मीना गुप्ता ने जीता मिस नॉर्थ इंडिया 2019 का खिताब
अमन शर्मा ने मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब किया अपने नाम देहरादून । होटल लॉर्ड्स देहरादून में एसएस क्रिएसन की ओर से सेव वाटर सेव लाइफ थीम के साथ रॉयल मिस्टर एंड मिस नॉर्थ इंडिया का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया । जहाँ आयोजित कार्यक्रम में मीना गुप्ता मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब जीता वही अमन शर्मा ने मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब अपने नाम किया । इसके अलावा महिला वर्ग में अमरपालि बडोडेकर फर्स्ट रनरअप और नेहा सेकेंड रनरअप रही । पुरूष वर्ग में रोहन थापा फर्स्ट रनरअप और तारिक खान सेकेंड रनरअप रहे । ग्रैंड फिनाले में भाग…
बेनामी सम्पत्ति पर बनेगा कानून : सीएम त्रिवेंद्र
बेनामी सम्पत्तियों को जब्त कर खूलेगे स्कूल एवम अस्पताल देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बालावाला स्थित एक स्थानीय फार्म में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। ’बेनामी सम्पत्ति पर बनेगा कानून’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल्दी ही बेनामी सम्पत्ति पर कानून लाकर सभी बेनामी सम्पत्तियों को जब्त किया जाएगा। जब्त बेनामी सम्पत्ति का उपयोग स्कूल, अस्पताल आदि जनहित कार्यों में किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2006 में केंद्र सरकार ने बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन एक्ट बनाया था जिसके द्वारा बेनामी लेनदेन एक्ट, 1988 में संशोधन कर इसे और मजबूत बनाया गया। एक्ट के तहत बेनामी…
पर्यावरण संरक्षण में छोटी से छोटी कोशिश भी बहुत महत्वपूर्ण : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी के अणुप्रयास की जरूरत है। रामसेतु के निर्माण में जिस प्रकार एक गिलहरी भी अपना योगदान दे रही थी उसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण में छोटी से छोटी कोशिश भी बहुत महत्वपूर्ण है। छोटी-छोटी कोशिशें मिलकर ही बङा परिवर्तन लाती हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पर्यावरण व वनीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए डाक विभाग उत्तराखंड परिमण्डल द्वारा आयोजित वाकिंग रेस को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति हमे प्रकृति से जोङती है। हमारे यहाँ पेङ पौधों, नदियों, कुओं व पशुओं की पूजा…
देहरादून में वेब मीडिया के पत्रकार आये एक फोरम में , जानिए खबर
संगठित होकर राष्ट्रीय स्तर तक करेंगे कार्य देहरादून, 21 जुलाई, रविवार (पीई रिपोर्ट) | आज देहरादून उत्तराखंड में वेब मीडिया पत्रकारो की एक बड़ी बैठक हुई, जिसमे भारी वर्षा के बाद भी भारी संख्या में वेब मीडिया पत्रकारो ने भाग लिया, जिसकी अध्यक्षता चंद्रशेखर जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल वेब मीडिया एसोसिएशन ने की तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवप्रसाद सेमवाल ने किया, वेब मीडिया के पत्रकारों ने इस बात पर क्षोभ प्रकट किया कि उत्तराखंड में वेब मीडिया नियमावली होने के बाबजूद भी वेब मीडिया को उपेक्षित किया जा रहा है, आयोजित बैठक में सभी पत्रकारो ने अपनी बात रखी तथा…
नगर निगम के अब नही काटने पड़ेंगे माता-पिता को चक्कर , जानिए ख़बर
देहरादून । नगर निगम में शामिल नए इलाकों में बने कैलाश अस्पताल और मैक्स अस्पताल निगम के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के साफ्टवेयर से जुड़ गए हैं। ऐसे में इन अस्पतालों में जन्मे बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र निगम से आसानी से बन पाएगा। माता-पिता को इसके लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश जोशी के अनुसार नगर निगम के बड़े अस्पतालों को भी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के साफ्टवेयर से जोड़ दिया गया है। जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए अस्पताल से पैदाइश के मिले प्रमाण पत्र के साथ निगम से मिले एक फार्म को भरना होता…
