैं और एक खुशहाल एवं सामान्य जीवन जी रहे हैं। अपने पहले बच्चे विवान के जन्म के बाद वे बहुत खुश थे। लेकिन जल्द ही उनकी सारी खुशी गहरे दुख में बदल गई, जब उन्हें पता चला कि उनका बच्चा बहरा है, वह सुन नहीं सकता। डाॅक्टरों से यह जानकारी मिलने के बाद माता-पिता बेहद दुखी हो गए, उन्हें लगा कि उनका ‘मम्मी’ और ‘पापा’ सुनने का सपना अधूरा ही रह…
मुख्यमंत्री कल करेंगे 12 प्रमुख विभागों की विभागवार समीक्षा, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरूवार 01 अगस्त से विभिन्न विभागों की विभागवार विभागीय स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी विभागाध्यक्षों को विभागीय कार्यों के प्रगति की अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से संचालित योजनाओं, निर्माणाधीन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण के साथ ही उनके क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने यह भी निर्देश दिये हैं कि योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाय। योजनाओं के समय पर प्रभावी क्रियान्वयन से ही उसका लाभ समय पर…
घर बैठे-बैठे ही अपना हाउस टैक्स ऑनलाइन करे जमा
देहरादून । दून शहर के पुराने 56 वार्डों के लगभग एक लाख भवन स्वामियों को अब हाउस टैक्स जमा कराने के लिए न तो कतार में लगना पड़ेगा, न ही धूप या बरसात झेलनी पड़ेगी। यही नहीं न समय की बर्बादी होगी, न ईंधन की। करीब एक लाख लोग अब घर बैठे-बैठे ही अपना हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसी के साथ हाउस टैक्स ऑनलाइन करने की निगम की कसरत भी पूरी होती दिखाई दे रही है। स्मार्ट सिटी के तहत जन सुविधाओं में बढ़ोत्तरी को लेकर नगर निगम कसरत कर रहा है। निगम ने गुजरी 22 अप्रैल…
डीएम ने डेंगू के निस्तारण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
देहरादून । जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ वैक्टर जनित रोगों (डेंगू, मलेरिया, इत्यादि) के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, के क्षेत्रवार स्वास्थ्य प्रभारी, नगर निगम देहरादून और ऋषिकेश के अधिकारियों से पिछली बैठक में डेंगू के निस्तारण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान प्रत्येक अधिकारी से निर्गत आउटकम का स्पष्ट विवरण प्राप्त किया। उन्होंने जिला वैक्टर जनित रोग निवारण अधिकारी द्वारा प्रस्तुत कार्यों की प्रगति से असंतुष्टि व्यक्त करते हुए कड़ी चेतावनी दी कि वे कार्यप्रणाली में सुधार करें और कार्य की गम्भीरता…
उत्तराखंड के ” नीट” टॉपर आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र वैभव गर्ग हुए सम्मानित
देहरादून । आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र और सेंट जोसेफ अकेडमी देहरादून के पूर्व छात्र वैभव गर्ग ने नीट, 2019 में स्टेट टॉपर बनकर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। उन्होंने हाल ही में आयोजित नीट 2019 परीक्षा में 682 अंक लाकर अखिल भारतीय रैंक 74 हासिल किया है। उन्होंने इस वर्ष सेंट जोसेफ अकेडमी से 12 वीं कक्षा में भी 92.7 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वैभव ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, दिल्ली में अपने लिए सीट हासिल की है। वैभव ने 2016 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा एएनटीएचई में भाग लिया था,…
लोकसेवकों के आचरण से बनती है राज्य की पहचान : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र
देहरादून | ‘लोक सेवा में नैतिकता’ विषय पर सचिवालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि लोकसेवक उत्तराखण्ड के आवरण हैं। हम सभी से राज्य की पहचान होती है। कार्मिकों से उनके विभाग की पहचान भी स्थापित होती है। शासन व सरकार में शामिल लोगों के आचरण से सरकार की छवि बनती है। यदि अच्छी छवि है तो जनता के बीच सकारात्मक संदेश जाता है। बुरी छवि होने से नकारात्मक संदेश जाता है। मुख्यमंत्री ‘लोक सेवा में नैतिकता’ विषय पर सचिवालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री…
कैम्प लगाकर शिव सेना ने की कावंड़ियों की सेवा
देहरादून। बम भोले के उद्घोष से गुरू द्रोणाचार्य की तपस्थली द्रोण नगरी गुंजायमान हो रही है। सावन के पवित्र माह में कावंडियें श्रद्वानुसार कावंड़ लाकर भगवान भोले का अभिषेक कर रहे है। दून में प्रतिदिन हजारों की संख्या मे कावंड़ियें आ रहे है। कावंडियों की सेवा करने में शिव सेना कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। अलग अलग स्थानों पर शिव सेना के द्वारा कैम्प लगाये जा रहे है। इसी क्रम में आज शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार के मार्गदर्शन मे कावंड़ी रोड़ स्थित एमडीडीए कालोनी के निकट कावंड़ियों की सेवा हेतु कैम्प लगाया गया है। जहां हजारों की संख्या…






