पश्चिमी यूपी से आ रहे अपराधियों को रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
देहरादून । हमेशा से ही शांत माना जाने वाला राज्य उत्तराखंड अब धीरे-धीरे पश्चिमी यूपी के अपराधियों की पनाहगाह बनता जा रहा है। उत्तराखंड में पहले भी चेन छीनी जाती रही है, लेकिन किसी भी लूट में तमंचे का इस्तेमाल नहीं किया गया। इस साल दून में तीन वारदातों में चेन स्नेचिंग के लिए तमंचा इस्तेमाल किया गया। इसमें से एक घटना में चेन छीनने के लिए बदमाशों ने महिला पर तमंचे से फायरिंग कर दी थी। पुलिस का मानना है कि अपराध का यह तरीका मूल रूप से पश्चिमी यूपी के अपराधियों का है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस…
समाजिक आर्थिक उन्नयन से आयेगी समाज में जागृति : मुख्यमंत्री
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आंचलिक फिल्मों को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक दर्शकों तक इनकी पहुंच बनाने के लिये समेकित प्रयासों की जरूरत बतायी है। उन्होंने कहा कि हमारी गढ़वाली, कुमाऊनी अथवा जौनसारी कला संस्कृति एवं फिल्म विधा इस क्षेत्र में कार्य करने वाले समर्पित सांस्कृतिक कर्मियों एवं फिल्मकारों के प्रयासों से अपनी पहचान बनाये हुए है। उन्होंने प्रदेश की आंचलिक फिल्मों को बडे पर्दे पर समाज के सामने लाने के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने फिल्मों को बाजार उपलब्ध कराने पर बल देते हुए प्रदेश की फिल्मों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने…
सीएम त्रिवेंद्र ने फ्री मेडिकल कैम्प का किया शुभारंभ
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को श्री गुरूनानक निवास, सुभाष रोड में उत्तराचंल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित फ्री मेडिकल कैम्प का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा को बधाई देते हुए कहा कि सामान्य गरीब लोगों को ऐसे शिविरों से मेदांता मेडिसिटी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधाऐं उपलब्ध कराया जाना एक सराहनीय प्रयास है। उत्तराचंल पंजाबी महासभा ने समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर जैसे आयोजन कर समाज में अपनी अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना सरकार…
परिवहन के क्षेत्र में जनता के प्रति सीएम त्रिवेंद्र रहे अटल
देहरादून | जनता के प्रति किये हुए प्रत्येक वादे को एक माला में पिरोकर एक एक कर उन वादों को पूर्ण करने का कार्य कर रही है त्रिवेंद्र सरकार | इसी कड़ी में विकास पथिक मार्ग पर चलने वाले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के अटल प्रयास से आज फरीदाबाद (हरियाणा) से उत्तराखंड के कोटद्वार के लिए बस सेवा प्रारम्भ हुई यही नही राज्य की जनता के लिए जल्द ही फरीदाबाद – रामनगर के लिए भी बस सेवा प्रारम्भ होगी | एक ट्वीट के माध्यम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री एम एल खट्टर एवं राज्य सभा सांसद…
जल संरक्षण सरकार की प्राथमिकताः सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए जल संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल की उपलब्धता चाहे वह झीलों में हो या प्राकृतिक जल स्रोतों में, इस दिशा में समेकित प्रयासों के आधार पर नियोजित ढंग से कार्य किया जा रहा है, उन्होंने वर्षा जल संग्रहण की दिशा में कार्य किये जाने की भी बात कही। इसे भी अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। झीलों, प्राकृतिक जल स्रोतों व वर्षा जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्य योजना के…






























